आज के इस लेख में हम अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित नील नदी (Nile River) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।
तो आइए जानते हैं……
नील नदी (Nile River)
नील नदी विश्व की सबसे लंबी नदी है। यह व्हाइट नील और ब्लू नील के मिलने से बनी है। व्हाइट नील ग्रेट लेक्स क्षेत्र में अफ्रीका की सबसे बड़ी झील ‘विक्टोरिया’ से शुरू होती है और युगांडा और दक्षिण सूडान से होकर बहती है। जबकि ब्लू नील इथियोपिया में ताना झील से शुरू होकर दक्षिण-पूर्व सूडान में बहती है। ये दोनों नदियां सूडान की राजधानी खार्तूम में मिल जाती हैं। फिर यहां के बाद सूडान में ही इसके दाहिने साइड से अतबारा नदी आकर मिलती है। अतबारा नदी सूडान की दूसरी प्रमुख नदी है, जो इथियोपिया से निकलती है। अतबारा नदी के शामिल होने के बाद नील नदी मिस्र से होते हुए भूमध्य सागर में गिर जाती है। अपने मुहाने के समीप यह विशाल डेल्टा का निर्माण करती है।
नील नदी की घाटी
विक्टोरिया झील से शुरू होकर भूमध्य रेखा के निकट भारी वर्षा वाले क्षेत्र से निकलकर दक्षिण से उत्तर की ओर क्रमशः युगांडा, इथियोपिया, सूडान एवं मिस्र से होकर बहते हुए काफी लंबी घाटी बनाती है, जिसकी वजह से इसके दोनों ओर की भूमि पतली मिट्टी के रूप में शस्यश्यामला दिखती है। यह पट्टी विश्व का सबसे बड़ा मरुद्यान है, इसी वजह से मिस्र प्राचीन सभ्यता का विकास इसी नदी की घाटी में हुआ।
नील नदी की घाटी एक संकरी पट्टी सी है, जिसके अधिकांश भाग की चौड़ाई 16 किलोमीटर से अधिक नहीं है। कहीं-कहीं तो इसकी चौड़ाई 200 मीटर से भी कम है। घाटी का सामान्य ढ़ाल दक्षिण से उत्तर दिशा की ओर है। इसी नदी पर मिस्र में प्रसिद्ध अस्वान बांध बना हुआ है। नील नदी के पूर्व में पूर्वी डेजर्ट, नुबियन डेजर्ट तथा लाल सागर की पहाड़ियां स्थित हैं। जबकि इसके पश्चिम में सहारा रेगिस्तान का विस्तार है।
नील नदी की घाटी की जलवायु
नील नदी की घाटी का दक्षिणी भाग भूमध्य रेखा के समीप स्थित है, इस वजह से यहां भूमध्य रेखीय जलवायु पाई जाती है। भूमध्य रेखा के समीप वर्ष भर ऊंचा तापमान रहता है, जिस वजह से वर्षा भी वर्ष भर होती रहती है। यहां का वार्षिक वर्षा का औसत 212 सेंटीमीटर है। उच्च तापक्रम तथा अधिक वर्षा के कारण यहां भूमध्य रेखीय सदाबहार वन पाए जाते हैं।
नील नदी घाटी के मध्यवर्ती भाग में सवाना तुल्य जलवायु पाई जाती है, जो उष्ण किंतु कुछ विषम है एवं वर्षा की मात्रा अपेक्षाकृत कम है, इस वजह से इन क्षेत्रों में सवाना नमक उष्णकटिबंधीय घास का मैदान पाया जाता है। यहां गोंद देने वाले पेड़ बहुतायत में पाए जाते हैं, यही वजह है कि सूडान विश्व का सबसे बड़ा गोंद उत्पादक देश है।
बात करें नील नदी की घाटी के उत्तरी क्षेत्र की, तो यहां वर्षा के अभाव में कंटीली झाड़ियां, बबूल और खजूर जैसे विभिन्न प्रकार के मरुस्थलीय वृक्ष पाए जाते हैं। नदी जहां अपना डेल्टा बनाती है, वहां भूमध्य सागरीय जलवायु पाई जाती है। यहां वर्षा मुख्यतः ठंड के मौसम में होती है।
*घाटी: दो पहाड़ों के बीच का गहरा भाग होता है, जिसमें आमतौर पर नदियों का प्रवाह होता है।
*शस्यश्यामला: शस्यश्यामला का मतलब होता है, फसल से ढकी और भरी हुई धरती। यानी की इसकी घाटी के आसपास की जमीन बहुत उपजाऊ है।
*मरूद्यान: मरूद्यान किसी मरूस्थल में किसी झरने या जल-स्रोत के आसपास स्थित एक ऐसा क्षेत्र होता है, जहां किसी वनस्पति के उगने के लिए पर्याप्त अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध होती हैं। यदि यह क्षेत्र पर्याप्त रूप से बड़ा हो, तो यह पशुओं और मनुष्यों को भी प्राकृतिक आवास उपलब्ध कराता है।
बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।
FAQ:
प्रश्न: नील नदी कहां से निकलती है?
उत्तर: नील नदी मुख्य रूप से व्हाइट नील और ब्लू नील के मिलने से बनी है। व्हाइट नील ग्रेट लेक्स क्षेत्र में अफ्रीका की सबसे बड़ी झील ‘विक्टोरिया’ से शुरू होती है और युगांडा और दक्षिण सूडान से होकर बहती है। जबकि ब्लू नील इथियोपिया में ताना झील से शुरू होकर दक्षिण-पूर्व सूडान में बहती है। ये दोनों नदियां सूडान की राजधानी खार्तूम में मिल जाती हैं। फिर यहां के बाद सूडान में ही इसके दाहिने साइड से अतबारा नदी आकर मिलती है। अतबारा नदी सूडान की दूसरी प्रमुख नदी है, जो इथियोपिया से निकलती है। अतबारा नदी के शामिल होने के बाद नील नदी मिस्र से होते हुए भूमध्य सागर में गिर जाती है।
प्रश्न: विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर: नील नदी।
प्रश्न: नील नदी मुख्य रूप से किन दो नदियों से मिलकर बनी है?
उत्तर: व्हाइट नील और ब्लू नील।
प्रश्न: व्हाइट नील नदी कहां से निकलती है?
उत्तर: व्हाइट नील ग्रेट लेक्स क्षेत्र में अफ्रीका की सबसे बड़ी झील ‘विक्टोरिया’ से निकलती है।
प्रश्न: अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील कौन सी है?
उत्तर: विक्टोरिया झील।
प्रश्न: ब्लू नील नदी कहां से निकलती है?
उत्तर: ब्लू नील, इथियोपिया में ताना झील से निकलती है।
यह भी पढ़े:
यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।