सिनाई प्रायद्वीप (Sinai Peninsula) विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सिनाई प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

सिनाई प्रायद्वीप (Sinai Peninsula) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न ........

आज के इस लेख में हम सिनाई प्रायद्वीप (Sinai Peninsula) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

सिनाई प्रायद्वीप (Sinai Peninsula)

दोस्तों, आपने जलसंधि शब्द का जिक्र जरूर सुना होगा। दो बड़े जल निकायों को जोड़ने वाली भौगोलिक संरचना को जलसंधि या स्ट्रेट कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक संरचना स्थलसंधि की भी होती है?? दरअसल, स्थलसंधि उसे कहते हैं जो दो स्थल खण्डों को जोड़ती है। सिनाई प्रायद्वीप इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। सिनाई प्रायद्वीप, एशिया और अफ्रीका को जोड़ता है। यह करीब 61,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

यह प्रायद्वीप अफ्रीकी देश मिस्र का उत्तर-पूर्वी छोर है, मगर भौगोलिक रूप से इसे एशिया का हिस्सा माना जाता है। सिनाई प्रायद्वीप उत्तर में भूमध्य सागर से और पूर्व में इजराइल, गाजा पट्टी और अकाबा की खाड़ी से अपनी सीमा साझा करता है। इसके दक्षिण में लाल सागर स्थित है, वहीं पश्चिम में स्वेज की खाड़ी और स्वेज नहर से अपनी सीमा साझा करता है। स्वेज की खाड़ी और स्वेज नहर द्वारा ही यह मिस्र से अलग होता है।

जलसंधि (Strait)

जलसंधि, एक संकरी या पतली जल निकाय होती है, जो दो बड़े जलनिकायों को आपस में जोड़ती है। जैसे कि बेरिंग जलसंधि, आर्कटिक महासागर और प्रशांत महासागर को आपस में जोड़ती है। ऐसे ही जिब्राल्टर स्ट्रेट, जो कि भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ती है। ऐसे ही अन्य कई…… उदाहरण हैं।

स्थलसंधि (Isthmus)

स्थलसंधि, एक संकरा या पतला भू-भाग होता है, जो दो बड़े भू-भागों को आपस में जोड़ता है। जैसे कि पनामा स्थलसंधि, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका को आपस में जोड़ता है। ऐसे ही सिनाई प्रायद्वीप, जो कि अफ्रीका को एशिया से जोड़ता है। ऐसे ही अन्य कई…… उदाहरण हैं।

आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि स्वेज कैनाल किन दो जल निकायों को आपस में जोड़ती है????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: सिनाई प्रायद्वीप किन दो महाद्वीपों को जोड़ता है ?

उत्तर: एशिया और अफ्रीका।

प्रश्न: सिनाई प्रायद्वीप किस महाद्वीप का हिस्सा है?

उत्तर: यह प्रायद्वीप अफ्रीकी देश मिस्र का उत्तर-पूर्वी छोर है, मगर भौगोलिक रूप से इसे एशिया का हिस्सा माना जाता है।

प्रश्न: सिनाई प्रायद्वीप की सीमा?

उत्तर: सिनाई प्रायद्वीप उत्तर में भूमध्य सागर से और पूर्व में इजरायल, गाजा पट्टी और अकाबा की खाड़ी से अपनी सीमा साझा करता है। इसके दक्षिण में लाल सागर स्थित है, वहीं पश्चिम में स्वेज की खाड़ी और स्वेज नहर से अपनी सीमा साझा करता है।

प्रश्न: मिस्र, सिनाई प्रायद्वीप से कैसे अलग होता है?

उत्तर: स्वेज की खाड़ी और स्वेज नहर द्वारा यह मिस्र से अलग होता है।

प्रश्न: जलसंधि (Strait) किसे कहते हैं?

उत्तर: जलसंधि, एक संकरी या पतली जल निकाय होती है, जो दो बड़े जलनिकायों को आपस में जोड़ती है। जैसे कि बेरिंग जलसंधि, आर्कटिक महासागर और प्रशांत महासागर को आपस में जोड़ती है।

प्रश्न: स्थलसंधि (Isthmus) किसे कहते हैं?

उत्तर: स्थलसंधि, एक संकरा या पतला भू-भाग होता है, जो दो बड़े भू-भागों को आपस में जोड़ता है। जैसे कि पनामा स्थलसंधि, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका को आपस में जोड़ता है।

प्रश्न: सिनाई प्रायद्वीप किस देश का हिस्सा है?

उत्तर: मिस्र।

प्रश्न: सिनाई प्रायद्वीप कहां स्थित है?

उत्तर: सिनाई प्रायद्वीप, एशिया और अफ्रीका की सीमा पर स्थित है। सिनाई प्रायद्वीप उत्तर में भूमध्य सागर से और पूर्व में इजरायल, गाजा पट्टी और अकाबा की खाड़ी से अपनी सीमा साझा करता है। इसके दक्षिण में लाल सागर स्थित है, वहीं पश्चिम में स्वेज की खाड़ी और स्वेज नहर से अपनी सीमा साझा करता है। स्वेज की खाड़ी और स्वेज नहर द्वारा ही यह मिस्र से अलग होता है।

प्रश्न: मिस्र की राजधानी?

उत्तर: काहिरा

प्रश्न: स्वेज कैनाल किन दो जल निकायों को आपस में जोड़ती है?

उत्तर: लाल सागर और भूमध्य सागर।

यह भी पढ़े:

पॉइंट निमो (Point Nemo) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पॉइंट निमो से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नयूरोप के प्रमुख द्वीप (Major European Islands) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यूरोप के प्रमुख द्वीपों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
उंगावा प्रायद्वीप (Ungava Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उंगावा प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नछोटा नागपुर का पठार (Chota Nagpur Plateau) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छोटा नागपुर के पठार से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय