आज के इस लेख में हम उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित यूरोप के प्रमुख द्वीप (Major European Islands in the Atlantic Ocean) और उनसे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।
तो आइए जानते हैं……
यूरोप के प्रमुख द्वीप (Major European Islands)
उत्तरी अटलांटिक महासागर, यूरोप के पश्चिम और उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप के पूर्व में स्थित है। यूरोप से सटे पश्चिम की ओर इस महासागर में यूरोप के अनेक द्वीप स्थित हैं। जिनमें से प्रमुख द्वीप कुछ इस प्रकार हैं: आइसलैंड, फरो आइलैंड्स, ब्रिटिश आइल्स, अजोरेस, कैनारी और मदीरा। इनमें आइसलैंड और अजोरेस, मध्य अटलांटिक कटक पर ज्वालामुखीय क्रिया के परिणामस्वरूप बने द्वीप हैं।
जबकि बाकी महाद्वीपीय चट्टान की नींव पर बने हैं। इन सभी में आइसलैंड द्वीप स्वतंत्र मुल्क है तथा फरो आइलैंड्स डेनमार्क की संप्रभुता के तहत एक स्वशासित राष्ट्र है। वहीं, ब्रिटिश आइल्स पर यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड गणराज्य स्थित हैं। ब्रिटिश आइल्स यूरोपीय महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप समूह है। वहीं, अजोरेस और मदीरा पुर्तगाल के नियंत्रण में है तथा कैनारी पर स्पेन का अधिकार है।
आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है ????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।
बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।
FAQ:
प्रश्न: यूरोप के अधिकांशतः द्वीप किस महासागर में स्थित हैं?
उत्तर: अटलांटिक महासागर।
प्रश्न: अटलांटिक महासागर में स्थित यूरोप के प्रमुख द्वीप कौन से हैं?
उत्तर: अटलांटिक महासागर में स्थित यूरोप के प्रमुख द्वीप कुछ इस प्रकार हैं: आइसलैंड, फरो आइलैंड्स, ब्रिटिश आइल्स, अजोरेस, कैनारी और मदीरा। इनमें आइसलैंड और अजोरेस, मध्य अटलांटिक कटक पर ज्वालामुखीय क्रिया के परिणामस्वरूप बने द्वीप हैं। जबकि बाकी महाद्वीपीय चट्टान की नींव पर बने हैं।
प्रश्न: अटलांटिक महासागर में स्थित यूरोप के प्रमुख द्वीपों में से कौन सा एक स्वतंत्र मुल्क है?
उत्तर: आइसलैंड।
प्रश्न: फरो आइलैंड्स पर किसका नियंत्रण है?
उत्तर: फरो आइलैंड्स डेनमार्क की संप्रभुता के तहत एक स्वशासित राष्ट्र है।
प्रश्न: ब्रिटिश आइल्स का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर: मुख्य रूप से यूनाइटेड किंगडम और आयरलैंड मिलकर ब्रिटिश आइल्स का निर्माण करते हैं।
प्रश्न: यूरोपीय महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप समूह कौन सा है?
उत्तर: ब्रिटिश आइल्स।
प्रश्न: उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित यूरोप के प्रमुख द्वीपों में से अजोरेस और मदीरा पर किसका नियंत्रण है?
उत्तर: पुर्तगाल।
प्रश्न: उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित यूरोप के प्रमुख द्वीपों में से एक कैनारी पर किसका नियंत्रण है?
उत्तर: स्पेन।
प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
उत्तर: प्रशांत महासागर।
प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है ?
उत्तर: ग्रीनलैंड।
यह भी पढ़े:
यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।