आज के इस लेख में हम विंध्य-सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला (Vindhya-Satpura Mountain Range) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।
तो आइए जानते हैं……
विंध्य-सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला (Vindhya-Satpura Mountain Range)
विंध्य-सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला मध्य भारत की प्रमुख पर्वत श्रृंखला है, जो एक भ्रंश रेखा द्वारा विभाजित है। इसमें नर्मदा नदी प्रवाहित होती है। विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला ब्लॉक पर्वत के उदाहरण हैं। विंध्य पर्वत श्रृंखला मैदानी और प्रायद्वीपीय भारत के मध्य विभाजक का कार्य करती है। नर्मदा के उत्तर में स्थित विंध्य पर्वत श्रृंखला: मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड तक फैली है। इसकी प्रमुख पहाड़ियां: भांडेर, पन्ना और कैमूर हिल्स हैं। इसकी सबसे ऊंची चोटी सद्भावना मध्य प्रदेश में है।
वहीं, सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक विस्तृत है। इसकी प्रमुख पहाड़ियां: राजपिपला, ग्वालीगढ़, सतपुड़ा, महादेव, मैकाल और अमरकंटक हैं। इसकी सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ महादेव पहाड़ी में है।
विंध्य-सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. विंध्य पर्वत श्रृंखला मैदानी और प्रायद्वीपीय भारत के मध्य विभाजक का कार्य करती है।
2. विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला, वलित पर्वत के उदाहरण हैं।
3. विंध्य-सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला, एक भ्रंश रेखा द्वारा विभाजित हैं, जिसमें नर्मदा नदी प्रवाहित होती है।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(A) केवल 2
(B) केवल 1 और 3
(C) केवल 2 और 3
(D) 1, 2 और 3
उत्तर: (B)
बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।
FAQ:
प्रश्न: विंध्य पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?
उत्तर: सद्भावना।
प्रश्न: नर्मदा नदी के उत्तर में कौन सी पर्वत श्रृंखला है?
उत्तर: विंध्य पर्वत श्रृंखला।
प्रश्न: विंध्य पर्वत श्रृंखला का विस्तार भारत के कितने राज्यों में है?
उत्तर: नर्मदा के उत्तर में स्थित विंध्य पर्वत श्रृंखला: मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड तक फैली है।
प्रश्न: विंध्य पर्वत श्रृंखला की प्रमुख पहाड़ियां?
उत्तर: इसकी प्रमुख पहाड़ियां: भांडेर, पन्ना और कैमूर हिल्स हैं। इसकी सबसे ऊंची चोटी सद्भावना मध्य प्रदेश में है।
प्रश्न: विंध्य पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?
उत्तर: इसकी सबसे ऊंची चोटी सद्भावना मध्य प्रदेश में है।
प्रश्न: विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला किस प्रकार के पर्वत हैं?
उत्तर: ब्लॉक पर्वत।
प्रश्न: विंध्य और सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला?
उत्तर: विंध्य-सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला मध्य भारत की प्रमुख पर्वत श्रृंखला है, जो एक भ्रंश रेखा द्वारा विभाजित है। इसमें नर्मदा नदी प्रवाहित होती है। विंध्य पर्वत श्रृंखला मैदानी और प्रायद्वीपीय भारत के मध्य विभाजक का कार्य करती है। नर्मदा के उत्तर में स्थित विंध्य पर्वत श्रृंखला: मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड तक फैली है। वहीं, सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक विस्तृत है।
प्रश्न: सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला का विस्तार भारत के कितने राज्यों में है ?
उत्तर: सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक विस्तृत है।
प्रश्न: सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला की प्रमुख पहाड़ियां ?
उत्तर: इसकी प्रमुख पहाड़ियां: राजपिपला, ग्वालीगढ़, सतपुड़ा, महादेव, मैकाल और अमरकंटक हैं।
प्रश्न: सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?
उत्तर: इसकी सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ महादेव पहाड़ी में है।
प्रश्न: नर्मदा नदी के दक्षिण में कौन सी पर्वत श्रृंखला है?
उत्तर: सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला।
यह भी पढ़े:
यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।