सोमालिया (Somaliya) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सोमालिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

सोमालिया (Somaliya)

आज के इस लेख में हम अफ्रीकी देश सोमालिया (Somaliya) और उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं….

विषय सूची

सोमालिया (Somaliya)

2023 के प्रीलिम्स में UPSC ने सोमालिया के संबंध में एक सवाल पूछा था

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सा एक देश दशकों से गृहकलह और खाद्य संकट से त्रस्त रहा है तथा हाल के पिछले दिनों में अति गंभीर दुर्भिक्ष के लिए समाचारों में था?

(a) अंगोला

(b) कोस्ता रीका

(c) इक्वाडोर

(d) सोमालिया

उत्तर: (d) सोमालिया

असल में 2022 में सोमालिया लगातार 5वें साल असफल बरसात के मौसम का सामना कर रहा था, जिससे यहां सूखे की स्थिति पैदा हुई। पिछले साल WHO और यूनिसेफ द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट के मुताबिक 2017 और 2018 के सूखे के मुकाबले सोमालिया में 43000 अतिरिक्त मौतें हो सकती हैं।

सोमालिया का आधिकारिक नाम सोमालिया संघीय गणराज्य है। यह हॉर्न ऑफ अफ्रीका में स्थित एक देश है। इस देश की सीमा पश्चिम में इथियोपिया, उत्तर-पश्चिम में जिबूती, उत्तर में अदन की खाड़ी और पूर्व में हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम में केन्या से लगती है। सोमालिया की अनुमानित जनसंख्या लगभग 1 करोड़ 43 लाख है।

अफ्रीका की मुख्य भूमि पर सोमालिया की तट रेखा सबसे लंबी है। इसकी लंबाई करीब 3300 किलोमीटर है। लंबी समुद्री तट रेखा की वजह से प्राचीन काल में सोमालिया बाकी दुनिया के साथ वाणिज्य के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र था। हालांकि, सोमालिया आज भी भौगोलिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। सोमालिया की जलवायु गर्म, शुष्क और अर्ध शुष्क प्रकार की है।

FAQ:

प्रश्न: सोमालिया की राजधानी?

उत्तर: मोगादीशू

प्रश्न: सोमालिया की आधिकारिक भाषा है?

उत्तर: सोमाली और अरबी

प्रश्न: अफ्रीका महाद्वीप का सबसे पूर्वी देश कौन सा है?

उत्तर: सोमालिया

प्रश्न: सोमालिया किस लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: सोमालिया अपने समुद्री डाकुओं के लिए प्रसिद्ध है, जो कि पिछले कई वर्षों से अदन की खाड़ी और अरब सागर में लूटपाट करते आ रहे हैं।

प्रश्न: सोमालिया की सीमा कितने देशों से लगती है?

उत्तर: 3 (इथियोपिया, जिबूती और केन्या)

प्रश्न: हॉर्न ऑफ अफ्रीका में कितने देश आते हैं?

उत्तर: 4 (इरिट्रिया, इथियोपिया, जिबूती और सोमालिया)

प्रश्न: हॉर्न ऑफ अफ्रीका को किस और नाम से जाना जाता है?

उत्तर: सोमाली प्रायद्वीप

प्रश्न: हॉर्न ऑफ अफ्रीका का सबसे छोटा देश कौन सा है?

उत्तर: जिबूती

प्रश्न: अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

उत्तर: अल्जीरिया

प्रश्न: हॉर्न ऑफ अफ्रीका का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

उत्तर: इथियोपिया

प्रश्न: सोमालिया की सीमा किस खाड़ी से लगती है?

उत्तर: अदन की खाड़ी

प्रश्न: सोमालिया का राष्ट्रीय पशु क्या है?

उत्तर: तेंदुआ

प्रश्न: 1960 तक सोमालिया किस देश का गुलाम था?

उत्तर: इटली

प्रश्न: सोमालिया सर्वाधिक सीमा किस देश के साथ साझा करता है?

उत्तर: इथियोपिया

प्रश्न: अफ्रीका महाद्वीप में कुल कितने देश हैं?

उत्तर: 54

प्रश्न: अफ्रीका महाद्वीप का सबसे छोटा देश कौन सा है?

उत्तर: सेशेल्स

प्रश्न: सोमालिया देश किस महाद्वीप में स्थित है?

उत्तर: अफ्रीका महाद्वीप

यह भी पढ़ें:

भारतीय मानक समय रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?पुलिकट झील (Pulicat Lake) और पुलिकट झील से संबंधित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न
भूमध्य सागर और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भूमध्य सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नबाएं हाथ से क्यों लिखते हैं कुछ लोग? वैज्ञानिक सोच और अलग-अलग मान्यताएं | Why Some People Write With Left Hand?

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

Bhugol | भूगोल | Ek samagra adhyayan | एक समग्र अध्ययन | 14th Edition | Mahesh Kumar Barnwal | Cosmos Publication |
Bhugol | भूगोल | Ek samagra adhyayan | एक समग्र अध्ययन | 14th Edition | Mahesh Kumar Barnwal | Cosmos Publication |
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय