दक्षिण-पूर्व एशिया (South-East Asia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

दक्षिण-पूर्व एशिया (South-East Asia) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न...........

आज के इस लेख में हम दक्षिण-पूर्व एशिया (South-East Asia) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

दक्षिण-पूर्व एशिया (South-East Asia)

दोस्तों, क्या आप दक्षिण-पूर्व एशिया टर्म से परिचित हैं ? दरअसल यह टर्म एशिया महाद्वीप के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित देशों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। भौगोलिक दृष्टिकोण से इसमें चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित देशों को शामिल किया जाता है। इन देशों में म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, लाओस, वियतनाम, मलेशिया, सिंगापुर, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और फिलिपींस आते हैं।

इन देशों को भौगोलिक स्थिति के हिसाब से दो भागों में बांटा जाता है। एक मुख्य भूमि दक्षिण-पूर्व एशिया तथा दूसरा समुद्री दक्षिण-पूर्व एशिया। मुख्य भूमि दक्षिण-पूर्व एशिया को इंडो चाइना भी कहते हैं। इसके भीतर कंबोडिया, लाओस म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया को शामिल किया जाता है। जबकि समुद्री दक्षिण-पूर्व एशिया में ब्रुनेई, पूर्वी मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर को शामिल किया जाता है। दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकम्प और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: दक्षिण-पूर्व एशिया टर्म का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है?

उत्तर: दरअसल यह टर्म एशिया महाद्वीप के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित देशों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

प्रश्न: दक्षिण-पूर्व एशिया में किन देशों को शामिल किया जाता है ?

उत्तर: भौगोलिक दृष्टिकोण से इसमें चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित देशों को शामिल किया जाता है। इन देशों में म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, लाओस, वियतनाम, मलेशिया, सिंगापुर, ब्रुनेई, इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और फिलिपींस आते हैं।

प्रश्न: दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों को भौगोलिक स्थिति के आधार कितने भागों में बांटा जाता है ?

उत्तर: इन देशों को भौगोलिक स्थिति के हिसाब से दो भागों में बांटा जाता है। एक मुख्य भूमि दक्षिण-पूर्व एशिया तथा दूसरा समुद्री दक्षिण-पूर्व एशिया। मुख्य भूमि दक्षिण-पूर्व एशिया को इंडो चाइना भी कहते हैं। इसके भीतर कंबोडिया, लाओस म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया को शामिल किया जाता है। जबकि समुद्री दक्षिण-पूर्व एशिया में ब्रुनेई, पूर्वी मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर को शामिल किया जाता है।

प्रश्न: मुख्य भूमि दक्षिण-पूर्व एशिया में किन देशों को शामिल किया जाता है?

उत्तर: मुख्य भूमि दक्षिण-पूर्व एशिया को इंडो चाइना भी कहते हैं। इसके भीतर कंबोडिया, लाओस म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया को शामिल किया जाता है।

प्रश्न: समुद्री दक्षिण-पूर्व एशिया में किन देशों को शामिल किया जाता है?

उत्तर: समुद्री दक्षिण-पूर्व एशिया में ब्रुनेई, पूर्वी मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर को शामिल किया जाता है।

प्रश्न: विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?

उत्तर: न्यू गिनी।

प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?

उत्तर: ग्रीनलैंड।

प्रश्न: अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?

उत्तर: मेडागास्कर।

यह भी पढ़े:

अनातोलिया (Anatolia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनातोलिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नकोरियाई प्रायद्वीप (Korean Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोरियाई प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
अरब प्रायद्वीप (Arabian Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अरब प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नलेबनान (Lebanon) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लेबनान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय