MP GK: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तर | भाग-1

वस्तुनिष्ठ मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान (Objective MP GK)

आज के इस लेख में हम मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर, मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले के MP Gk के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Gk Questions, MP Gk Questions in Hindi, MP Gk in Hindi, MP Gk Test, MP Gk Book, MP Gk Mock Test, MP Gk Online Test, MP Gk mcq, MP Gk mcq in Hindi, MP Gk Quiz)

वस्तुनिष्ठ मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान (Objective MP GK)

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन (General Knowledge & General Studies) पूछा ही जाता है। यहां तक की दिन-प्रतिदिन सिलेबस में इसकी हिस्सेदारी बढ़ती ही जा रही है। इस लिहाज से एग्जाम में सफलता पाने के लिए सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन में पकड़ मजबूत रखना बहुत ही आवश्यक है।

इसी सिलसिले में अगर आप मध्य प्रदेश की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, चाहे वह मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) प्रारंभिक परीक्षा हो या व्यापम से संबंधित कोई प्रतियोगी परीक्षा हो……, कुल मिलाकर मध्य प्रदेश कि कोई भी प्रतियोगी परीक्षा हो। जैसे………

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी)
  • पीएसयू
  • मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय
  • रेलवे
  • बैंक
  • एमपी व्यापम
  • एमपी पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड
  • एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड
  • राजस्व मंडल, मध्य प्रदेश
  • राजधानी परियोजना प्रशासन, मध्य प्रदेश
  • औद्योगिक केंद्र विकास निगम लिमिटेड
  • ई-कोषागार वित्त विभाग, मध्य प्रदेश
  • इको-पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल
  • आवास एवं पर्यावरण विभाग
  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, म.प्र
  • पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड मध्य प्रदेश (ट्रेड कंपनी)
  • राज्य वन विकास निगम लिमिटेड (एमपीआरवीयूएल), मध्य प्रदेश
  • इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएसईडीसी), मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश ग्रामीण डाक सेवा
  • मप्र पुलिस विभाग
  • मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम (एमपीटीबीसी)

इनमें से अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यहाँ पर जो मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी उपलब्ध कराई जा रही है, वह मध्य प्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक सटीक रामबाण सिद्ध होने वाली है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न – 20 Important Questions of MP Gk

Q.1 भारत का सर्वाधिक प्राचीन प्रागैतिहासिक शैलाश्रय एवं शैलचित्र से युक्त पुरातात्विक स्थल कौन सा है?

उत्तर: भीमबेटका

Q.2 भारत का सर्वाधिक प्राचीन प्रागैतिहासिक शैलाश्रय एवं शैलचित्र से युक्त पुरातात्विक स्थल भीमबेटका मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: रायसेन

Q.3 भीमबेटका की गुफाओं के शैलचित्रों का समय है?

उत्तर: उच्च पुरापाषाण काल

Q.4 मध्य प्रदेश के इतिहास का प्रारंभ किस युग से होता है?

उत्तर: पाषाण युग

Q.5 नव-पाषाण युग में उपकरणों को कितने भागों में बांटा गया है?

उत्तर: 5

Q.6 नव-पाषाण युग में बांटे गए उपकरणों के अंतर्गत मध्य प्रदेश में पाए जाने वाले उपकरण किस समूह के अंतर्गत आते हैं?

उत्तर: मध्य समूह

Q.7 भौगोलिक दृष्टि से भीमबेटका की गुफाएं कौन सी पर्वत श्रृंखला का हिस्सा हैं?

उत्तर: विंध्याचल पर्वत शृंखला

Q.8 किनके नाम के कारण भीमबेटका की गुफाओं का नाम भीमबेटका पड़ा?

उत्तर: पांडु पुत्र भीम

Q.9 भीमबेटका की गुफाओं की खोज किसने की?

उत्तर: विष्णु श्रीधर वाकणकर

Q.10 भीमबेटका की गुफाओं की खोज कब हुई?

उत्तर: वर्ष 1957-58

Q.11 भीमबेटका की गुफाओं में लगभग कितने शैलाश्रयों का समूह है?

उत्तर: 600

Q.12 भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने भीमबेटका को कब राष्ट्रीय महत्व का पुरातात्विक स्थल घोषित किया?

उत्तर: 1990

Q.13 भीमबेटका की गुफाओं को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में कब शामिल किया गया?

उत्तर: 2003

Q.14 भीमबेटका पाषाण आश्रय किस समय का पुरातात्विक स्थल है?

उत्तर: पुरापाषाण

Q.15 मृगेंद्रनाथ की गुफाएं मध्य प्रदेश के किस जिले में अवस्थित हैं?

उत्तर: रायसेन (भीमबेटका से 80 किलोमीटर दूर पाटनी गांव के समीप)

Q.16 मृगेंद्रनाथ की गुफाओं की खोज कब हुई?

उत्तर: 2008

Q.17 मृगेंद्रनाथ की गुफाओं की खोज किसके द्वारा की गई?

उत्तर: विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा

Q.18 पुरातात्विक स्थल आदमगढ़ मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: होशंगाबाद

Q.19 पुरातात्विक स्थल आदमगढ़ का उत्खनन किसके निर्देशन में हुआ?

उत्तर: श्री आर.वी. जोशी और श्री एम.डी. खरे

Q.20 पुरातात्विक स्थल आदमगढ़ का उत्खनन कब हुआ?

उत्तर: 1960-61

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP GK: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तर | भाग-2

कीड़ा जड़ी की कीमत है सोने से भी ज्यादा | जानें, कीड़ा जड़ी से होने वाले फायदे, इसकी कीमत और इसके लिए होने वाली मारामारी के बारे मेंकैसे तय होती है पेट्रोल और डीजल की कीमतें ? साथ ही जानिए, किस सेक्टर में पेट्रोल और डीजल की कितनी खपत होती है ?
भारत सबसे अधिक सोना किस देश से आयात करता है?संयुक्त राज्य अमेरिका का निम्नलिखित में से कौन सा राज्य किसी अन्य अमेरिकी राज्य के साथ सीमा साझा नहीं करता है?

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

लोकप्रिय