MP GK: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तर | भाग-2

वस्तुनिष्ठ मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान (Objective MP GK)

आज के इस लेख में हम मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर, मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP GK के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Gk Questions, MP Gk Questions in Hindi, MP Gk in Hindi, MP Gk Test, MP Gk Book, MP Gk Mock Test, MP Gk Online Test, MP Gk mcq, MP Gk mcq in Hindi, MP Gk Quiz)

वस्तुनिष्ठ मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान (Objective MP GK)

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन (General Knowledge & General Studies) पूछा ही जाता है। यहां तक की दिन-प्रतिदिन सिलेबस में इसकी हिस्सेदारी बढ़ती ही जा रही है। इस लिहाज से एग्जाम में सफलता पाने के लिए सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन में पकड़ मजबूत रखना बहुत ही आवश्यक है।

इसी सिलसिले में अगर आप मध्य प्रदेश की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, चाहे वह मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) प्रारंभिक परीक्षा हो या व्यापम से संबंधित कोई प्रतियोगी परीक्षा हो……, कुल मिलाकर मध्य प्रदेश कि कोई भी प्रतियोगी परीक्षा हो। जैसे………

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी)
  • पीएसयू
  • मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय
  • रेलवे
  • बैंक
  • एमपी व्यापम
  • एमपी पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड
  • एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड
  • राजस्व मंडल, मध्य प्रदेश
  • राजधानी परियोजना प्रशासन, मध्य प्रदेश
  • औद्योगिक केंद्र विकास निगम लिमिटेड
  • ई-कोषागार वित्त विभाग, मध्य प्रदेश
  • इको-पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल
  • आवास एवं पर्यावरण विभाग
  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, म.प्र
  • पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड मध्य प्रदेश (ट्रेड कंपनी)
  • राज्य वन विकास निगम लिमिटेड (एमपीआरवीयूएल), मध्य प्रदेश
  • इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएसईडीसी), मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश ग्रामीण डाक सेवा
  • मप्र पुलिस विभाग
  • मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम (एमपीटीबीसी)

इनमें से अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यहाँ पर जो मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी उपलब्ध कराई जा रही है, वह मध्य प्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक सटीक रामबाण सिद्ध होने वाली है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न – 20 Important Questions of MP GK

Q.1 पुरातात्विक स्थल आदमगढ़ से प्राप्त पुरातात्विक साक्ष्य?

उत्तर: चित्रित शैलाश्रय-कांच की चूड़ियां-हस्तकुठार खुरचनी-चक्रिक उपकरण

Q.2 डॉक्टर एच.डी. सांकलिया ने मध्य प्रदेश के किन स्थानों से सिंधु घाटी सभ्यता की खोज की थी?

उत्तर: नर्मदा घाटी के महेश्वर एवं नावदा टोली

Q.3 ताम्रपाषाणकालीन स्थल कायथा मध्य प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है?

उत्तर: उज्जैन

Q.4 मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित ताम्रपाषाणकालीन स्थल कायथा का उत्खनन कब हुआ?

उत्तर: 1965-66

Q.5 मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित ताम्रपाषाणकालीन स्थल कायथा का उत्खनन किसके निर्देशन में हुआ?

उत्तर: डॉक्टर वी.एस. वाकणकर

Q.6 मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित ताम्रपाषाणकालीन स्थल कायथा किस प्रसिद्ध खगोलशास्त्री की जन्मस्थली है?

उत्तर: वराहमिहिर

Q.7 मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित ताम्रपाषाणकालीन स्थल कायथा का पूर्ववर्ती नाम क्या था?

उत्तर: कपित्थक

Q.8 मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित ताम्रपाषाणकालीन स्थल कायथा के उत्खनन के दौरान क्या प्राप्त हुआ?

उत्तर: दो ताम्र कुल्हाड़ी और चकमक पत्थर के लघुपाषाण औजार

Q.9 रेडियो कार्बन विधि के अनुसार कायथा सभ्यता का समय माना जाता है?

उत्तर: 2200 ईसा पूर्व से 2000 ईसा पूर्व

Q.10 ताम्रपाषाणकालीन स्थल कायथा कौन सी नदी के किनारे स्थित है

उत्तर: कालीसिंध नदी

Q.11 मध्य प्रदेश के कौन से पुरातत्व स्थल से कांस्य चूड़ियों के प्रमाण बहुतायत में उपलब्ध हुए हैं?

उत्तर: कायथा से 29 कांस्य चूड़ियां प्राप्त हुई हैं

Q.12 मध्यप्रदेश में 1880 में कार्लाइल एवं कार्कबर्न ने सर्वप्रथम मानव शैलाश्रयों की खोज किस स्थान पर की थी?

उत्तर: कैमूर की पहाड़ियों में

Q.13 मध्यप्रदेश में बूढ़ीमाई शैलाश्रय कहां स्थित है?

उत्तर: होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा के समीप

Q.14 धुनिकाक, धूधकाफ ढूढ़ाआम एवं साकलीडीह शैलाश्रय मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित हैं?

उत्तर: बैतूल

Q.15 मध्यप्रदेश के किस पुरातात्विक स्थल का नाम बाबा आदम के नाम पर पड़ा?

उत्तर: आदमगढ़ (होशंगाबाद)

Q.16 मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित पान गुराड़िया की गुफाओं से क्या प्राप्त हुए हैं?

उत्तर: मौर्यकालीन स्तूप

Q.17 “रॉकशेल्टेरा इन मध्य प्रदेश” शीर्षक के अंतर्गत चित्रों का वर्णन किस पुरातत्वशास्त्री ने किया है?

उत्तर: डॉक्टर वी.एस. वाकणकर

Q.18 माढ़ादेव रॉक पेंटिंग्स, जंबू द्वीप, डोरथी एवं मोंटे राजा नामक पुरातात्विक शैलाश्रय मध्य प्रदेश में कहां स्थित हैं?

उत्तर: पचमढ़ी (होशंगाबाद)

Q.19 मामा-भांजा शैलाश्रय मध्य प्रदेश में कहां स्थित है?

उत्तर: पनारपानी (पचमढ़ी)

Q.20 भानपुरा शैलाश्रय मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: मंदसौर

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-3

MP GK: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तर | भाग-1टैम्पोन टैक्स (Tampon Tax) क्या है? | मासिक गरीबी (Period Poverty)
प्रवासी और अप्रवासी में अंतर (Difference between Migrant and Immigrant)नोस्ट्रो और वोस्ट्रो (Nostro and Vostro) बैंक खाते क्या होते हैं?

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय