MP Police Constable Exam के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-2

Top 20 GK Questions in Hindi

आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP Police GK Questions के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK, MP Police GK Quiz in Hindi, MP GK Quiz in Hindi, General Knowledge Questions for Police Constable)

MP Police Constable Exam

जैसा कि हम सभी को सरकारी जॉब पाने की लालसा रहती है और हम इंतजार भी करते रहते हैं कि जल्द से जल्द कोई ना कोई जगह आए। आज के दौर में सरकारी नौकरी पाने वालों की संख्या तो दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, लेकिन जगह दिन प्रतिदिन कम हो रही है। इसलिए आवश्यक है कि जब भी कोई सरकारी जगह आए, तो आप पूरी कोशिश करें कि उस बार ही जॉब हासिल कर लें। क्योंकि यह बात हमेशा से स्पष्ट रही है कि जो अपना सिलेक्शन पीछे करता जाता है, तो उसका सिलेक्शन अपने आप ही पीछे होता रहता है।

बात करें MP Police Constable Exam के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से सिलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable Exam के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से सिलेक्शन पाने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 प्रश्न – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 विटामिन B5 का रासायनिक नाम क्या है?

उत्तर: पैंटोथैनिक एसिड

Q.2 किसी तारे के रंग का पता कैसे चलता है?

उत्तर: उसके ताप से

Q.3 खट्टे फलों में कौन सा एसिड पाया जाता है?

उत्तर: साइट्रिक एसिड

Q.4 सम्राट अशोक किसका उत्तराधिकारी था?

उत्तर: बिन्दुसार

Q.5 भारतीय संविधान को पहली बार कब संशोधित किया गया?

उत्तर: 1951

Q.6 रॉलेट एक्ट को कब लागू किया गया था?

उत्तर: 1919

Q.7 सिंधु घाटी सभ्यता का बंदरगाह कहां स्थित था?

उत्तर: लोथल

Q.8 रक्त का थक्का जमने में कौन सा विटामिन सहायक होता है?

उत्तर: विटामिन K

Q.9 फोटोग्राफी में मुख्य रंग कौन से होते हैं?

उत्तर: लाल, नीला और हरा

Q.10 किस अभिलेख को ‘रानी अभिलेख’ के नाम से जाना जाता है?

उत्तर: कौशाम्बी अभिलेख

Q.11 किसी द्रव का वाष्पीकरण होने से उसके तापमान में क्या अंतर आएगा?

उत्तर: घटेगा

Q.12 मनुष्य के शरीर में कुल कितनी हड्डियां पाई जाती हैं?

उत्तर: 206

Q.13 जहाज जैसे कप्तान से संबंधित है, वैसे ही अखबार किससे संबंधित है?

उत्तर: संपादक

Q.14 महात्मा गांधी की हत्या कब हुई थी?

उत्तर: 30 जनवरी 1948

Q.15 दिल से गुर्दे तक रक्त कौन पहुंचाता है?

उत्तर: रीनल आर्टरी

Q.16 पृथ्वी अपने अक्ष पर कितने डिग्री झुकी हुई है?

उत्तर: 23.5

Q.17 सबसे बड़ी आंखे किस स्तनधारी प्राणी की होती है?

उत्तर: हिरण

Q.18 विद्युत प्रेस का अविष्कार किसने किया था?

उत्तर: हेनरी शीले

Q.19 प्रेसर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है, क्योंकि?

उत्तर: प्रेसर कुकर के अंदर दाब अधिक होता है

Q.20 दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक?

उत्तर: बढ़ता है

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़े

Join Telegram Join Whatsapp

यह भी पढ़े:

MP Police Constable Exam के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-3

कोच्चि जल मेट्रो परियोजना – Kochi Water Metro Project | देश की पहली वाटर मेट्रो ट्रेनपेले कोट्स – Pele Quotes | पेले की प्रतिभा और उनके प्रति लोगों में सम्मान
भारत में जल निकायों की पहली गणना | First census of water bodies in Indiaगुड फ्राइडे समझौता क्या है? गुड फ्राइडे समझौते का विश्लेषण……
पुलिस हिरासत और न्यायिक हिरासत संबंधी प्रावधान | पुलिस हिरासत के बारे में क्या कहता है कानून?मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | Part – 1
भूकंप रोशनी (Earthquake Lights) क्या होती है और किन कारणों की वजह से होती है?किस कानून के तहत किसी सांसद या विधायक की सदस्यता रद्द की जा सकती है? समझिए सरल शब्दों में

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय