MP Police Constable Exam के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-4

GK Quiz in Hindi

आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP Police GK Questions के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK, MP Police GK Quiz in Hindi, MP GK Quiz in Hindi, General Knowledge Questions for Police Constable)

MP Police Constable Exam

जैसा कि हम सभी को सरकारी जॉब पाने की लालसा रहती है और हम इंतजार भी करते रहते हैं कि जल्द से जल्द कोई ना कोई जगह आए। आज के दौर में सरकारी नौकरी पाने वालों की संख्या तो दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, लेकिन जगह दिन प्रतिदिन कम हो रही है। इसलिए आवश्यक है कि जब भी कोई सरकारी जगह आए, तो आप पूरी कोशिश करें कि उस बार ही जॉब हासिल कर लें। क्योंकि यह बात हमेशा से स्पष्ट रही है कि जो अपना सिलेक्शन पीछे करता जाता है, तो उसका सिलेक्शन अपने आप ही पीछे होता रहता है।

बात करें MP Police Constable Exam के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से सिलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable Exam के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से सिलेक्शन पाने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 प्रश्न – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 वयस्क व्यक्ति में अस्थियों की संख्या कितनी होती है?

उत्तर: 206

Q.2 खोपड़ी में अस्थियों की संख्या कितनी होती है?

उत्तर: 28

Q.3 हृदय की गति कितनी होती है?

उत्तर: 72 बार प्रति मिनट

Q.4 मांसपेशियों में किस अम्ल के एकत्रित होने से थकावट होती है?

उत्तर: लैक्टिक अम्ल

Q.5 अंगूर में कौन सा अम्ल पाया जाता है?

उत्तर: टार्टरिक अम्ल

Q.6 कैंसर संबंधित रोगों का अध्ययन क्या कहलाता है

उत्तर: ऑन्कोलॉजी

Q.7 दांत मुख्य रूप से किस पदार्थ के बने होते हैं?

उत्तर: डेंटाइन

Q.8 मानव शरीर में सबसे लंबी कोशिका कौन सी होती है?

उत्तर: तंत्रिका कोशिका

Q.9 किस जंतु की आकृति पैर की चप्पल के आकार की होती है?

उत्तर: पैरामीशियम

Q.10 केंचुए की कितनी आंख होती है?

उत्तर: एक भी नही

Q.11 गाजर में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

उत्तर: विटामिन ए

Q.12 किस पदार्थ में प्रोटीन नही पाया जाता है?

उत्तर: चावल

Q.13 मानव का मस्तिष्क लगभग कितने ग्राम का होता है?

उत्तर: 1350 ग्राम

Q.14 रक्त में कौन सी धातु पाई जाती है?

उत्तर: लोहा

Q.15 कौन सा आहार मानव शरीर में नए ऊतको की वृद्धि के लिए पोषक तत्व प्रदान करता है?

उत्तर: पनीर

Q.16 कौन एक उड़ने वाली छिपकली है?

उत्तर: ड्रेको एग्रीमिड

Q.17 घोंसला बनाने वाला एक मात्र साँप कौन सा है?

उत्तर: किंग कोबरा

Q.18 भारत में पाई जाने वाली सबसे बड़ी मछली कौन सी है?

उत्तर: व्हेल शार्क

Q.19 इंद्रधनुष में किस रंग का विक्षेपण अधिक होता है?

उत्तर: लाल रंग

Q.20 टेलीविजन का अविष्कार किसने किया था

उत्तर: जे. एल. बेयर्ड

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़े

Join TelegramJoin Whatsapp

यह भी पढ़े:

कोच्चि जल मेट्रो परियोजना – Kochi Water Metro Project | देश की पहली वाटर मेट्रो ट्रेनकिस कानून के तहत किसी सांसद या विधायक की सदस्यता रद्द की जा सकती है? समझिए सरल शब्दों में
गुड फ्राइडे समझौता क्या है? गुड फ्राइडे समझौते का विश्लेषण……संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया का त्रिपक्षीय सुरक्षा समझौता – AUKUS
अमृतपाल सिंह कौन है ? अमृतपाल सिंह का इतिहास और उससे जुड़े तथ्यभूकंप रोशनी (Earthquake Lights) क्या होती है और किन कारणों की वजह से होती है?
समुद्री शैवाल क्या है? समुद्री शैवाल के लाभ, उपयोग और महत्वभारत में जल निकायों की पहली गणना | First census of water bodies in India

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय