MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-61

Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam 2023 के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP Police GK Questions के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK, MP Police GK 2023, MP Police GK Quiz in Hindi, MP GK Quiz in Hindi, General Knowledge Questions for Police Constable 2023)

MP Police Constable Exam 2023

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने MP Police Constable Exam 2023 के लिए 7000+ जगहें निकाली हैं। लंबे समय से जॉब के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए जॉब पाने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि आने वाले भविष्य में पुलिस की जगह कब आएगी, इस विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप पूरी कोशिश करें कि इस बार जॉब हासिल कर लें।

बात करें MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से क्वालीफाई होने या सलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से क्वालीफाई होने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 प्रश्न – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 मध्यप्रदेश में रतलाम, नीमच किस प्रकार की वर्षा वाले क्षेत्र हैं?

उत्तर: निम्न वर्षा वाले क्षेत्र

Q.2 बैगा नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर: डी एन मजूमदार

Q.3 मध्यप्रदेश में नगरीकरण की वृद्धि दर कितने प्रतिशत है?

उत्तर: 20.3%

Q.4 मध्य प्रदेश का कौन सा स्थान मध्यकाल का महत्वपूर्ण राजनीतिक और व्यापारिक केंद्र था?

उत्तर: बुरहानपुर

Q.5 मध्यप्रदेश में किस प्रकार के वन पाए जाते हैं?

उत्तर: उष्णकटिबंधीय

Q.6 मध्यप्रदेश के किस पर्वत श्रेणी में ताप्ती नदी का उद्गम स्थल है?

उत्तर: सतपुड़ा की पहाड़ी

Q.7 मध्य प्रदेश में पंचायती राज अधिनियम कब लागू किया गया था?

उत्तर: 25 जनवरी 1994

Q.8 मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र में मुख्य रूप से तांबा निकलता है?

उत्तर: मलाजखंड (बालाघाट)

Q.9 1947 में मध्य भारत के प्रदेशों को कितने भागों में विभाजित किया गया था?

उत्तर: 4

Q.10 जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से मध्य प्रदेश का भारत में कौनसा स्थान है?

उत्तर: 26

Q.11 ताम्रपाषाण संस्कृति से संबंधित स्थल कायथा किसके समीप है?

उत्तर: उज्जैन

Q.12 सरसों उत्पादन में मध्यप्रदेश के कौन से 2 जिले सामूहिक रूप से अग्रणी रहते हैं?

उत्तर: भिंड-मुरैना

Q.13 देश का एकमात्र जनजाति विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश के किस शहर में है?

उत्तर: अमरकंटक

Q.14 मध्य प्रदेश का पहला रत्न परिष्कृत केंद्र कहां स्थापित किया गया है?

उत्तर: जबलपुर

Q.15 हेलिओडोरस द्वारा बनवाया गया प्रकाश स्तंभ मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: विदिशा

Q.16 मध्यप्रदेश में चंदेल शासकों का प्रमुख नगर कौन सा था?

उत्तर: अजयगढ़

Q.17 मध्यप्रदेश में राजा जीवाजी राव का सुंदर एवं कलात्मक राजमहल कहां है?

उत्तर: ग्वालियर

Q.18 मध्यप्रदेश के किस शिलालेख में शिव मंदिर निर्माण का उल्लेख मिलता है?

उत्तर: इंद्रगढ़

Q.19 मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र में चंद्रशेखर आजाद कुछ समय तक भूमिगत रहे थे?

उत्तर: ओरछा

Q.20 मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति औसत कृषि भूमि कितनी है?

उत्तर: 0.25 हेक्टेयर

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-62

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-60MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-59
MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-58MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-57
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय