MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-90

Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam 2023 के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP Police GK Questions के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK, MP Police GK 2023, MP Police GK Quiz in Hindi, MP GK Quiz in Hindi, General Knowledge Questions for Police Constable 2023)

MP Police Constable Exam 2023

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने MP Police Constable Exam 2023 के लिए 7000+ जगहें निकाली हैं। लंबे समय से जॉब के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए जॉब पाने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि आने वाले भविष्य में पुलिस की जगह कब आएगी, इस विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप पूरी कोशिश करें कि इस बार जॉब हासिल कर लें।

बात करें MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से क्वालीफाई होने या सलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से क्वालीफाई होने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 प्रश्न – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक ताप विद्युत केंद्र की स्थापना क्षमता कितनी है?

उत्तर: 450 मेगावॉट

Q.2 प्रत्येक वर्ष दिए जाने वाले इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार का आधार होता है?

उत्तर: पर्यावरण के क्षेत्र में सार्थक योगदान

Q.3 भड़म नृत्य किस जनजाति से संबंधित है?

उत्तर: भारिया

Q.4 मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित सिंगाजी ताप विद्युत केंद्र की स्थापना क्षमता कितनी है?

उत्तर: 2520 मेगावॉट

Q.5 भारतीय बैंकों की विदेशों में शाखाएं किस देश में सर्वाधिक हैं?

उत्तर: यूनाइटेड किंगडम

Q.6 कोयला उत्पादन में मध्यप्रदेश का भारत में कौन-सा स्थान है?

उत्तर: तीसरा

Q.7 मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की स्थापना क्षमता कितनी है?

उत्तर: 1340 मेगावॉट

Q.8 उदार राजनीतिक दर्शन का पिता किसे कहा जाता है?

उत्तर: जॉन लॉक

Q.9 मध्य प्रदेश के किस जिले में कपास का उत्पादन सर्वाधिक होता है?

उत्तर: खरगोन

Q.10 त्रिपुरी में किस राजा ने कल्चुरी राजवंश की स्थापना की थी?

उत्तर: कोकल्ल

Q.11 किसे अहस्तक्षेप का सिद्धांत भी कहा जाता है?

उत्तर: व्यक्तिवाद

Q.12 कपास के उत्पादन के लिए किस प्रकार की मिट्टी को उपयुक्त माना जाता है?

उत्तर: काली मिट्टी

Q.13 अंग्रेजों ने मंदसौर की संधि किसके साथ की थी?

उत्तर: मल्हारराव होल्कर

Q.14 भारत के दक्षिण भाग में कौन सी पहाड़ियां स्थित हैं?

उत्तर: कार्डमम

Q.15 मध्य प्रदेश की नई औद्योगिक नीति किस वर्ष घोषित की गई थी?

उत्तर: 1 अक्टूबर 2014

Q.16 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर निरंजन सिंह किस क्षेत्र से संबंधित हैं?

उत्तर: महाकोशल

Q.17 अलमट्टी बाँध किस नदी पर बना है?

उत्तर: कृष्णा नदी

Q.18 मंदसौर अभिलेख का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: यशोवर्मन विष्णुवर्धन

Q.19 मंदसौर अभिलेख की रचना किसने की थी?

उत्तर: वत्स

Q.20 तमिलनाडु एवं केरल की संयुक्त नदी घाटी परियोजना है?

उत्तर: पराम्बिकुलम-अलियार

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-91

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-89MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-88
MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-87MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-86

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय