MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-94

Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam 2023 के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP Police GK Questions के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK, MP Police GK 2023, MP Police GK Quiz in Hindi, MP GK Quiz in Hindi, General Knowledge Questions for Police Constable 2023)

MP Police Constable Exam 2023

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने MP Police Constable Exam 2023 के लिए 7000+ जगहें निकाली हैं। लंबे समय से जॉब के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए जॉब पाने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि आने वाले भविष्य में पुलिस की जगह कब आएगी, इस विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप पूरी कोशिश करें कि इस बार जॉब हासिल कर लें।

बात करें MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से क्वालीफाई होने या सलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable Exam 2023 के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से क्वालीफाई होने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 प्रश्न – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 मध्यप्रदेश में औसत तापमान को प्रभावित करने वाला सबसे प्रमुख भौगोलिक कारक है?

उत्तर: कर्क रेखा का मध्य प्रदेश से बीच से गुजरना

Q.2 प्याज और लहसुन में गंध किस तत्व की उपस्थिति के कारण होता है?

उत्तर: पोटैशियम

Q.3 भारत का कौन सा राज्य दुनिया में एकमात्र तैरता राष्ट्रीय उद्यान होने के लिए जाना जाता है?

उत्तर: मणिपुर

Q.4 यूनेस्को द्वारा मध्यप्रदेश के किस टाइगर रिजर्व को जैव रिजर्व (बायोस्फीयर रिजर्व) घोषित किया गया है?

उत्तर: पन्ना टाइगर रिजर्व

Q.5 ऑडियो और वीडियो टेप पर कौन से रासायनिक पदार्थ का लेप रहता है?

उत्तर: आयरन ऑक्साइड

Q.6 उस नदी-घाटी का नाम बताइए, जो कोयले के सबसे बड़े भंडार के लिए जानी जाती है?

उत्तर: दामोदर घाटी

Q.7 पन्ना टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: पन्ना

Q.8 जो लवण अम्लीय हाइड्रोजन परमाणु या हाइड्रॉक्सिल आयन से मुक्त रहते हैं, कहलाते हैं?

उत्तर: सामान्य लवण

Q.9 दिल्ली का सुल्तान, जो दान-दक्षिणा के बारे में काफी ध्यान रखता था और इसके लिए उसने एक विभाग “दीवान-ए-खैरात” (दान विभाग) स्थापित किया?

उत्तर: फिरोज तुगलक

Q.10 “राजमाता विजयाराजे सिंधिया प्रतियोगिता” किस खेल से संबंधित है?

उत्तर: क्रिकेट

Q.11 गैस एजेंसियों द्वारा सिलेंडरों में भरकर दी जाने वाली कुकिंग गैस किस अवस्था में होती है?

उत्तर: द्रव

Q.12 किस युद्ध को विजयनगर साम्राज्य के शानदार युग का अंत माना जाता है?

उत्तर: तालिकोटा का युद्ध (राक्षस तंगडी का युद्ध)

Q.13 ‘राजा भोज’ की राजधानी थी?

उत्तर: धारानगरी

Q.14 आदर्श गैस की उर्जा निर्भर करती है?

उत्तर: मोल की संख्या पर

Q.15 हिंडोला महल कहां स्थित है?

उत्तर: मालवा में

Q.16 राजा भोज किस वंश के राजा थे?

उत्तर: परमार वंश

Q.17 गंगा नदी किस स्थान पर दो शाखाओं में विभाजित हो जाती है?

उत्तर: गिरिया (पश्चिम बंगाल)

Q.18 कृष्णदेव राय किस मुगल शासक के समकालीन थे?

उत्तर: बाबर

Q.19 गढ़मंडला का अंतिम यशस्वी और प्रतापी राजा कौन था?

उत्तर: शंकर शाह

Q.20 उस नदी का नाम बताइए, जिसे विभिन्न स्थानों पर छह अलग-अलग नामों से जाना जाता है?

उत्तर: ब्रह्मापुत्र

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-93MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-92
MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-91MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-90

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय