कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है ? विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कर्क रेखा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

Tropic of Cancer Passes Through Which States

Tropic of Cancer in India: आज के इस लेख में हम जानेंगे कि कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है, साथ ही कर्क रेखा से संबंधित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बनने वाले प्रश्नों के विषय में भी जानेंगे।

तो आइए जानते हैं….

कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है (Tropic of Cancer Passes Through Which States)

kark rekha

कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से होकर गुजरती है। इन राज्यों में गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम शामिल हैं। अब विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कर्क रेखा से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों के विषय में चर्चा कर लेते हैं।

कर्क रेखा से संबंधित प्रश्न

प्रश्न 1. निम्न में से किस राज्य से कर्क रेखा नहीं गुजरती है?

A) गुजरात

B) बिहार

C) झारखंड

D) पश्चिम बंगाल

उत्तर: B) बिहार

प्रश्न 2. कर्क रेखा की सर्वाधिक लंबाई भारत के किस राज्य में है?

A) मध्य प्रदेश

B) गुजरात

C) छत्तीसगढ़

D) झारखंड

उत्तर: A) मध्य प्रदेश

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कर्क रेखा के सबसे नजदीक कौन सा भारतीय शहर है?

A) जयपुर

B) गांधीनगर

C) अगरतला

D) इंदौर

उत्तर: C) अगरतला (त्रिपुरा की राजधानी)

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से कौन सा शहर कर्क रेखा से सबसे दूर है?

A) रांची

B) गांधीनगर

C) भुवनेश्वर

D) अगरतला

उत्तर: C) भुवनेश्वर (ओडिशा की राजधानी)

प्रश्न 5. कर्क रेखा निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से गुजरती है?

A) विंध्य श्रृंखला

B) अरावली श्रृंखला

C) पश्चिमी घाट

D) दक्कन का पठार

उत्तर: A) विंध्य श्रृंखला

प्रश्न 6. भारत की कौन सी नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है?

A) नर्मदा नदी

B) बेतवा नदी

C) दामोदर नदी

D) माही नदी

उत्तर: D) माही नदी

प्रश्न 7. कर्क रेखा की सबसे कम लंबाई भारत के किस राज्य में है?

A) छत्तीसगढ़

B) राजस्थान

C) झारखंड

D) पश्चिम बंगाल

उत्तर: B) राजस्थान

प्रश्न 8. कर्क रेखा पर स्थित राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मध्य प्रदेश और झारखंड को पश्चिम से पूर्व की ओर क्रमशः व्यवस्थित कीजिए?

A) गुजरात-राजस्थान-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़-झारखंड-पश्चिम बंगाल-त्रिपुरा-मिजोरम

B) राजस्थान-गुजरात-मध्य प्रदेश-झारखंड-छत्तीसगढ़-त्रिपुरा-पश्चिम बंगाल-मिजोरम

C) गुजरात-मध्य प्रदेश-राजस्थान-छत्तीसगढ़-झारखंड-पश्चिम बंगाल-त्रिपुरा-मिजोरम

D) राजस्थान-गुजरात-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़-झारखंड-पश्चिम बंगाल-मिजोरम-त्रिपुरा

उत्तर: A) गुजरात-राजस्थान-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़-झारखंड-पश्चिम बंगाल-त्रिपुरा-मिजोरम

प्रश्न 9. कर्क रेखा पर स्थित राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मध्य प्रदेश, झारखंड को पूर्व से पश्चिम की ओर क्रमशः व्यवस्थित कीजिए?

A) त्रिपुरा-मिजोरम-पश्चिम बंगाल-झारखंड-छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश-राजस्थान-गुजरात

B) गुजरात-राजस्थान-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़-झारखंड-पश्चिम बंगाल-त्रिपुरा-मिजोरम

C) मिजोरम-त्रिपुरा-पश्चिम बंगाल-झारखंड-छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश-राजस्थान-गुजरात

D) मिजोरम-पश्चिम बंगाल-त्रिपुरा-झारखंड-छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश-राजस्थान-गुजरात

उत्तर: C) मिजोरम-त्रिपुरा-पश्चिम बंगाल-झारखंड-छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश-राजस्थान-गुजरात

प्रश्न 10. कर्क रेखा मध्यप्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है?

A) 10

B) 12

C) 14

D) 13

उत्तर: C) 14 (कर्क रेखा मध्य प्रदेश के 14 जिलों से होकर गुजरती है। इन 14 जिलों में रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा (पहले शाजापुर), राजगढ़, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया और शहडोल शामिल हैं।)

kark rekha

कर्क रेखा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां

  • त्रिपुरा का उदयपुर शहर कर्क रेखा के सबसे निकट का शहर है।
  • भारत की एकमात्र नदी, माही नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है। पहले मध्य प्रदेश में और दूसरी बार गुजरात में काटती है।
  • इसे उत्तरी उष्णकटिबंधीय भी कहा जाता है।
  • कर्क रेखा भारत को लगभग दो समान भागों में विभाजित करती है।
  • भारत में कर्क रेखा की सबसे ज्यादा लम्बाई मध्य प्रदेश में व सबसे कम राजस्थान में है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कैसे होती है ? जानें पूरी प्रक्रियाकिस नियम के तहत सांसदों को संसद से निलंबित किया जा सकता है ?
ड्यूक, कूकाबुरा और एसजी गेंद में अंतर | क्यों खास है ड्यूक गेंद ?हाइपरसोनिक मिसाइल क्या होती है और कितने प्रकार की होती है? विश्व के देशों के पास हाइपरसोनिक मिसाइल की स्थिति

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय