फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park)

आज के इस लेख में हम भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों में से एक फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं…….

विषय सूची

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान (Valley of Flowers National Park)

फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र के उत्तरी चमोली जिला में स्थित है। यह करीब 87 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। यहां से पुष्पावती नदी बहती है। यह राष्ट्रीय उद्यान नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के दो मुख्य क्षेत्रों, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान में से एक है। फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपने स्थानीय अल्पाइन फूलों, घास के मैंदानों और उत्कृष्ट प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।

इस घाटी की खोज 1931 में फ्रैंक एस. स्माइथ के नेतृत्व में तीन ब्रिटिश पर्वतारोहियों द्वारा की गई थी। इस स्थान की सुंदरता से आकर्षित होकर उन्होंने इसका नाम फूलों की घाटी रख दिया। 2005 में फूलों की घाटी को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित कर दिया गया। यह उद्यान एशियाई काला भालू, हिम तेंदुआ, भूरा भालू और नीली भेड़ जैसे दुर्लभ और लुप्त जानवरों का घर है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित है।

प्रश्न: फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर: अपनी प्राकृतिक, खूबसूरत और जैव विविधता की वजह से इसे 2005 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया। इस प्रकार से यह अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न: फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान किस पर्वत क्षेत्र में स्थित है?

उत्तर: हिमालय

प्रश्न: फूलों की नगरी किसे कहा जाता है?

उत्तर: फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान को

प्रश्न: फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान में कौन सी नदी बहती है?

उत्तर: पुष्पावती नदी

प्रश्न: भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

उत्तर: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

प्रश्न: भारत के किस राज्य को फूलों की घाटी कहा जाता है?

उत्तर: उत्तराखंड

प्रश्न: उत्तराखंड का गठन कब हुआ?

उत्तर: 1 नवंबर 2000

प्रश्न: किस राज्य से अलग करके एक नया राज्य उत्तराखंड बनाया गया?

उत्तर: उत्तर प्रदेश

प्रश्न: फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान की खोज कब हुई?

उत्तर: इस घाटी की खोज 1931 में फ्रैंक एस. स्माइथ के नेतृत्व में तीन ब्रिटिश पर्वतारोहियों द्वारा की गई थी।

प्रश्न: फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान में मुख्य रूप से कौन से जीव पाए जाते हैं?

उत्तर: यह उद्यान एशियाई काला भालू, हिम तेंदुआ, भूरा भालू और नीली भेड़ जैसे दुर्लभ और लुप्त जानवरों का घर है।

प्रश्न: फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल कब घोषित किया गया?

उत्तर: 2005 में फूलों की घाटी को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़े:

सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (Sathyamangalam Tiger Reserve) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नहरमुख पर्वत (Mount Harmukh) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हरमुख पर्वत से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
हसदेव अरण्य (Hasdeo Arand) क्षेत्र के जंगल | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हसदेव अरण्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नलक्षद्वीप | मालदीव के भारत विरोध को मोदी जी की चुनौती | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लक्षद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय