रिटायर्ड आउट क्या है? IPL में पहली बार किस खिलाड़ी ने किया था इस नियम का इस्तेमाल, जानें यहां

रिटायर्ड आउट और रिटायर्ड हर्ट

Retired Out: आज के इस लेख में हम क्रिकेट में रिटायर्ड आउट (Retired Out in Cricket) के बारे में जानेंगे कि यह क्या है? साथ ही रिटायर्ड आउट और रिटायर्ड हर्ट के बीच अंतर के बारे में भी जानेंगे।

तो आइए जानते हैं…….

चर्चा में क्यों?

17 मई 2023 को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान एक अलग घटना हुई। हुआ ये कि पंजाब के अथर्व तायडे ने बल्लेबाजी के दौरान खुद को रिटायर्ड आउट घोषित करते हुए पवेलियन लौट गए।

रिटायर्ड आउट क्या है (What is Retired Out)?

आईसीसी के नियमों के अनुसार, जब कोई खिलाड़ी अपनी मर्जी से अपनी पारी बीच में ही छोड़कर पवेलियन लौट जाता है, तो उसे रिटायर्ड आउट कहा जाता है। यानी कि उस बल्लेबाज को किसी ने आउट नहीं किया है, पर वह बल्लेबाज स्थिति के अनुरूप बल्लेबाजी न कर पाने की वजह से अपनी जगह पर किसी अगले बल्लेबाज को मौका देना चाहता है, जिसकी टीम को जरूरत भी है, इस स्थिति में बल्लेबाज खुद को खुद से आउट करते हुए पवेलियन लौट आता है। इसे ही रिटायर्ड आउट कहा जाता है।

रिटायर्ड हर्ट क्या है (What is Retired Hurt)?

जब कोई खिलाड़ी चोटिल होने की स्थिति में मैदान छोड़ता है, तो उसे रिटायर्ड हर्ट कहा जाता है। रिटायर्ड हर्ट हुआ खिलाड़ी मैच की परिस्थिति और अपनी चोट बेहतर होने की स्थिति में मैदान पर वापस आ सकता है। रिटायर्ड हर्ट सभी खिलाड़ियों पर लागू होता है, चाहे वह बल्लेबाज हो, गेंदबाज हो, फील्डर हो या फिर विकेटकीपर हो। बल्लेबाजी के दौरान यदि कोई बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट होता है, तो उसे नाबाद माना जाता है।

रिटायर्ड आउट और रिटायर्ड हर्ट में अंतर (Difference Between Retired Out and Retired Hurt)

जब कोई खिलाड़ी अपनी मर्जी से अपनी पारी बीच में ही छोड़कर पवेलियन लौट जाता है, तो उसे रिटायर्ड आउट कहा जाता है और स्कोरबोर्ड पर उसे आउट दिखाया जाता है। एक बार रिटायर्ड आउट हुआ बल्लेबाज मैच के दौरान किसी भी हिस्से में बल्लेबाजी करने दोबारा नहीं आ सकता है। वहीं, जब कोई खिलाड़ी चोटिल होने की स्थिति में मैदान छोड़ता है, तो उसे रिटायर्ड हर्ट कहा जाता है। रिटायर्ड हर्ट हुआ खिलाड़ी मैच की परिस्थिति और अपनी चोट बेहतर होने की स्थिति में मैदान पर वापस आ सकता है।

  • रिटायर्ड आउट केवल बल्लेबाजों पर लागू होता है।
  • रिटायर्ड हर्ट सभी खिलाड़ियों पर लागू होता है, चाहे वह बल्लेबाज हो, गेंदबाज हो, फील्डर हो या फिर विकेटकीपर हो।
  • बल्लेबाजी के दौरान यदि कोई बल्लेबाज रिटायर्ड हर्ट होता है, तो उसे नाबाद माना जाता है।
  • बल्लेबाजी के दौरान रिटायर्ड आउट हुए बल्लेबाज को आउट माना जाता है।

कब-कब कोई खिलाड़ी रिटायर्ड आउट हुआ है?

  • अंतरराष्ट्रीय T20 में अभी तक कोई भी खिलाड़ी रिटायर्ड आउट नहीं हुआ है। हालांकि, T20 में ऐसा 14 बार हो चुका है।
  • IPL में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन हैं।
  • टेस्ट में 2001 में बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के मार्वन अटापट्टू और महेला जयवर्धने एक ही पारी में रिटायर्ड आउट हुए थे।
  • आईपीएल इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले अथर्व तायडे महज दूसरे खिलाड़ी हैं।

कोई भी बल्लेबाज रिटायर्ड आउट क्यों होता है?

मैच जीतने या प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आवश्यक अंक हासिल करने या अन्य टीम के मुकाबले अपनी टीम का रन रेट बढ़ाने के उद्देश्य से परिस्थिति के अनुरूप बल्लेबाजी ना कर पाने की वजह से अपने स्थान पर लय में चल रहे किसी अन्य बल्लेबाज को मौका देने के लिए मैदान में बल्लेबाजी कर रहा बल्लेबाज अपने आप को रिटायर्ड आउट कर लेता है।

जैसे- आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेले गए मैच के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने 19 ओवर में अपने आप को रिटायर्ड आउट (ashwin retired out) कर लिया था, ताकि उनकी जगह पावर हिटर रियान पराग आ सकें और अंत में ज्यादा रन बनाए जा सकें।

वैसे ही अथर्व तायडे ने भी किया। दिल्ली के खिलाफ पंजाब की टीम 213 रन के विशाल स्कोर का पीछा कर रही थी। अथर्व तायडे 42 गेंदों में 55 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर खेल रहे थे, पर मैच जीतने के लिए और भी ज्यादा तेजी से खेलने की आवश्यकता थी और अथर्व तायडे ऐसा कर नहीं पा रहे थे, तो उन्हें लगा कि हमारे बाद आने वाले बल्लेबाज जितेश शर्मा लय में भी हैं और बड़े शॉट लगाने के लिए भी जाने जाते हैं। इसलिए उन्होंने अपने आपको रिटायर्ड आउट करके जितेश शर्मा को खेलने का मौका दिया।

हालांकि इसका कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि जितेश शर्मा 3 गेंदों में 0 रन बनाकर आउट हो गए और अंततः पंजाब की टीम हार गई।

FAQ:

प्रश्न 1. आईपीएल की शुरुआत कब हुई थी?

उत्तर: 2008

प्रश्न 2. आईपीएल का पहला खिताब किस टीम ने जीता?

उत्तर: राजस्थान रॉयल्स

प्रश्न 3. आईपीएल इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले बल्लेबाज कौन हैं?

उत्तर: रविचंद्रन अश्विन

प्रश्न 4. आईपीएल की अब तक सबसे ज्यादा ट्रॉफी किस टीम ने जीती है?

स्तर: मुंबई इंडियंस

प्रश्न 5. IPL का फुल फॉर्म

उत्तर: इंडियन प्रीमियर लीग – Indian Premier League

प्रश्न 6. आईपीएल के संस्थापक और पहले अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: ललित मोदी

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़ें:

कोच्चि जल मेट्रो परियोजना – Kochi Water Metro Project | देश की पहली वाटर मेट्रो ट्रेनकिस कानून के तहत किसी सांसद या विधायक की सदस्यता रद्द की जा सकती है? समझिए सरल शब्दों में
गुड फ्राइडे समझौता क्या है? गुड फ्राइडे समझौते का विश्लेषण……अमृतपाल सिंह कौन है ? अमृतपाल सिंह का इतिहास और उससे जुड़े तथ्य
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय