चंबल नदी (Chambal River) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चंबल नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

चंबल नदी (Chambal River)

आज के इस लेख में हम चंबल नदी (Chambal River) और उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं…….

चंबल नदी (Chambal River)

चंबल, यमुना की प्रमुख सहायक नदी है, जो मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में विंध्य श्रेणी की जानापाव पहाड़ी के वाँग्चू प्वाइंट से निकलती है, जहां से यह पूर्व दिशा में मध्य प्रदेश और राजस्थान सीमा में बहती हुई उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है और इटावा के समीप यमुना नदी में मिल जाती है। नदी की कुल लंबाई लगभग 960 किलोमीटर है। चंबल एक अध्यारोपित नदी है, जो उत्खात भूमि स्थलाकृति (BADLAND TOPOGRAPHY) का निर्माण करती है, जिसे खड्ड या बीहड़ कहते हैं।

यह एक बारहमासी नदी है। चंबल की प्रमुख सहायक नदी क्षिप्रा, काली सिंध, पार्वती और कूनो हैं। चंबल नदी के अपवाह क्षेत्र में चंबल अभयारण्य है, जोकि घड़ियालों का सबसे बड़ा अभयारण्य है। चंबल की सहायक नदी कूनो के किनारे ही कूनो पालपुर अभयारण्य है, जहां कुछ समय पहले ही अफ्रीकी चीतों को बसाया गया है। जल अपवाह तंत्र (क्षेत्र) के आधार पर यह राजस्थान की सबसे बड़ी नदी है, इसी वजह से इसे राजस्थान की जीवन रेखा कहा जाता है।

साल 2017 में UPSC ने चंबल नदी से संबंधित एक सवाल पूछा कि

प्रश्न: यदि आप घड़ियालों को उनके प्राकृतिक आवासों में देखना चाहते हैं, तो निम्नलिखित में से किस स्थान पर जाना सबसे सही है?

a. भितरकणिका मैंग्रोव

b. चंबल नदी

c. पुलिकट झील

d. दीपर बील

उत्तर: b. चंबल नदी

FAQ:

प्रश्न: चंबल नदी कहां से निकलती है?

उत्तर: चंबल नदी मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में विंध्य श्रेणी की जानापाव पहाड़ी से निकलती है।

प्रश्न: चंबल नदी कितने राज्यों में बहती है?

उत्तर: 3 (मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश)

प्रश्न: चंबल नदी क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर: चंबल को डाकुओं का इलाका माना जाता है, पर अब यहां डाकू नहीं रहते, लेकिन इस नदी को लोग अपवित्र जरूर मानते हैं। इस नदी के बारे में कहा जाता है कि यह कई जानवरों के खून से उत्पन्न हुई है।

प्रश्न: चंबल नदी पर बना सबसे बड़ा बांध कौन सा है?

उत्तर: गांधी सागर बांध

प्रश्न: चंबल नदी में कितने बांध हैं?

उत्तर: 4 (गांधी सागर बांध, जवाहर सागर बांध, राणा प्रताप सागर बांध और कोटा बैराज)

प्रश्न: राजस्थान की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

उत्तर: चंबल नदी

प्रश्न: यमुना की प्रमुख सहायक नदी कौन सी है?

उत्तर: चंबल नदी

प्रश्न: चंबल किस प्रकार की नदी है?

उत्तर: चंबल एक अध्यारोपित नदी है, जो उत्खात भूमि स्थलाकृति (BADLAND TOPOGRAPHY) का निर्माण करती है, जिसे खड्ड या बीहड़ कहते हैं।

प्रश्न: घड़ियालों का सबसे बड़ा अभ्यारण कौन सा है?

उत्तर: चंबल अभयारण्य

प्रश्न: चंबल की प्रमुख सहायक नदियां कौन सी हैं?

उत्तर: चंबल की प्रमुख सहायक नदी क्षिप्रा, काली सिंध, पार्वती और कूनो हैं।

प्रश्न: चंबल नदी मध्य प्रदेश के किस जिले से निकलती है?

उत्तर: इंदौर

प्रश्न: राजस्थान की औद्योगिक नगरी “कोटा” किस नदी के किनारे स्थित है?

उत्तर: चंबल नदी

यह भी पढ़े:

डिनारिक आल्पस (Dinaric Alps) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डिनारिक आल्पस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नदिल्ली टोपरा स्तंभ (Delhi Topra Pillar) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दिल्ली टोपरा स्तंभ से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान (Dachigam National Park) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नलाल सागर (Red Sea) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लाल सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
सोमालिया (Somaliya) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सोमालिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नभारतीय मानक समय रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

Bhugol | भूगोल | Ek samagra adhyayan | एक समग्र अध्ययन | 14th Edition | Mahesh Kumar Barnwal | Cosmos Publication |
Bhugol | भूगोल | Ek samagra adhyayan | एक समग्र अध्ययन | 14th Edition | Mahesh Kumar Barnwal | Cosmos Publication |
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय