शतरंज ओलंपियाड की शुरुआत कहां से और कैसे हुई ? क्या है FIDE ? जानिए सबकुछ……

शतरंज ओलंपियाड का इतिहास

आज के इस लेख में हम शतरंज ओलंपियाड के बारे में जानेंगे की इसकी शुरुआत कहां से और कैसे हुई? साथ ही ये भी जानेंगे की इसका आयोजन कौन करवाता है।

तो आइये जानते है…..

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में शतरंज ओलंपियाड चर्चा में इसलिए आया, क्योंकि 44वें शतरंज ओलंपियाड का आयोजन भारत में तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई में हो रहा है और पाकिस्तान ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से मना कर दिया।

पाकिस्तान ने हिस्सा लेने से क्यों किया मना ?

शतरंज ओलंपियाड के अंदर पहली बार Torch Relay या मशाल Relay का उपयोग किया गया। Torch Relay को मशाल के रूप में समझे, जैसे किसी लकड़ी के ऊपर हम कुछ लपेट कर आग लगा दे तो वो जलने लगती है। Torch Relay का कार्यक्रम 19 जून 2022 को ही दिल्ली से प्रारम्भ कर दिया गया था, जबकि ओलंपियाड 28 जुलाई से शुरू होने वाला था।

Torch Relay के माध्यम से जागरूकता फैलाते हुए 40 दिन में इसे 75 शहरों में घुमाया गया। 75 इसलिए क्यों कि आने वाले 15 अगस्त को भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है। यह Torch Relay जिन 75 शहरों में से गुजरी थी उनमें श्रीनगर और लेह भी शामिल थे।

इसलिए, पाकिस्तान ने इस बात का विरोध करते हुए कहा कि भारत ने आपसी विवाद वाले क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन किया इसलिए इस प्रतियोगिता में हम शामिल नहीं हो सकते और भारत पहुंचे समस्त पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उसने वापस पाकिस्तान बुला लिया।

भारत के लिए ख़ास

शतरंज की जननी कहे जाने वाले भारत में आजादी के बाद पहली बार शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की भारत में आयोजित होने वाला शतरंज का यह टूर्नामेंट अब तक में आयोजित पूरे विश्व में शतरंज का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में 190 देश के 2500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। भारत ने इसमें अपनी 6 टीमें उतारी है। इस बार का शुभंकर (Mascot) THAMBI है।

ओलंपियाड का जन्म (Birth Of The Olympiad)

पहला शतरंज ओलंपियाड अनौपचारिक (Unofficial) था। 1924 का ओलम्पिक फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किया गया था। इस ओलम्पिक के दौरान ही शतरंज को ओलम्पिक में शामिल करने की कोशिश की गयी थी, लेकिन अचानक से शामिल करके आयोजन किया जाता तो पेशेवर बनाम शौकीन हो जाता इस समस्या के चलते यह प्रयास विफल रहा।

एक बात का ध्यान रखे ओलम्पिक और ओलंपियाड दोनों अलग-अलग है।

लेकिन जैसा की मैंने बताया कि ओलम्पिक चल रहा था, तो सभी वहां पर मौजूद तो थे ही, तो ये सोचा गया कि औपचारिक रूप से न सही अनौपचारिक रूप से ही यही से शतरंज ओलंपियाड की शुरुआत कर दी जाय। इस प्रकार शतरंज ओलंपियाड की शुरुआत हुई। 20 जुलाई 1924 को पहला शतरंज ओलंपियाड आयोजित किया गया। पहले अनौपचारिक शतरंज ओलंपियाड के समाप्त होते ही 20 जुलाई 1924 को FIDE का गठन किया गया।

FIDE द्वारा शतरंज ओलंपियाड का आयोजन

FIDE (The International Chess Federation) शतरंज ओलंपियाड का आयोजन करवाता है और यही मेजबान देश का चयन भी करता है। FIDE ने 1927 में पहली बार औपचारिक (Official) शतरंज ओलंपियाड लंदन में करवाया था। द्वितीय विश्व युद्ध तक ओलम्पियाड अनियमित रूप से कभी एक साल में, कभी दो साल में, कभी तीन साल में चलता रहा। लेकिन 1950 के बाद से इसे हर दो साल में आयोजित किया जाता रहा है।

जैसा की 44वां शतरंज ओलंपियाड भारत में है। इसका अगला, 2024 वाला हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में आयोजित होगा।

2020-2021 ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड

कोविड-19 महामारी के चलते FIDE ने 2020 और 2021 में ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड किया था। ऑनलाइन होने की वजह से इसमें ऑफलाइन की अपेक्षा समय कम था। इस वजह से खिलाड़ियों की ऑनलाइन रेटिंग काफी प्रभावित हुई।

यह भी पढ़े:

जोस बटलर : अगर क्रिकेटर नहीं होता तो कर रहा होता ये अपना पसंदीदा काम 

ऐसा कारनामा करने वाले सुनील नरेन विश्व क्रिकेट के एकलौते खिलाड़ी!!!

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय