छोटा नागपुर का पठार (Chota Nagpur Plateau) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छोटा नागपुर के पठार से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

छोटा नागपुर का पठार (Chota Nagpur Plateau) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न .........

आज के इस लेख में हम छोटा नागपुर का पठार (Chota Nagpur Plateau) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

छोटा नागपुर का पठार (Chota Nagpur Plateau)

छोटा नागपुर के पठार का विस्तार भारत के पूर्वी हिस्से में है, इसलिए इसे पूर्वी पठार भी कहा जाता है। यह प्रायद्वीपीय पठार का हिस्सा है और इसका अधिकांश हिस्सा झारखंड में है। हालांकि, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी इसका विस्तार है। हजारीबाग पठार, कोडरमा पठार और रांची के पठार को संयुक्त रूप से छोटा नागपुर का पठार कहते हैं। छोटा नागपुर के पठार की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ हिल है।

हजारीबाग पठार इसके उत्तर में है, जबकि रांची के पठार का विस्तार इसके दक्षिण में है। कर्क रेखा इसके बीच से होकर गुजरती है। इसके उत्तर में गंगा बेसिन, जबकि दक्षिण में महानदी बेसिन फैला हुआ है। दामोदर, स्वर्ण रेखा, उत्तरी कोयल, दक्षिण कोयल और बराकर यहां की मुख्य नदियां है। कोयला, लौह अयस्क, एस्बेस्टस, क्रोमाइट और अभ्रक आदि खनिज पदार्थ यहां मुख्य रूप से पाए जाते हैं।

आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि भारत का सबसे बड़ा पठार कौन सा है ????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: छोटा नागपुर का पठार कहां है?

उत्तर: छोटा नागपुर के पठार का विस्तार भारत के पूर्वी हिस्से में है, इसलिए इसे पूर्वी पठार भी कहा जाता है। यह प्रायद्वीपीय पठार का हिस्सा है और इसका अधिकांश हिस्सा झारखंड में है। हालांकि, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी इसका विस्तार है। हजारीबाग पठार, कोडरमा पठार और रांची के पठार को संयुक्त रूप से छोटा नागपुर का पठार कहते हैं।

प्रश्न: छोटा नागपुर के पठार का फैलाव भारत के कितने राज्यों में है?

उत्तर: 5 (इसका अधिकांश हिस्सा झारखंड में है। हालांकि, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी इसका विस्तार है।)

प्रश्न: किन पठारों को मिलाकर संयुक्त रूप से छोटा नागपुर का पठार कहा जाता है?

उत्तर: हजारीबाग पठार, कोडरमा पठार और रांची के पठार को संयुक्त रूप से छोटा नागपुर का पठार कहते हैं।

प्रश्न: छोटा नागपुर के पठार की प्रमुख नदियां?

उत्तर: दामोदर, स्वर्ण रेखा, उत्तरी कोयल, दक्षिण कोयल और बराकर यहां की मुख्य नदियां है।

प्रश्न: छोटा नागपुर के पठार में पाए जाने वाले प्रमुख खनिज पदार्थ ?

उत्तर: कोयला, लौह अयस्क, एस्बेस्टस, क्रोमाइट और अभ्रक आदि खनिज पदार्थ यहां मुख्य रूप से पाए जाते हैं।

प्रश्न: छोटा नागपुर के पठार की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

उत्तर: छोटा नागपुर के पठार की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ हिल है।

प्रश्न: किस राज्य से अलग करके झारखंड को एक नया राज्य बनाया गया?

उत्तर: बिहार।

प्रश्न: झारखंड की राजधानी?

उत्तर: रांची।

प्रश्न: भारत का सबसे पूर्वी राज्य कौन सा है?

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश।

प्रश्न: भारत का सबसे बड़ा पठार कौन सा है?

उत्तर: दक्कन का पठार।

यह भी पढ़े:

पॉइंट निमो (Point Nemo) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पॉइंट निमो से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नविंध्य-सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला (Vindhya-Satpura Mountain Range) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विंध्य-सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
गाजा पट्टी (Gaza Strip) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गाजा पट्टी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नयमन (Yemen) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यमन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय