दक्षिण चीन सागर (South China Sea) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दक्षिण चीन सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

दक्षिण चीन सागर (South China Sea)

आज के इस लेख में हम दक्षिण चीन सागर (South China Sea) और उससे जुड़े विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं…….

दक्षिण चीन सागर (South China Sea)

दक्षिण चीन सागर, पश्चिम प्रशांत महासागर का एक सीमांत सागर है। यह ताइवान की खाड़ी से लेकर सिंगापुर तक लगभग 35 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। विश्व के कुल 5 महासागरों के बाद जलक्षेत्र के मामले में यह सबसे बड़े जलक्षेत्रों में से एक है। साथ ही यह दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में से भी एक है।

दक्षिण चीन सागर की सीमा चीन, ताइवान, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया, इंडोनेशिया और वियतनाम से लगती है। उत्तर में ताइवान जलसंधि इसे पूर्वी चीन सागर से, लुजान जलसंधि इसे फिलीपींस सागर से, पूर्व में मिनडोरों और बलाबेक जलसंधि इसे सुलू सागर से, पश्चिम में मलक्का जलसंधि इसे अंडमान सागर से और दक्षिण में कारिमाता जलसंधि इसे जावा सागर से जोड़ती है।

इस सागर में स्प्रैटली द्वीप समूह, पार्सल द्वीप समूह, नटुना द्वीप, रियाउ द्वीप समूह, अनामबूस द्वीप समूह और व्हिटसन रीफ हैं। चर्चा में रहने वाली 9 डैश लाइन का संबंध भी दक्षिण चीन सागर से है।

निम्नलिखित पर विचार कीजिए-

1. स्प्रैटली द्वीप समूह

2. पार्सल द्वीप समूह

3. नटुना द्वीप

4. व्हिटसन रीफ

उपर्युक्त में से किनका संबंध दक्षिण चीन सागर से है/हैं?

a. केवल 1, 2 और 3

b. केवल 2 और 3

c. केवल 3

d. 1, 2, 3, 4 सभी

उत्तर: d. 1, 2, 3, 4 सभी

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़े

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: अंडमान सागर और दक्षिण चीन सागर को कौन सी जलसंधि जोड़ती है?

उत्तर: मलक्का जलसंधि

प्रश्न: दक्षिण चीन सागर को कौन सा देश नियंत्रित करता है?

उत्तर: दक्षिण चीन सागर को मुख्य रूप से चीन नियंत्रित करता है। इसी बात को लेकर चीन और दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में विवाद बना रहता है।

प्रश्न: दक्षिण चीन सागर की क्या समस्या है?

उत्तर: 9 डैश लाइन के माध्यम से चीन दक्षिण चीन सागर पर अपना अधिकार बताता है। इसी वजह से चीन और चीन से लगे हुए दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों में विवाद की स्थिति बनी रहती है।

प्रश्न: भारत और चीन के बीच कौन से दो देश स्थित हैं?

उत्तर: नेपाल और भूटान

प्रश्न: दक्षिण चीन सागर किस महासागर का एक सीमांत सागर है?

उत्तर: प्रशांत महासागर

प्रश्न: विश्व की सबसे छोटी जल संधि कौन सी है?

उत्तर: बेरिंग जलसंधि (अलास्का और रूस के बीच स्थित है)

प्रश्न: दक्षिण चीन सागर की सीमा कितने देशों से लगती है?

उत्तर: 7 (चीन, ताइवान, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया, इंडोनेशिया और वियतनाम)

प्रश्न: हमेशा चर्चा में रहने वाली 9 डैश लाइन का संबंध किस सागर से है?

उत्तर: दक्षिण चीन सागर

प्रश्न: अनामबूस द्वीप समूह किस सागर में स्थित है?

उत्तर: दक्षिण चीन सागर

यह भी पढ़े:

पान खाने से होने वाले अचूक फायदे और कुछ नुकसानभारतीय परमाणु पनडुब्बी INS अरिहंत | जानिए, विश्व के कितने देशों के पास परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां हैं?
मिसाइल किसे कहते हैं? मिसाइल के प्रकार | क्रूज व बैलिस्टिक मिसाइलजानिए, मिसाइल और सैटेलाइट के बीच अंतर व मिसाइल और सैटेलाइट में राकेट की भूमिका के बारे में

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

Bhugol | भूगोल | Ek samagra adhyayan | एक समग्र अध्ययन | 14th Edition | Mahesh Kumar Barnwal | Cosmos Publication |
Bhugol | भूगोल | Ek samagra adhyayan | एक समग्र अध्ययन | 14th Edition | Mahesh Kumar Barnwal | Cosmos Publication |
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय