Gk Quiz in Hindi: इतिहास मनुष्य को बुद्धिमान बनाता है, यह कथन किसका है? | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न | भाग–38

Gk Quiz in Hindi

GK Quiz in Hindi: आज के इस लेख में सामान्य ज्ञान, जिसे अंग्रेजी में General Knowledge बोला जाता है, उससे संबंधित 20 सवाल पूछे जाएंगे और आपको उन सवालों के जवाब देने हैं। कुलमिलाकर यह आपकी सामान्य ज्ञान की जानकारियों का एक परीक्षण है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

GK Quiz in Hindi

हम सभी बचपन से General Knowledge – General Knowledge …….शब्द सुनते हुए बड़े हुए हैं। भले ही हम में से अधिकांशतः लोग हिंदी मीडियम स्कूलों में पढ़े होंगे, लेकिन शब्द General Knowledge ही जानते रहें होंगे। वो तो बड़े होने पर पता चला कि General Knowledge को हिंदी में सामान्य ज्ञान कहते हैं।

खासतौर पर बड़े होने पर जब हम प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी करने लगे, तब हमें वास्तव में समझ में आया कि General Knowledge का क्या महत्व होता है, जिसके पास General Knowledge की जितनी ज्यादा जानकारी है, वह उतना ही होशियार और अन्य की अपेक्षा अग्रणी माना गया।

आज का जो दौर चल रहा है, उसमें आप चाहे किसी भी सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या फिर किसी भी छोटी या बड़ी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देना हो, हर जगह आपका General Knowledge महत्व रखता है। हर जगह आपसे General Knowledge से संबंधित सवाल पूछें ही जाएंगे। अगर आपको लगता है कि General Knowledge से संबंधित आपकी तैयारी अच्छी है, तो इन 20 सवालों के जवाब देकर आप अपने सामान्य ज्ञान का परीक्षण कर सकते हैं।

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 GK Questions in Hindi

Q.1 इतिहास मनुष्य को बुद्धिमान बनाता है, यह कथन किसका है?

उत्तर: बेकन

Q.2 पुराणों की कुल संख्या कितनी है?

उत्तर: 18

Q.3 सिक्के इतिहास के किस स्रोत के अंतर्गत आते हैं?

उत्तर: पुरातात्विक

Q.4 तंत्रिका तंत्र की लघुत्तम संरचनात्मक तथा शरीर की क्रियात्मक इकाई क्या है?

उत्तर: न्यूरॉन

Q.5 मानव शरीर की किन कोशिकाओं में सबसे कम पुनर्योजन शक्ति होती है?

उत्तर: मस्तिष्क कोशिकाएं

Q.6 मानव दिमाग में बुद्धि का केन्द्र किसे माना जाता है?

उत्तर: सेरेब्रम

Q.7 दिमाक के किस भाग में भूख लगने वा भोजन की पूर्ति की अनुभूति कराने का केंद्र स्थित होता है?

उत्तर: हाइपोथैलेमस

Q.8 किसकी उपस्थिति के कारण पीतल का रंग हवा में फीका हो जाता है?

उत्तर: हाइड्रोजन सल्फाइड

Q.9 जब प्रकाश किसमें गमन करता है, तो पूर्ण आंतरिक परावर्तन हो सकता है?

उत्तर: हीरा से कांच में

Q.10 अक्षर धाम मंदिर किस राज्य या केंद्रशासित में स्थित है?

उत्तर: दिल्ली

Q.11 हमारे द्वारा छोड़ी हुई सांस की हवा में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा लगभग कितनी होती है?

उत्तर: 4%

Q.12 ऑक्सीजन की उपस्थिति में सुक्रोज का कार्बन डाइऑक्साइड एवं जल में ऊर्जा निर्मुक्त होने के साथ पूर्ण रूपांतरण होने को क्या कहते हैं?

उत्तर: वायु श्वसन

Q.13 भोजन का ऊर्जा में परिवर्तन कोशिका के किस भाग में होता है?

उत्तर: माइट्रोकाॕड्रिया

Q.14 मनुष्य में मेरूदंड से कितनी जोड़ी तंत्रिका कोशिका निकलती है?

उत्तर: 31 जोड़ी

Q.15 प्रतिवर्ती क्रियाओं का नियंत्रण केन्द्र पर कहां है?

उत्तर: कशेरुक रज्जु में

Q.16 मूत्र का पीला रंग किसकी मौजूदगी के कारण होता है?

उत्तर: यूरोक्रोम

Q.17 अपोहन का प्रयोग किस क्रिया को पूरा करने के लिए होता है?

उत्तर: वृक्क

Q.18 कृत्रिम गुर्दा किस सिद्धांत पर कार्य करता है?

उत्तर: डायलिसिस

Q.19 मानव वृक्क अश्मरी में पाया जाने वाला प्रमुख रासायनिक यौगिक है?

उत्तर: कैल्शियम ऑक्सलेट

Q.20 कृत्रिम बारिश का उत्पादन करने के लिए उपयोग किया जाता है?

उत्तर: सिल्वर आयोडाइड

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

टैम्पोन टैक्स (Tampon Tax) क्या है? | मासिक गरीबी (Period Poverty)डर्टी बॉम्ब (Dirty Bomb) क्या होता है ? जानें इसके नुकसान व प्रभाव
भारत ने NavIC क्यों बनाया, क्या है इसकी उपयोगिता ? जानें इसके पीछे की कहानीभारतीय परमाणु पनडुब्बी INS अरिहंत | जानिए, विश्व के कितने देशों के पास परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां हैं?
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय