GK Quiz in Hindi: भारत में व्यापार प्रारंभ करने वाले प्रथम यूरोपियन कौन थे? | ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न | भाग-9

GK Quiz in Hindi

GK Quiz in Hindi: आज के इस लेख में सामान्य ज्ञान, जिसे अंग्रेजी में General Knowledge बोला जाता है, उससे संबंधित 20 सवाल पूछे जाएंगे और आपको उन सवालों के जवाब देने हैं। कुलमिलाकर यह आपकी सामान्य ज्ञान की जानकारियों का एक परीक्षण है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

GK Quiz in Hindi

हम सभी बचपन से General Knowledge – General Knowledge …….शब्द सुनते हुए बड़े हुए हैं। भले ही हम में से अधिकांशतः लोग हिंदी मीडियम स्कूलों में पढ़े होंगे, लेकिन शब्द General Knowledge ही जानते रहें होंगे। वो तो बड़े होने पर पता चला कि General Knowledge को हिंदी में सामान्य ज्ञान कहते हैं।

खासतौर पर बड़े होने पर जब हम प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी करने लगे, तब हमें वास्तव में समझ में आया कि General Knowledge का क्या महत्व होता है, जिसके पास General Knowledge की जितनी ज्यादा जानकारी है, वह उतना ही होशियार और अन्य की अपेक्षा अग्रणी माना गया।

आज का जो दौर चल रहा है, उसमें आप चाहे किसी भी सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या फिर किसी भी छोटी या बड़ी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देना हो, हर जगह आपका General Knowledge महत्व रखता है। हर जगह आपसे General Knowledge से संबंधित सवाल पूछें ही जाएंगे। अगर आपको लगता है कि General Knowledge से संबंधित आपकी तैयारी अच्छी है, तो इन 20 सवालों के जवाब देकर आप अपने सामान्य ज्ञान का परीक्षण कर सकते हैं।

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 GK Questions in Hindi

Q.1 भारत में व्यापार प्रारंभ करने वाले प्रथम यूरोपियन कौन थे?

उत्तर: पुर्तगाली

Q.2 अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में कितने न्यायाधीश होते हैं?

उत्तर: 15

Q.3 चंद्रगुप्त द्वितीय को और किस नाम से जाना जाता था?

उत्तर: विक्रमादित्य

Q.4 सौरमंडल की खोज किसने की थी?

उत्तर: कॉपरनिकस

Q.5 राज्यसभा में सदस्यों का निर्वाचन किस प्रकार से किया जाता है?

उत्तर: प्रत्यक्ष मतदान पद्धति द्वारा

Q.6 किस शासक ने सर्वप्रथम बिक्री कर लगाया था?

उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य

Q.7 भारतीय संविधान में कुल कितनी अनुसूचियां हैं?

उत्तर: 12

Q.8 पके हुए आम में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

उत्तर: विटामिन ए

Q.9 भारत का राष्ट्रीय पंचांग किस संवत पर आधारित है?

उत्तर: शक संवत

Q.10 वायुमंडल की किस परत में रेडियो तरंगों का परावर्तन होता है?

उत्तर: आयन मंडल

Q.11 संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर: डॉ बी आर अंबेडकर

Q.12 1999 में कारगिल में हुई सैन्य कार्यवाही को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर: ऑपरेशन विजय

Q.13 भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?

उत्तर: 6 वर्ष

Q.14 भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार किस देश से लिया गया है?

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका

Q.15 किस देश को लैंड ऑफ़ थंडर बोल्ट कहा जाता है?

उत्तर: भूटान

Q.16 भारतीय संविधान में एकल नागरिकता का प्रावधान किस देश से लिया गया है?

उत्तर: इंग्लैंड

Q.17 इस्लाम की स्थापना किस शताब्दी में हुई थी?

उत्तर: सातवीं शताब्दी

Q.18 बटरफ्लाई शब्द किस क्षेत्र से संबंधित है?

उत्तर: तैराकी

Q.19 मदर ऑफ इंडिया रिवॉल्यूशन किसे कहा जाता है?

उत्तर: मैडम भीकाजी कामा

Q.20 यंग इंडिया पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर: महात्मा गांधी

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

संयुक्त राज्य अमेरिका का निम्नलिखित में से कौन सा राज्य किसी अन्य अमेरिकी राज्य के साथ सीमा साझा नहीं करता है?भारत सबसे अधिक सोना किस देश से आयात करता है?
भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) कौन सा है?कैसे तय होती है पेट्रोल और डीजल की कीमतें ? साथ ही जानिए, किस सेक्टर में पेट्रोल और डीजल की कितनी खपत होती है ?
NCAP द्वारा किसी भी कार की सेफ्टी रेटिंग कैसे तय की जाती है ? समझिए, सरल शब्दों मेंकीड़ा जड़ी की कीमत है सोने से भी ज्यादा | जानें, कीड़ा जड़ी से होने वाले फायदे, इसकी कीमत और इसके लिए होने वाली मारामारी के बारे में
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय