GK Quiz in Hindi: भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण कहां किया था? | ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न | भाग-10

GK Quiz in Hindi

GK Quiz in Hindi: आज के इस लेख में सामान्य ज्ञान, जिसे अंग्रेजी में General Knowledge बोला जाता है, उससे संबंधित 20 सवाल पूछे जाएंगे और आपको उन सवालों के जवाब देने हैं। कुलमिलाकर यह आपकी सामान्य ज्ञान की जानकारियों का एक परीक्षण है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

GK Quiz in Hindi

हम सभी बचपन से General Knowledge – General Knowledge …….शब्द सुनते हुए बड़े हुए हैं। भले ही हम में से अधिकांशतः लोग हिंदी मीडियम स्कूलों में पढ़े होंगे, लेकिन शब्द General Knowledge ही जानते रहें होंगे। वो तो बड़े होने पर पता चला कि General Knowledge को हिंदी में सामान्य ज्ञान कहते हैं।

खासतौर पर बड़े होने पर जब हम प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी करने लगे, तब हमें वास्तव में समझ में आया कि General Knowledge का क्या महत्व होता है, जिसके पास General Knowledge की जितनी ज्यादा जानकारी है, वह उतना ही होशियार और अन्य की अपेक्षा अग्रणी माना गया।

आज का जो दौर चल रहा है, उसमें आप चाहे किसी भी सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या फिर किसी भी छोटी या बड़ी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देना हो, हर जगह आपका General Knowledge महत्व रखता है। हर जगह आपसे General Knowledge से संबंधित सवाल पूछें ही जाएंगे। अगर आपको लगता है कि General Knowledge से संबंधित आपकी तैयारी अच्छी है, तो इन 20 सवालों के जवाब देकर आप अपने सामान्य ज्ञान का परीक्षण कर सकते हैं।

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 GK Questions in Hindi

Q.1 गीत गोविंद के लेखक कौन हैं?

उत्तर: जयदेव

Q.2 अनुच्छेद 80 के तहत राज्य सभा का गठन कब हुआ था

उत्तर: 1952

Q.3 किस देश को कंगारुओं का देश कहा जाता है?

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया

Q.4 वर्तमान में कुल कितने मौलिक कर्तव्य हैं?

उत्तर: 11

Q.5 भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण कहां किया था?

उत्तर: पोखरण (राजस्थान)

Q.6 मोबाइल फोन पर सर्वप्रथम डिजिटल बैंक की शुरुआत भारत के किस बैंक ने की?

उत्तर: एक्सिस बैंक

Q.7 फॉल्कन 9 रॉकेट किसके द्वारा निर्मित किया गया है?

उत्तर: स्पेस एक्स

Q.8 विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली कहां आयोजित की जाती है?

उत्तर: मथुरा (उत्तर प्रदेश)

Q.9 ए पैसेज टू इंडिया नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

उत्तर: ई. एम. फॉर्स्टर

Q.10 टेलीग्राफ का आविष्कार किसने किया था?

उत्तर: सैमुएल एफ॰ बी॰ मॉर्स

Q.11 सिक्किम भारत का 22वां राज्य कब बना था?

उत्तर: 1975

Q.12 अमरनाथ गुफा भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: जम्मू और कश्मीर

Q.13 इंडियन नेशनल एयरवेज की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर: 1933

Q.14 कोलार यानी सोने की खान भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: कर्नाटक

Q.15 भारत का सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम कौन सा है?

उत्तर: इंदिरा गांधी स्टेडियम

Q.16 सर्वाधिक पक्की सड़कों वाला भारत का राज्य कौन सा है?

उत्तर: महाराष्ट्र

Q.17 बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है?

उत्तर: कोसी नदी

Q.18 सर्वाधिक कच्ची सड़कों वाला भारत का राज्य कौन सा है?

उत्तर: ओडिशा

Q.19 जीरो का आविष्कार किस देश में हुआ था?

उत्तर: भारत

Q.20 राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की सलाह पर किसकी नियुक्ति करता है?

उत्तर: राज्यपाल

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

प्रवासी और अप्रवासी में अंतर (Difference between Migrant and Immigrant)नोस्ट्रो और वोस्ट्रो (Nostro and Vostro) बैंक खाते क्या होते हैं?
क्या आप जानते हैं, अंतर्राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय के बीच क्या है अंतर?क्या आप जानते हैं, शंका-आशंका और संभावना में क्या है अंतर ? जानिए आसान भाषा में…
क्या आप जानते हैं, नमस्ते और नमस्कार में क्या है अंतर ? जानें आसान भाषा में….गोल्डन बिलियन थ्योरी | क्या है गोल्डन बिलियन थ्योरी ? जानिए सबकुछ………
अन्योन्यता या परस्परता, जिसे अंग्रेजी में रेसिप्रोसिटी (Reciprocity) कहते हैं, को समझिए आसान भाषा में…..यक्षगान, मावठ या मावठा और एंडोसल्फान के बारें में जानें, जो कि हैं महत्वपूर्ण शब्दावलियाँ
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय