Gk Quiz: भारत सबसे अधिक सोना किस देश से आयात करता है?

सबसे अधिक सोना भारत किस देश से आयात करता है?

आज के इस लेख में हम जानेंगे कि भारत सबसे अधिक सोना किस देश से और क्यों आयात करता है? साथ ही भारत में सोने के आयात (Gold Import in India) में अन्य देशों की हिस्सेदारी के बारे में भी जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

प्रश्न: भारत सबसे अधिक सोना किस देश से आयात करता है?

(क) सऊदी अरब

(ख) यूएई

(ग) स्विट्जरलैंड

(घ) जापान

उत्तर: स्विट्जरलैंड

भारत, स्विट्जरलैंड से ही सबसे अधिक सोने का आयात क्यों करता है?

यूरोप का एक छोटा सा देश स्विट्जरलैंड काफी लंबे समय से भारत के सबसे बड़े आयातक देशों में सबसे ऊपर रहा है। जानकारी के लिए बता दूं कि स्विट्जरलैंड दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड रिफायनिंग सेंटर है। ऐसा माना जाता है कि स्विट्जरलैंड के गोल्ड की क्वालिटी दुनिया के अन्य देशों के गोल्ड के मुकाबले सबसे बेहतर है। यही वजह है कि खरीददारों में स्विट्जरलैंड के सोने की खासी डिमांड देखने को मिलती है और यही कारण है कि भारत सबसे अधिक स्विट्जरलैंड से ही सोने का आयात करता है।

किन-किन देशों से भारत सोने का आयात करता है (Gold Import in India)?

स्विट्जरलैंड के अलावा भारत संयुक्त अरब अमीरात (UAE), दक्षिण अफ्रीका, गिनी और पेरू जैसे देशों से भी सोने का आयात करता है। वित्त वर्ष 2021-22 के गोल्ड इंपोर्ट डाटा पर नजर डालें, तो इस दौरान भारत ने अपनी जरूरत का 45.8% सोना अकेले स्विट्जरलैंड से आयात किया। इसके बाद सबसे ज्यादा 12.7% सोने की खरीदारी यूएई से की गई। विभिन्न देशों से आयात किया गए सोने का ज्यादातर हिस्सा चेन्नई और दिल्ली में उतारा जाता है।

वित्त वर्ष 2021-22 में भारत द्वारा विभिन्न देशों से आयात सोना

क्रमांकदेशप्रतिशतवजन
1.स्विट्जरलैंड45.8%469.66 टन
2.यूएई 12.7%120.16 टन
3.दक्षिण अफ्रीका7.3%71.68 टन
4.गिनी7.3%58.72 टन
5.पेरू 4.9%39.41 टन
Gold Import in India

2021 में सोने का आयात

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक जेम ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) ने हाल ही में कहा है कि भारत का सोना आयात 2021 में 1067.72 टन पर वापस आ गया, जो 2020 के दौरान 430.11 टन था। दरअसल ये वो समय था, जब कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते देश में सोने की मांग बुरी तरह प्रभावित हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार 2021 में सोने का आयात 2019 के 836.38 टन के मुकाबले 27.66% अधिक रहा।

भारत गोल्ड का दूसरा बड़ा आयातक

भारत में सोने को बड़ा महत्व दिया जाता है। जहां लोगों द्वारा इसे ज्वैलरी के रूप में पसंद किया जाता है, वहीं दूसरी तरफ इसे निवेश का भी सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। कई बार ऐसा देखने को मिला है कि जब दुनिया भर के शेयर बाजारों में भूचाल आता है या फिर कोई अन्य आर्थिक संकट आता है, तो सोने की मांग बढ़ जाती है। इस मामले में भारतीय सबसे आगे हैं और यही कारण है कि भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 50% सोना स्विट्जरलैंड से खरीदता है।

चर्चा में क्यों?

ANI की खबर के मुताबिक जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (GSI) ने अपने सर्वे में पाया है कि ओडिशा के 3 जिलों में सोने का भंडार मिला है। ओडिशा के खनन मंत्री प्रफुल्ल मलिक ने यह जानकारी दी है कि ये भंडार देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जिले में हैं। भारत के लिए ये खुशी की बात है, क्योंकि सोने की बढ़ती मांग और कीमतों में तेजी के बीच केंद्र सरकार देश में सोने का उत्पादन बढ़ाना चाहती है। पिछले साल नीति आयोग ने देश में संभावित सोने की खदानों की पहचान के लिए व्यापक स्टडी की थी।

भारत में सोने का आयात (gold import in india) से जुड़ी यह जानकारी आप सभी को कैसी लगी कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

यह भी पढ़ें:

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टिकोण से सामान्य ज्ञान के 20 महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब

क्या है चैट जीपीटी और काम कैसे करता है? समझिए सरल शब्दों में….

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय