ICC वार्षिक पुरस्कार 2022 सूची – ICC Annual Awards 2022 List

आज के इस लेख में हम ‘आईसीसी वार्षिक पुरस्कार 2022 – ICC Annual Awards 2022’ के बारे में जानेंगे कि यह किस-किस को और किस श्रेणी में प्रदान किया गया?

तो आइए जानते हैं……

आईसीसी पुरस्कार – ICC Award

पिछले 12 महीनों में सबसे अच्छे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आईसीसी पुरस्कार की शुरूआत की गई। आईसीसी पुरस्कार की शुरुआत 7 सितम्बर, 2004 को लंदन में आयोजित एक समारोह से हुई। यानी कि यहीं से आईसीसी पुरस्कार का उद्घाटन हुआ।

आईसीसी अवार्ड देने के लिए पूर्व खिलाड़ियों का गठन कर एक समिति बनाई जाती है और उस समिति की देख-रेख, यानी कि निगरानी में शीर्ष खिलाड़ी, टीम, अंपायर इत्यादि को पुरस्कार दिया जाता है।

आईसीसी पुरस्कार की श्रेणियां – ICC award categories

आईसीसी पुरस्कार निम्न श्रेणियों में दिए जाते हैं।

  • आईसीसी प्लेयर ऑफ द ईयर
  • आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर
  • आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर
  • आईसीसी T-20 प्लेयर ऑफ द ईयर
  • कैप्टन ऑफ द ईयर
  • आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर
  • आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर
  • आईसीसी T-20 टीम ऑफ द ईयर
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर
  • एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर
  • स्पिरिट अवार्ड ऑफ क्रिकेट
  • अंपायर ऑफ द ईयर

आईसीसी पुरस्कार 2022 – ICC Annual Awards 2022

एक जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आईसीसी पुरस्कार दिया गया। तो आइए जानते हैं कि किसे कौन सा पुरस्कार प्राप्त हुआ?

व्यक्तिगत पुरस्कार

  • पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बाबर आजम (पाकिस्तान)
  • पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
  • पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बाबर आजम (पाकिस्तान)
  • पुरुष T-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर: सूर्यकुमार यादव (भारत)
  • पुरुष इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर: मार्को जेनसन (दक्षिण अफ्रीका)
  • पुरुष एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: गेरहार्ड इरास्मस (नामीबिया)
  • महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर: नटालिया सीवर (इंग्लैंड)
  • महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: नटालिया सीवर (इंग्लैंड)
  • महिला T-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर: ताहलिया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
  • महिला इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर: रेणुका सिंह (भारत)
  • महिला एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: ईशा ओजा (यूएई)
  • अंपायर ऑफ द ईयर: रिछेड़ इलिंगवर्थ (इंग्लैंड)
  • स्परिट ऑफ क्रिकेट: आसिफ शेख (नेपाल)

आईसीसी टीम ऑफ द ईयर – ICC Team of the Year

पुरुष टेस्ट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), क्रेग ब्रेथवेट, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, जॉनी बेयरस्टो, बाबर आजम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, जेम्स एंडरसन, नाथन लियोन।

पुरुष वनडे टीम: बाबर आजम (कप्तान), शाई होप, श्रेयस अय्यर, ट्रेविस हेड, टॉम लैथम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, सिकंदर रजा, अलजारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज, ट्रेंट बौल्ट, एडम जंपा।

पुरुष T-20 टीम: जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), विराट कोहली, मोहम्मद रिजवान, सूर्यकुमार यादव, सिकंदर रजा, ग्लेन फिलिप्स, हार्दिक पांड्या, सैम कुरेन, वानिंदु हसरंगा, हारिस राउफ, जोश लिटिल।

महिला वनडे टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, नटालिया सीवर, लॉरा वोल्डवार्ट, बेथ मूनी, एमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, सोफी एकालेस्टोन, अयाबोंगा खाका, शबनीम इस्माइल, रेणुका सिंह।

महिला T-20 टीम: सोफी डिवाइन (कप्तान), स्मृति मंधाना, बेथ मूनी, एशले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, निदा दार, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), इनोका राणावीरा, रेणुका सिंह, सोफी एकालेस्टोन।

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर

इस पुरस्कार के लिए केवल वही खिलाड़ी योग्य होते हैं, जो मतदान के समय 26 वर्ष से कम आयु के हों और उन्होंने 05 टेस्ट या 10 वनडे मैच से अधिक न खेले हों।

स्पिरिट अवॉर्ड ऑफ क्रिकेट

आईसीसी के अनुसार इस अवॉर्ड को उस खिलाड़ी या टीम को दिया जाता है, जो खेल भावना को बेहतर बनाए रखने के लिए मैदान में निम्न बातों का अनुसरण करते हुए अच्छा व्यवहार दिखाते हैं।

  • खुद का कप्तान और टीम
  • विरोधी टीम
  • खेल के पारम्परिक मूल्य
  • अंपायर का किरदार

यह भी पढ़े:

ऐसा कारनामा करने वाले सुनील नरेन विश्व क्रिकेट के एकलौते खिलाड़ी!!!

जोस बटलर : अगर क्रिकेटर नहीं होता तो कर रहा होता ये अपना पसंदीदा काम

एक ऐसा खिलाड़ी, जिसके मैच के लिए रुक गया था 2 दिन तक के लिए गृह युद्ध !!!!!

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय