आइसलैंड (Iceland) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आइसलैंड से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

आइसलैंड (Iceland) | जानकारी संक्षिप्त में.....

आज के इस लेख में हम आइसलैंड (Iceland) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

चर्चा में क्यों ?

हाल ही में आइसलैंड के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में रेक्जेन्स प्रायद्वीप पर एक महीने में दो बार ज्वालामुखीय विस्फोट देखा गया। विस्फोट के मलबे से दक्षिण-पश्चिमी शहर ग्रिंडविक में भारी तबाही हुई।

आइसलैंड (Iceland)

आइसलैंड, यूरोप के सुदूर उत्तर-पश्चिम में अटलांटिक महासागर में स्थित एक कम आबादी वाला द्वीपीय देश है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 1,03,000 वर्ग किलोमीटर है। 2009 के आंकड़ों के अनुसार यहां की अनुमानित जनसंख्या 3,13,000 है। आइसलैंड को आधिकारिक रूप से आइसलैंड गणराज्य के नाम से जाना जाता है। आइसलैंड की राजधानी रेक्याविक है। इस देश की आधी आबादी राजधानी में ही निवास करती है। यह यूरोप में ब्रिटेन के बाद दूसरा, व विश्व में 18वां सबसे बड़ा द्वीप है।

आइसलैंड उत्तर में आइसलैंड सी, उत्तर-पूर्व में आर्कटिक महासागर और पूर्व में नॉर्वेजियन सागर, दक्षिण में उत्तरी अटलांटिक महासागर, दक्षिण-पूर्व में फरो आइलैंड्स, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में ग्रीनलैंड और उत्तर-पश्चिम में डेनमार्क स्ट्रेट से घिरा है। इसके ठीक उत्तर से आर्कटिक रेखा गुजरती है।

आइसलैंड में बड़ी मात्रा में ग्लेशियर हैं। इसके प्रमुख ग्लेशियर्स में पूर्व में वत्नाजोकुल, मध्य में होफ्सजोकुल, पश्चिम में लांगजोकुल, दक्षिण में मर्डल्सजोकुल और उत्तर पश्चिम में द्रंगाजोकुल ग्लेशियर शामिल हैं। ह्वानाडल्स पीक, आइसलैंड का सबसे ऊंचा बिंदु है, जो वत्नाजोकुल ग्लेशियर के दक्षिण में स्थित है। क्या आप जानते हैं कि आइसलैंड में करीब 130 से ज्यादा ज्वालामुखी स्थित हैं, इनमें से ज्यादातर ज्वालामुखी सक्रिय होने के बावजूद भी संयुक्त राष्ट्र के जीवन गुणवत्ता सूचकांक के आधार पर विश्व का सर्वाधिक रहने योग्य देश है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: आइसलैंड कहां स्थित है?

उत्तर: आइसलैंड, यूरोप के सुदूर उत्तर-पश्चिम में अटलांटिक महासागर में स्थित एक कम आबादी वाला द्वीपीय देश है।

प्रश्न: आइसलैंड की सीमा?

उत्तर: यह उत्तर में आइसलैंड सी, उत्तर-पूर्व में आर्कटिक महासागर और पूर्व में नॉर्वेजियन सागर, दक्षिण में उत्तरी अटलांटिक महासागर, दक्षिण-पूर्व में फरो आइलैंड्स, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में ग्रीनलैंड और उत्तर-पश्चिम में डेनमार्क स्ट्रेट से घिरा है।

प्रश्न: आइसलैंड के प्रमुख ग्लेशियर्स कौन से हैं?

उत्तर: इसके प्रमुख ग्लेशियर्स में पूर्व में वत्नाजोकुल, मध्य में होफ्सजोकुल, पश्चिम में लांगजोकुल, दक्षिण में मर्डल्सजोकुल और उत्तर पश्चिम में द्रंगाजोकुल ग्लेशियर शामिल हैं।

प्रश्न: आइसलैंड का सबसे ऊंचा बिंदु कौन सा है?

उत्तर: ह्वानाडल्स पीक, आइसलैंड का सबसे ऊंचा बिंदु है, जो वत्नाजोकुल ग्लेशियर के दक्षिण में स्थित है।

प्रश्न: आइसलैंड में कितने ज्वालामुखी हैं?

उत्तर: आइसलैंड में करीब 130 से ज्यादा ज्वालामुखी स्थित हैं, इनमें से ज्यादातर ज्वालामुखी सक्रिय हैं।

प्रश्न: यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?

उत्तर: ब्रिटेन।

प्रश्न: आइसलैंड का सबसे बड़ा ग्लेशियर कौन सा है?

उत्तर: वत्नाजोकुल ग्लेशियर।

प्रश्न: आइसलैंड देश किस महाद्वीप में स्थित है?

उत्तर: यूरोप।

यह भी पढ़े:

यूरोप (Europe) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यूरोप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नमहात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है ?
अटल बिहारी वाजपेयी जी के महान व्यक्तित्व के कुछ रोचक किस्सेऐसा कारनामा करने वाले सुनील नरेन विश्व क्रिकेट के एकलौते खिलाड़ी!!!
जोस बटलर : अगर क्रिकेटर नहीं होता तो कर रहा होता ये अपना पसंदीदा कामसिख समुदाय का काली बेईं नदी से है पुराना नाता, जिसकी सफाई का जिम्मा बाबा बलवीर सिंह सीचेवाल ने अकेले ही उठा लिया था

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय