हरमुख पर्वत (Mount Harmukh) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हरमुख पर्वत से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

आज के इस लेख में हम हरमुख पर्वत (Mount Harmukh) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……..

हरमुख पर्वत (Mount Harmukh)

दोस्तों, आप ने जम्मू और कश्मीर के बारे में काफी कुछ पढ़ा और सुना होगा, लेकिन क्या आप जम्मू और कश्मीर में स्थित माउंट हरमुख के बारे में जानते हैं ? माउंट हरमुख को हरमुकुटा के नाम से भी जाना जाता है। हरमुख का मतलब ‘शिव का मुख’ है। इसे हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। स्थानीय हिन्दुओं द्वारा इसे भगवान शिव का ठिकाना माना जाता है, इसलिए इसे कश्मीर का कैलाश भी कहते हैं। यह भारत में जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले में करीब 5,142 मीटर ऊंचाई वाला एक पर्वत है।

यह उत्तर-पश्चिमी हिमालय रेंज का हिस्सा है। दक्षिण में सिंध नदी और उत्तर में किशनगंगा नदी के बीच स्थित है। कश्मीर घाटी इसके दक्षिण में स्थित है। इस घाटी के उत्तर में स्थित गंगाबल झील, माउंट हरमुख के तल के समीप उत्तर-पूर्व की ओर स्थित है। गंगाबल झील का निर्माण पिघलते ग्लेशियर्स के पानी से हुआ है। माउंट हरमुख एक तीव्र ढाल की चोटी है, जो पूर्व और दक्षिण की ओर तेजी से गिरती है। हालांकि, इसका पूर्वी ढलान सबसे तीव्र है। हिंदू परंपरा में ऐसा माना जाता है कि परशुराम ने इस पर्वत श्रृंखला के पास तपस्या की थी।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: हरमुख पर्वत कहाँ स्थित है?

उत्तर: यह भारत में जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित है।

प्रश्न: विश्व का सबसे पुराना पर्वत कौन सा है?

उत्तर: भूवैज्ञानिक इतिहास के अनुसार, अरावली पर्वत सबसे पुराना पर्वत है।

प्रश्न: भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?

उत्तर: सिक्किम के उत्तर-पश्चिम भाग में नेपाल और भारत की सीमा पर स्थित कंचनजंगा भारत की सबसे ऊंची चोटी है।

प्रश्न: जम्मू और कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश कब बनाया गया?

उत्तर: 2019 (31 अक्टूबर 2019)

प्रश्न: हरमुख पर्वत की ऊंचाई कितनी है?

उत्तर: करीब 5,142 मीटर

प्रश्न: जम्मू और कश्मीर किसलिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: कश्मीर को उसकी खूबसूरत वादियों और धरती के स्वर्ग के तौर पर जाना जाता है। साथ ही जम्मू, माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न: जम्मू और कश्मीर की सीमा भारत के कितने राज्यों से लगती है?

उत्तर: 2 (पंजाब और हिमाचल प्रदेश)

प्रश्न: भारत का सबसे उत्तरी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश कौन सा है?

उत्तर: जम्मू और कश्मीर

यह भी पढ़े:

टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टाइगर रिजर्व से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नहसदेव अरण्य (Hasdeo Arand) क्षेत्र के जंगल | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हसदेव अरण्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
लक्षद्वीप | मालदीव के भारत विरोध को मोदी जी की चुनौती | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लक्षद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नसत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (Sathyamangalam Tiger Reserve) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
मेंढक की नई पीढ़ी की तीन प्रजातियों की अरुणाचल प्रदेश में खोजकोको या कोको पाउडर क्या है? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी सरल शब्दों में
सीरिया और इजराइल के बीच विवादित क्षेत्र गोलन हाइट्स | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गोलन हाइट्स से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नइजराइल (Israel) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इजराइल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय