MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-6

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-6

आज के इस लेख में हम मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर, मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान (MP GK Questions in Hindi) से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP GK के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP GK Questions, MP GK in Hindi, MP GK Test, MP GK Book, MP GK Mock Test, MP GK Online Test, MP GK MCQ, MP GK MCQ in Hindi, MP GK Quiz)

वस्तुनिष्ठ मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान ((Objective MP GK Questions in Hindi))

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन (General Knowledge & General Studies) पूछा ही जाता है। यहां तक की दिन-प्रतिदिन सिलेबस में इसकी हिस्सेदारी बढ़ती ही जा रही है। इस लिहाज से एग्जाम में सफलता पाने के लिए सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन में पकड़ मजबूत रखना बहुत ही आवश्यक है।

इसी सिलसिले में अगर आप मध्य प्रदेश की किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, चाहे वह मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) प्रारंभिक परीक्षा हो या व्यापम से संबंधित कोई प्रतियोगी परीक्षा हो……, कुल मिलाकर मध्य प्रदेश कि कोई भी प्रतियोगी परीक्षा हो। जैसे………

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
  • पीएसयू
  • मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय
  • रेलवे
  • बैंक
  • एमपी व्यापम
  • एमपी पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड
  • एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड
  • राजस्व मंडल, मध्य प्रदेश
  • राजधानी परियोजना प्रशासन, मध्य प्रदेश
  • औद्योगिक केंद्र विकास निगम लिमिटेड
  • ई-कोषागार वित्त विभाग, मध्य प्रदेश
  • इको-पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल
  • आवास एवं पर्यावरण विभाग
  • प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, म.प्र
  • पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड मध्य प्रदेश (ट्रेड कंपनी)
  • राज्य वन विकास निगम लिमिटेड (एमपीआरवीयूएल), मध्य प्रदेश
  • इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएसईडीसी), मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश ग्रामीण डाक सेवा
  • मप्र पुलिस विभाग
  • मध्य प्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम (एमपीटीबीसी)

इनमें से अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यहाँ पर जो मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी उपलब्ध कराई जा रही है, वह मध्य प्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक सटीक रामबाण सिद्ध होने वाली है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न – 20 Important Questions of MP GK

Q.1 महाकवि कालिदास द्वारा रचित नाटक विक्रमोर्वशीयम में किसका प्रणय-प्रसंग है?

उत्तर: चंद्रवंशी राजा पुरुरवा एवं इंद्र की अप्सरा उर्वशी का प्रणय प्रसंग है।

Q.2 किस ग्रंथ में उल्लेख है कि बुद्ध कल में अवंति की राजधानी उज्जयनी थी?

उत्तर: पालि ग्रंथ

Q.3 राजा मांधाता के पुत्र पुरुकुत्स ने किस नागवंशी कन्या से विवाह किया था?

उत्तर: रेवा

Q.4 नागवंशी शासक वृषनाग मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र का शासक था?

उत्तर: काठी (निमाड़)

Q.5 नागवंशी शासक वृषनाग का किससे युद्ध हुआ?

उत्तर: मौनेय गंधर्वों से

Q.6 मौनेय गंधर्वों से युद्ध होने पर नागवंशी शासक वृषनाग की सहायता किसने की?

उत्तर: पुरुकुत्स

Q.7 चंद्रवंश की हैहय शाखा के राजा महिष्मत ने किसे पराजित कर माहिष्मती (महेश्वर) में अपना राज्य स्थापित किया?

उत्तर: मुचुकुंद

Q.8 हैहय वंश का सबसे प्रतापी शासक कौन था, जिसने लंका पति रावण को पराजित कर उसे बंदी बना लिया था?

उत्तर: कार्तवीर्य सहस्त्रार्जुन

Q.9 कार्तवीर्य सहस्त्रार्जुन से रावण को किसने मुक्त करवाया था?

उत्तर: भगवान परशुराम

Q.10 सातवाहनों के शासन के साक्ष्य के रूप में क्या अवशेष हैं?

उत्तर: तांबे के सिक्के

Q.11 अयोध्या के राजा श्री राम के छोटे भाई शत्रुघ्न और उनके पुत्र शत्रुघाती ने मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र पर शासन किया?

उत्तर: दशार्ण (विदिशा)

Q.12 मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र का नाम श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण के नाम पर पड़ा है?

उत्तर: बांधवगढ़ के किले का नाम

Q.13 अनुश्रुतिगम्य इतिहास के अनुसार मालवा का शासक अवंति किस राजा का पुत्र था, जिसके नाम पर अवंति महाजनपद नाम पड़ा?

उत्तर: तालजंघ

Q.14 यादव वंशी शासक कौशिक ने मध्यप्रदेश के किस क्षेत्र पर अपना साम्राज्य स्थापित किया?

उत्तर: बुंदेलखंड

Q.15 नलपुर (नरवर) के राजा नल की रानी दयमंती किस राज्य की राजकुमारी थीं?

उत्तर: विदर्भ (राजा भीमरथ की पुत्री)

Q.16 रामायण काल में भगवान श्री राम ने 14 वर्ष के वनवास का अधिकांश समय कहां व्यतीत किया?

उत्तर: चित्रकूट

Q.17 मध्य प्रदेश का वह धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थान, जहां त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) बाल अवतार धारण करने के लिए विवश हुए थे?

उत्तर: चित्रकूट

Q.18 आदि कवि वाल्मीकि का आश्रय किस नदी के तट पर था?

उत्तर: तमसा (टोंस) नदी

Q.19 महाभारत कालीन अंगराज कर्ण की जन्मस्थली माना जाता है?

उत्तर: कुतवार आसन नदी (मुरैना)

Q.20 ऋक्ष और परियात्र पर्वतमालाओं के बीच नर्मदा तट पर मांधाता नगरी (ओमकारेश्वर) को किसने बसाया?

उत्तर: इश्वाकु वंश के राजा मुचुकुंद

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-7

MP GK IN HINDI: मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी | भाग-5आईबेरियन प्रायद्वीप (Iberian Peninsula) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आईबेरियन प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
दक्षिण चीन सागर (South China Sea) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दक्षिण चीन सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नकोणार्क चक्र (Konark wheel) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोणार्क चक्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय