प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका क्यों हुआ था शामिल ? जानें कारण

प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका क्यों शामिल हुआ ?

आज के इस लेख में हम जानेंगे कि प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका क्यों हुआ था शामिल? जबकि शुरुआत में अमेरिका की इस युद्ध, यानी कि World War 1 में कोई रूचि नहीं थी।

तो आइए जानते हैं…….

प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका की नहीं थी कोई रूचि

प्रथम विश्व युद्ध शुरू हुआ 28 जुलाई 1914 को और खत्म हुआ 11 नवंबर 1918 को। इस युद्ध को लेकर अमेरिका का यही कहना था कि ये यूरोप का आंतरिक मामला है और उनके बीच की लड़ाई है, इसलिए मेरा इस युद्ध से कोई मतलब नहीं है।

पर युद्ध शुरू होने के 03 साल बाद 06 अप्रैल 1917 को अमेरिका को इस युद्ध में शामिल होना पड़ा, तो इस बात से आप अंदाजा लगा सकते है कि अमेरिका इस युद्ध में शामिल नहीं होना चाहता था, मगर ऐसी कोई परिस्थिति उसके सामने आई होगी, जिसकी वजह से उसे इस युद्ध में शामिल होना पड़ा होगा, तो आइए उसके बारे में जान लेते हैं।

प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका क्यों हुआ था शामिल ?

जैसा की मैंने ऊपर ही बताया कि अमेरिका इस युद्ध में शामिल नहीं होना चाहता था। उसका साफ़ कहना था कि ये यूरोप का आंतरिक मामला है और वो अपने आप ही निपट लेंगे। अमेरिका तो केवल इसी बात से खुश था कि वो दोनों पक्षों को हथियार बेच-बेचकर खूब सारा धन कमा रहा था।

लेकिन अचानक कुछ परिस्थितियां ऐसी उत्पन्न हो गयीं की कि अमेरिका को भी इस युद्ध में शामिल होना पड़ा, तो आइए अब उन परिस्थियों के बारे में जान लेते हैं।

तो निम्न दो वजहों की वजह से अमेरिका इस युद्ध में हुआ था शामिल।

पहला- जर्मनी के आक्रमण में 128 अमेरिकी यात्रियों का मारा जाना

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन का जिन-जिन देशों पर कब्ज़ा था, तो वह वहां के सैनिकों को भी युद्ध में लड़ने के लिए जहाज भर-भर के बुला रहा था, जिसमें भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाड़ा, दक्षिण अफ्रीका इनके अलावा भी और कई देश शामिल थे। ये देख जर्मनी की चिंता बढ़ने लगी थी कि इसके पास तो बहुत ज्यादा सैनिक हो जाएंगे और ये हम पर हावी हो जाएगा।

इसलिए फरवरी 1915 में जर्मनी ने अपनी पनडुब्बियों (Submarine) को उत्तरी अटलांटिक महासागर में उतारा और खासतौर से एशिया तथा भारत से आ रहे ब्रिटेन के जहाजों को उड़ाना शुरू कर दिया, ताकि ब्रिटेन को कमजोर किया जा सके।

प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका क्यों हुआ था शामिल

युद्ध में बौखलाए जर्मनी की पनडुब्बियों ने यात्री जहाजों पर भी निशाना साधा। मई 1915 में जर्मनी ने ब्रिटेन के liner Lusitania नामक यात्री जहाज को, जो ब्रिटेन से अमेरिका जा रहा था, उस पर हमला किया, इसमें कुल 1153 लोग मारे गए, इसमें 128 लोग अमेरिका के भी थे।

इस घटना से पहले तक अमेरिका का यही कहना था की यह युद्ध यूरोपीय देशों के बीच का है, इसलिए हम इस युद्ध में किसी के साथ नहीं हैं। अभी तक चल रहे इस युद्ध के चलते अमेरिका दोनों पक्षों को हथियार बेचकर बहुत पैसा कमा लिया था और अमेरिका इसी काम से खुश था, लेकिन जर्मनी द्वारा अमेरिका के 128 लोगों को मारे जाने की खबर सुनते ही अमेरिका का पारा हाई हो गया और उसने मन बना लिया कि जर्मनी से बदला तो लेना पड़ेगा और अमेरिका ने इस युद्ध में शामिल होने की तैयारी शुरू कर दी थी।

दूसरा- अमेरिका पर आक्रमण करने के लिए जर्मनी द्वारा मैक्सिको को सीक्रेट लेटर भेजा जाना

प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका क्यों हुआ था शामिल

ये यात्री जहाज वाली घटना तो थी ही, दूसरी बात ये की जर्मनी ने अमेरिका के पड़ोसी देश मैक्सिको को एक सीक्रेट लेटर भेजा था कि आप अमेरिका पर हमला कर दो, पर मैक्सिको ने अमेरिका पर हमला नहीं किया। गड़बड़ ये हो गयी कि जर्मनी द्वारा भेजा गया वह लेटर अमेरिका के हाथ लग गया और अमेरिका को पता चल गया की जर्मनी उस पर हमला करवाना चाहता है। दूसरा यही कारण था अमेरिका का इस युद्ध में शामिल होने का। तो इन दो परिस्थितियों की वजह से अमेरिका प्रथम विश्व युद्ध में शामिल हुआ था।

प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका क्यों हुआ था शामिल

उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति थे वुडरो विल्सन, उन्होंने दोनों घटनाओं को अमेरिकी संसद में पास करवाया और निर्णय लिया की अब हमें इस युद्ध में शामिल हो जाना चाहिए। इसके अलावा विल्सन ने 14 प्वाइंट का एक पत्र तैयार करवाया, जिसमें इन बातों का उल्लेख था की युद्ध के पश्चात् दुनिया के नीतिगत नियमों जैसे आर्थिक-सामाजिक-न्यायिक-व्यापारिक-कूटनीतिक-राजनीतिक मामलों में किस प्रकार के बदलाव किए जाएंगे, ये 14 प्वाइंट आप इमेज में पढ़ सकते हैं।

इसमें सबसे बड़ी और मुख्य इस बात का उल्लेख किया गया था कि दुनिया के लिए एक ऐसी संस्था का गठन करना, जो इस प्रकार के युद्ध को रोक सके, जैसे इस युद्ध के बाद लीग ऑफ नेशन (League Of Nation) की स्थापना हुई थी। इन सबकी घोषणा करने के बाद अमेरिका भी इस युद्ध में शामिल हो गया।

उम्मीद करता हूँ कि आप सभी को समझ में आया होगा कि प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका क्यों हुआ था शामिल।

यह भी पढ़े:

क्यों हुआ था प्रथम विश्व युद्ध ? प्रथम विश्व युद्ध की पूरी कहानी और इतिहास

D2M टेक्नोलॉजी, जिसकी सहायता से बिना इंटरनेट के सभी प्लेटफॉर्म में देख पाएंगे वीडियो

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय