पुलिकट झील (Pulicat Lake) और पुलिकट झील से संबंधित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न

पुलिकट झील (Pulicat Lake)

आज के इस लेख में हम भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील यानी पुलिकट झील (Pulicat Lake) और उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण और प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइये जानते हैं……

विषय सूची

पुलिकट झील (Pulicat Lake)

इस झील की लंबाई लगभग 60 किमी है तथा चौड़ाई 200 मीटर से 17.5 किमी तक है। इसका आकार करीब 759 वर्ग किलोमीटर है। इसका निर्माण समुद्र से बालू के अलग होने से हुआ है। यह आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों से सटे कोरोमंडल तट पर स्थित है। इस झील का लगभग 16% हिस्सा तमिलनाडु राज्य के और 84% हिस्सा आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के अंतर्गत आता है। यह झील ब्लैक-हेडेड इबिस, एशियन ओपनबिल, ब्लैक-क्राउंड नाइट हेरॉन और लिटिल कॉर्मोरेंट का घर है। इसी झील के समीप पुलिकट झील पक्षी अभयारण्य और नेलापट्टू पक्षी अभ्यारण्य स्थित है।

ग्रे पेलिकन पेंटेड स्टॉर्क जैसे पक्षी हर साल यहां आते हैं। यहां हर साल फ्लेमिंगो महोत्सव आयोजित किया जाता है। श्रीहरिकोटा बैरियर द्वीप इस झील को बंगाल की खाड़ी से अलग करता है, जिस पर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र है। इरुक्कम और वेनाडु इस झील में स्थित अन्य द्वीप हैं। इस झील में गिरने वाली नदियों में अरणी, कलंगी और स्वर्णामुखी नदी प्रमुख हैं। वहीं बकिंघम नहर इस झील के पश्चिमी किनारे से गुजरती है।

पुलिकट झील की ख़ास बात

पुलिकट झील एक अनूप झील या लैगून है। ऐसा उथला जल क्षेत्र होता है, जो किसी पतली स्थलीय पेटी या अवरोध (रोध, रोधिका, भित्ति आदि) द्वारा किसी विस्तृत जलस्रोत, जैसे समुद्र या महासागर से अंशतः अथवा पूर्णतः अलग होता है, तो अनूप या लैगून कहा जाता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि श्रीहरिकोटा बैरियर द्वीप, पुलिकट झील को बंगाल की खाड़ी से अलग करता है, इसलिए इसे अनूप झील या लैगून कहा जाता है। भारत में भारी मात्रा में अनूप या लैगून पाए जाते हैं।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

प्रश्न: पुलिकट झील कहां है?

उत्तर: पुलिकट झील आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में है।

प्रश्न: पुलिकट झील कहां स्थित है?

उत्तर: पुलिकट झील आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों से सटे कोरोमंडल तट पर स्थित है।

प्रश्न: पुलिकट झील कितने राज्यों में विस्तृत है?

उत्तर: 2 (आंध्र प्रदेश-16%, तमिलनाडु-84%)

प्रश्न: पुलिकट झील में गिरने वाली प्रमुख नदियां कौन सी है?

उत्तर: अरणी, कलंगी और स्वर्णामुखी नदी

प्रश्न: पुलिकट झील क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर: पुलिकट झील के समीप पुलिकट झील पक्षी अभयारण्य और नेलापट्टू पक्षी अभ्यारण्य स्थित है। इस वजह से बड़ी मात्रा में पर्यटक यहां का लुफ्त उठाने आते हैं।

प्रश्न: भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन सी है?

उत्तर: चिल्का झील

प्रश्न: चिल्का झील कहां है?

उत्तर: ओडिशा

प्रश्न: भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है?

उत्तर: वुलर झील

प्रश्न: वुलर झील कहां है?

उत्तर: जम्मू और कश्मीर

प्रश्न: पुलिकट झील घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

उत्तर: पुलिकट झील घूमने के लिए अक्टूबर और मार्च के बीच के समय को सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि इस अवधि के दौरान हजारों प्रवासी पक्षी यहां उड़ान भरते हैं। हालांकि, मौसम पूरे वर्ष सुहावना रहता है।

प्रश्न: भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

उत्तर: वेम्बांड झील (केरल)

प्रश्न: भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन सी है?

उत्तर: गोविंद बल्लभ पंत सागर (उत्तर प्रदेश)

प्रश्न: एशिया की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

उत्तर: वुलर झील

प्रश्न: भारत की सबसे गहरी झील कौन सी है?

उत्तर: मानसबल झील

प्रश्न: भारत की सबसे छोटी झील कौन सी है?

उत्तर: पूकोड झील

प्रश्न: भारत की सबसे खूबसूरत झील कौन सी है?

उत्तर: गुरूडोंगमर झील (सिक्किम)

प्रश्न: विश्व में सबसे ज्यादा झीलें किस देश में हैं?

उत्तर: फिनलैंड

प्रश्न: विश्व की सबसे गहरी झील कौन सी है?

उत्तर: बैकाल झील

प्रश्न: भारत की सबसे ऊंची झील कौन सी है?

उत्तर: चो-ल्हामु झील (सिक्किम)

यह भी पढ़े:

दिहांग दिबांग बायोस्फीयर रिजर्व | Dihang Dibang Biosphere Reserveनल्लामाला पहाड़ियां (Nallamala Hills)
रासायनिक हथियार क्या होते हैं और कितने प्रकार के होते हैं? रासायनिक हथियार का इतिहासबाएं हाथ से क्यों लिखते हैं कुछ लोग? वैज्ञानिक सोच और अलग-अलग मान्यताएं | Why Some People Write With Left Hand?
किस कानून के तहत किसी सांसद या विधायक की सदस्यता रद्द की जा सकती है? समझिए सरल शब्दों मेंशहीद दिवस कब व क्यों मनाया जाता है? शहीद दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय