सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (Sathyamangalam Tiger Reserve) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

आज के इस लेख में हम पूर्वी घाटों और पश्चिमी घाटों के बीच एक अच्छा संपर्क स्थापित करने वाले सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (Sathyamangalam Tiger Reserve) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं…….

विषय सूची

सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (Sathyamangalam Tiger Reserve)

सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व तमिलनाडु के इरोड जिले में नीलगिरि बायोस्फीयर रिज़र्व के समीप पूर्वी और पश्चिमी घाट के जंक्शन पर स्थित है। यह ब्रह्मगिरी-नीलगिरि रिजर्व का हिस्सा है। इस टाइगर रिजर्व का क्षेत्र मुदुमलाई टाइगर रिजर्व, कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व और बीआर यानी कि बिलिगिरी रंगा टाइगर रिजर्व तथा वन्यजीव अभ्यारण से सटा हुआ है।

टाइगर रिजर्व के साथ यह वन्यजीव अभ्यारण्य भी है, इसके साथ ही यह प्रोजेक्ट टाइगर और प्रोजेक्ट हाथी संरक्षण कार्यक्रमों का हिस्सा भी। यहां विभिन्न प्रकार के वन पाए जाते हैं, जिसमें दक्षिणी उष्णकटिबंधीय शुष्क कांटेदार वन, मिश्रित पर्णपाती वन, अर्ध-सदाबहार वन और रिपेरियन वन शामिल हैं। वहीं वनस्पति की सामान्य प्रजातियों में नीम, टी अमारिंड, चंदन, रैंडी डुमेटोरम और जिजिफस मुख्य रूप से पाए जाते हैं।

UPSC ने साल 2017 में IAS प्रीलिम्स में प्रश्न पूछा था:-

प्रश्न: पारिस्थितिकी दृष्टिकोण से, पूर्वी घाटों और पश्चिमी घाटों के बीच एक अच्छा संपर्क होने के रूप में किसका महत्व अधिक है ?

(A) सत्यमंगलम बाग आरक्षित क्षेत्र (सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व)

(B) नल्लामला वन

(C) नागरहोले राष्ट्रीय उद्यान

(D) शेषाचलम जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र (शेषाचलम बायोस्फीयर रिज़र्व)

उत्तर: (A) सत्यमंगलम बाग आरक्षित क्षेत्र

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व कहां स्थित है?

उत्तर: तमिलनाडु के इरोड जिले में

प्रश्न: पूर्वी और पश्चिमी घाट के जंक्शन पर कौन-सा टाइगर रिजर्व स्थित है?

उत्तर: सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व

प्रश्न: 2010 से बाघों की आबादी को दोगुना करने के लिए 2022 में किस टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय TX2 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

उत्तर: सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व

प्रश्न: TX2 पुरस्कार किन टाइगर रिजर्व को दिया जाता है?

उत्तर: TX2 पुरस्कार उन टाइगर रिजर्व को दिया जाता है, जो 2010 के बाद से बाघों की आबादी में उल्लेखनीय और औसत दर्जे की वृद्धि हासिल करते हैं।

प्रश्न: सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व का क्षेत्र?

उत्तर: इस टाइगर रिजर्व का क्षेत्र मुदुमलाई टाइगर रिजर्व, कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व और बीआर यानी कि बिलिगिरी रंगा टाइगर रिजर्व तथा वन्यजीव अभ्यारण से सटा हुआ है।

प्रश्न: सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व में किस प्रकार के वन पाएं जाते हैं?

उत्तर: यहां विभिन्न प्रकार के वन पाए जाते हैं, जिसमें दक्षिणी उष्णकटिबंधीय शुष्क कांटेदार वन, मिश्रित पर्णपाती वन, अर्ध-सदाबहार वन और रिपेरियन वन शामिल हैं। वहीं वनस्पति की सामान्य प्रजातियों में नीम, टी अमारिंड, चंदन, रैंडी डुमेटोरम और जिजिफस मुख्य रूप से पाए जाते हैं।

प्रश्न: 2020 में किस टाइगर रिजर्व को निर्धारित समय सीमा से पहले बाघों की आबादी को दोगुना करने के लिए पहले TX2 पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

उत्तर: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व को

यह भी पढ़े:

इजराइल (Israel) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इजराइल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नमेंढक की नई पीढ़ी की तीन प्रजातियों की अरुणाचल प्रदेश में खोज
कोको या कोको पाउडर क्या है? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी सरल शब्दों मेंटाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टाइगर रिजर्व से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
सीरिया और इजराइल के बीच विवादित क्षेत्र गोलन हाइट्स | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गोलन हाइट्स से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नकैलोट्स वांगी (Calotes Wangi) छिपकली की एक नई प्रजाति

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय