भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, उपराज्यपालों और प्रशासकों की सूची

States and Union Territories of India – आज के इस लेख में हम वर्तमान भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, उपराज्यपालों और प्रशासकों के बारे में जानेंगे। List of chief ministers, governors, lieutenant governors or administrators of all states and union territories in India.

तो आइए जानते हैं……

भारत के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश – States and Union Territories of India

वर्तमान भारत में कुल 28 राज्य हैं। भारत के सबसे नए राज्य की बात करें, तो वह है तेलंगाना, जो कि साल 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होकर बना था। जब तेलंगाना भारत का नया राज्य बना, उस समय तेलंगाना को मिलाकर भारत में कुल 29 राज्य और 07 केंद्र शासित प्रदेश हुआ करते थे।

31 अक्टूबर 2019 तक भारत में 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश थे, लेकिन 31 अक्टूबर 2019 को सरदार वल्लभ भाई पटेल के 144वें जन्म दिवस के अवसर पर जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के द्वारा राज्य को विशेष अधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त कर दिया गया। इस निरस्तीकरण के साथ ही जम्मू और कश्मीर को दो भागों में विभाजित करते हुए केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया। एक भाग हुआ जम्मू और कश्मीर और दूसरा लद्दाख।

इस प्रकार से एक राज्य कम हुआ और राज्यों की संख्या हो गई 28, वहीं दूसरी तरफ केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या बढ़कर हो गई 09, क्योंकि इससे पहले केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या 7 थी, 2 केंद्र शासित प्रदेश और बन जाने से संख्या हो गई 09.

इसके बाद 26 जनवरी 2020 को 2 केंद्र शासित प्रदेशों को आपस में विलय करके 1 केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव को आपस में मिलाकर 1 केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया और नाम रखा गया दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव। इस प्रकार से केंद्र शासित प्रदेश की संख्या घटकर हो गई 8. तब से अभी तक इनमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वर्तमान में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

भारत के राज्य उनके मुख्यमंत्री और राज्यपाल

क्रमांकराज्यमुख्यमंत्रीराज्यपाल
1.अरूणाचल प्रदेशपेमा खांडूजनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक
2.असमश्री हिमंत विस्वा सरमा गुलाब चंद कटारिया
3.आंध्र प्रदेश श्री वाई एस जगमोहन रेड्डी एस अब्दुल नजीर
4.उत्तरप्रदेश श्री आदित्य नाथ योगीश्री आनंदी बेन पटेल
5.उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामीपूर्व ले.जनरल गुरमीत सिंह
6.उड़ीसा श्री नवीन पटनायक प्रोफेसर गणेशीलाल
7.केरलश्री पिनराई विजयन श्री आरिफ मोहम्मद खान
8.कर्नाटक श्री वसवराज वोम्मई श्री थावर चंद गहलोत
9.गोवा श्री प्रमोद सावंत श्री श्रीधरन पिल्लई
10.गुजरातश्री भूपेंद्र पटेलश्री आचार्य देवव्रत सिंह
11.झारखंड श्री हेमंत सेरेन सीपी राधा कृष्णन
12.छत्तीसगढ़ श्री भूपेश बघेलसुश्री अनुसुइया उईके
13.तेलंगाना श्री के.चंद्रशेखर रावतमिलिसाई सुदंरराजन
14.तमिलनाडु मुथुवेल करूणानिधि स्टालिन श्री आर एन रवि
15.पंजाबश्री भगवंत मान श्री बनवारी लाल पुरोहित
16.नागालैंड श्री नेफ्यू रियोला गणेशन
17.पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी सी वी आनंद बोस
18.मणिपुर श्री एन वीरेन सिंहअनुसुइया उइके
19.बिहारश्री नीतीश कुमारराजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
20.महाराष्ट्र एकनाथ शिम्भा जी शिंदे रमेश बैस
21.मध्यप्रदेश श्री शिवराज सिंह चौहान श्री मंगूभाई पटेल
22.मेघालयश्री कॉनराड संगमाफागू चौहान
23.मिजोरमश्री जोरमंथागाश्री हरिबाबू कम्भमपति
24.हरियाणा मनोहार लाल खट्टरश्री बंडारु दत्तात्रेय
25.सिक्किम प्रेम सिंह तमांगलक्ष्मण प्रसाद आचार्य
26.राजस्थानश्री अशोक गहलोत श्री कलराज मिश्र
27.त्रिपुरामाणिक साहासत्य देव आर्य
28.हिमांचलप्रदेशसुखबिंदर सिंह सुक्खू शिव प्रताप शुक्ला

भारत के केंद्र शासित प्रदेश उनके मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल या प्रशासक

वर्तमान भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से दो ऐसे केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल दोनों होते हैं। बाकी छह में उपराज्यपाल या प्रशासक ही नियुक्त किए जाते हैं।

क्रमांककेंद्र शासित प्रदेशमुख्यमंत्रीउपराज्यपाल/प्रशासक
1.दिल्लीअरविंद केजरीवालविनय कुमार सक्सेना
2.पुदुचेरीएन रंगासामीडॉक्टर तमिलिसाई सुंदरराजन
3.अंडमान और निकोबार दीप समूहदेवेंद्र कुमार जोशी
4.जम्मू और कश्मीरमनोज सिन्हा
5.लद्दाखडॉक्टर बीडी मिश्रा
6.चंडीगढ़बनवारीलाल पुरोहित
7.लक्षद्वीप श्री प्रफुल पटेल
8.दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीवश्री प्रफुल पटेल

यह भी पढ़े:

Chat GPT: क्या है चैट जीपीटी और काम कैसे करता है? समझिए सरल शब्दों में….

Spy Balloon: जासूसी गुब्बारा क्या होता है? जासूसी गुब्बारों की खासियत और उनका इतिहास

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय