सूडान (Sudan) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सूडान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

जानकारी अफ्रीकी देश सूडान (Sudan) की

आज के इस लेख में हम अफ्रीकी देश सूडान (Sudan) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

सूडान (Sudan)

अफ्रीका महाद्वीप के नक्शे को गौर से देखेंगे, तो इसके उत्तर-पूर्वी हिस्से में सूडान दिखाई देगा। दरअसल, सूडान गृह युद्ध की वजह से पिछले कई महीनो से चर्चा में है। यह उत्तर-पूर्वी अफ्रीका में लाल सागर के किनारे स्थित है। इसके पूर्वी हिस्से से नील नदी गुजरती है। भौगोलिक रूप से सूडान कर्क रेखा और भूमध्य रेखा के मध्य में स्थित है। इसकी सीमा उत्तर में मिस्र, उत्तर-पश्चिम में लीबिया, पश्चिम में चाड, दक्षिण-पश्चिम में मध्य अफ्रीकी गणराज्य, दक्षिण में दक्षिण सूडान, दक्षिण-पूर्व में इथियोपिया, पूर्व में इरीट्रिया से लगती है। वहीं, उत्तर-पूर्व में यह लाल सागर से घिरा है।

सूडान के प्रमुख पहाड़ों में उत्तर-पूर्व में लाल सागर की पहाड़ियां, दक्षिण में नुबा पर्वत और मोरो पहाड़ियां तथा दक्षिण-पश्चिम में मार्रा पर्वत शामिल हैं। डेरिबा काल्डेरा यहां की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है, जो की मार्रा पर्वत पर स्थित है। उत्तर-पूर्व में नुबियन, उत्तर पश्चिम में लीबियन तथा मध्य में बयुदा यहां के प्रमुख रेगिस्तान हैं।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: सूडान देश किस महाद्वीप के अंतर्गत आता है?

उत्तर: अफ्रीका महाद्वीप।

प्रश्न: सूडान कहां स्थित है?

उत्तर: अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्वी हिस्से में।

प्रश्न: सूडान की सीमा किस सागर से लगती है?

उत्तर: लाल सागर।

प्रश्न: सूडान के पूर्वी हिस्से से कौन सी प्रमुख नदी गुजरती है?

उत्तर: नील नदी।

प्रश्न: सूडान किन दो रेखाओं के मध्य में स्थित है?

उत्तर: भौगोलिक रूप से सूडान कर्क रेखा और भूमध्य रेखा के मध्य में स्थित है।

प्रश्न: सूडान की सीमा?

उत्तर: इसकी सीमा उत्तर में मिस्र, उत्तर-पश्चिम में लीबिया, पश्चिम में चाड, दक्षिण-पश्चिम में मध्य अफ्रीकी गणराज्य, दक्षिण में दक्षिण सूडान, दक्षिण-पूर्व में इथियोपिया, पूर्व में इरीट्रिया से लगती है। वहीं, उत्तर-पूर्व में यह लाल सागर से घिरा है।

प्रश्न: सूडान की सबसे ऊंची पर्वत चोटी कौन सी है?

उत्तर: डेरिबा काल्डेरा यहां की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है, जो की मार्रा पर्वत पर स्थित है।

प्रश्न: सूडान के प्रमुख पहाड़?

उत्तर: सूडान के प्रमुख पहाड़ों में उत्तर-पूर्व में लाल सागर की पहाड़ियां, दक्षिण में नुबा पर्वत और मोरो पहाड़ियां तथा दक्षिण-पश्चिम में मार्रा पर्वत शामिल हैं।

प्रश्न: सूडान के प्रमुख रेगिस्तान ?

उत्तर: उत्तर-पूर्व में नुबियन, उत्तर पश्चिम में लीबियन तथा मध्य में बयुदा यहां के प्रमुख रेगिस्तान हैं।

प्रश्न: लाल सागर कहां स्थित है?

उत्तर: अब प्रायद्वीप और अफ्रीका महाद्वीप के बीच (एशिया और अफ्रीका महाद्वीप के बीच)

प्रश्न: लाल सागर को हिंद महासागर से कौन सी जलसंधि जोड़ती है?

उत्तर: बाब अल-मंदेब जलसंधि।

प्रश्न: लाल सागर में कौन सी नदी गिरती है?

उत्तर: लाल सागर में कोई भी महत्वपूर्ण नदी नहीं गिरती है।

प्रश्न: लाल सागर की सीमा कितने देशों से लगती है?

उत्तर: 8 (जिबूती, इरिट्रिया, सूडान, मिस्र, इजराइल, जॉर्डन, सऊदी अरब और यमन)

यह भी पढ़े:

चेरांगनी पहाड़ियां (Cherangani Hills)| विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चेरांगनी पहाड़ियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नएल्गॉन पर्वत (Mount Elgon) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एल्गॉन पर्वत से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
तुर्कवेल नदी (Turkvel River) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तुर्कवेल नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नयुगांडा (Uganda) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युगांडा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
सोमालिया (Somaliya) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सोमालिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नकालाहारी मरुस्थल कहां है? कालाहारी मरुस्थल का भौगोलिक परिदृश्य

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय