मेंढक की नई पीढ़ी की तीन प्रजातियों की अरुणाचल प्रदेश में खोज | Three species of new generation Frog discovered in Arunachal Pradesh

मेंढक की नई पीढ़ी की तीन प्रजातियां

आज के इस लेख में हम अरुणाचल प्रदेश के नामदफा कमलांग संरक्षित क्षेत्र में पाईं गईं नई पीढ़ी की तीन मेंढक प्रजातियां कौन सी हैं? उनके बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं…….

विषय सूची

नई पीढ़ी की तीन मेंढक प्रजातियां

हाल ही में वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश के नामदफा कमलांग संरक्षित क्षेत्र में पाईं गईं नई पीढ़ी की तीन मेंढक प्रजातियों के बारे में बताया। यह क्षेत्र म्यांमार सीमा के साथ लगा हुआ है। ये खोजें अद्वितीय आवासों की खोज के महत्व पर प्रकाश डालती हैं।

नई पीढ़ी की तीन मेंढक प्रजातियां निम्नलिखित हैं:

  1. ग्रैसिक्सलस पेटकैएन्सिस – यह जेली जैसा दिखने वाला और कीड़ों जैसी आवाज निकालने वाला एक हरे रंग का पेड़ का मेंढक है।
  2. अल्कलस फॉन्टिनालिस – यह एक छोटा भूरा मेंढक है, जो तेज बहती पहाड़ी जलधाराओं में रहता है। यह अपनी अनोखी आवाज निकालने के लिए फेमस है।
  3. निदिराना नोआदिहिंग – यह दलदल में रहने वाले मेंढक है। यह बहुत सुरीली आवाज निकालता है, इसलिए इसको ‘संगीत मेंढक (Music Frog)’ भी कहा जाता है। इसका नाम नोआ-दिहिंग नदी के नाम पर रखा गया है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: नई पीढ़ी के तीन मेंढक प्रजातियों की खोज कहाँ हुई है?

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश के नामदफा कमलांग संरक्षित क्षेत्र में।

प्रश्न: नामदफा कमलांग संरक्षित क्षेत्र कहाँ है?

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश में

प्रश्न: नई पीढ़ी की तीन मेंढक प्रजातियां कौन सी हैं?

उत्तर: ग्रैसिक्सलस पेटकैएन्सिस, अल्कलस फॉन्टिनालिस और निदिराना नोआदिहिंग

प्रश्न: अनोखी आवाज निकालने के लिए कौन-सा मेंढक फेमस है?

उत्तर: अल्कलस फॉन्टिनालिस

प्रश्न: किस मेंढक को ‘संगीत मेंढक’ भी कहा जाता है?

उत्तर: निदिराना नोआदिहिंग

प्रश्न: निदिराना नोआदिहिंग मेंढक का नाम किसके नाम पर रखा गया है?

उत्तर: नोआ-दिहिंग नदी के नाम पर

प्रश्न: नोआ-दिहिंग नदी कहाँ से निकलती है?

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न: भारत का सबसे पूर्वी राज्य कौन सा है?

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न: अरुणाचल प्रदेश की सीमा कितने राज्यों से लगती है?

उत्तर: 2 (असम और नागालैंड)

प्रश्न: अरुणाचल प्रदेश की भौगोलिक अवस्थिति

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश की सीमा पश्चिम में भूटान, उत्तर में चीन का तिब्बती क्षेत्र, दक्षिण-पूर्वी भाग में नागालैंड और म्यांमार, दक्षिण-पश्चिमी भाग में असम से लगती है।

प्रश्न: म्यांमार की सीमा कितने भारतीय राज्यों के साथ लगती है?

उत्तर: 4 (अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम)

प्रश्न: मेंढक किस वर्ग का जीव है?

उत्तर: उभयचर (जो जल तथा भूमि दोनों स्थानों पर रह सकता है)

प्रश्न: मेंढक के कितने पैर होते हैं?

उत्तर: 4

प्रश्न: मेंढक के आगे के पैरों में कितनी उंगलियां होती हैं?

उत्तर: 4-4

प्रश्न: मेंढक के पीछे के पैरों में कितनी उंगलियां होती हैं?

उत्तर: 5-5

प्रश्न: मेंढक के किन पैरों की उंगलियां ज्यादा बड़ी होती हैं?

उत्तर: पीछे के पैरों की

प्रश्न: मेंढक अपना रंग क्यों बदलते हैं?

उत्तर: शत्रुओं से छिपने के लिए

यह भी पढ़े:

इतिहास के जनक | ऐतिहासिक लेखन का प्रारंभमानव ने सबसे पहले कुत्ते को ही पालतू जानवर क्यों बनाया ?
लिपि का उद्विकास (Evolution of Script) | उद्विकास में सभ्यताओं का योगदानकोको या कोको पाउडर क्या है? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी सरल शब्दों में
टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टाइगर रिजर्व से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नसीरिया और इजराइल के बीच विवादित क्षेत्र गोलन हाइट्स | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गोलन हाइट्स से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
कैलोट्स वांगी (Calotes Wangi) छिपकली की एक नई प्रजातिक्या है डंकी रुट, जिसकी मदद से लाखों लोग पहुँच रहे अमेरिका और यूरोप | क्यों माना जाता है बेहद खतरनाक रुट ?

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय