टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टाइगर रिजर्व से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

टाइगर रिजर्व - बाघ अभ्यारण्य

आज के इस लेख में हम टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve)

बाघों के संरक्षण के क्षेत्र में आपने अक्सर टाइगर रिजर्व जैसे शब्दों का जिक्र जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टाइगर रिजर्व आखिर किसे कहते हैं? दरअसल, बाघों के संरक्षण के लिए वैधानिक रूप से निर्दिष्ट संरक्षित क्षेत्र को टाइगर रिजर्व कहते हैं। ये ऐसे प्राकृतिक क्षेत्र होते हैं, जो कि पूरी तरह से बाघों के संरक्षण के लिए आरक्षित किए जाते हैं। यह क्षेत्र एक राष्ट्रीय उद्यान या वन्य जीव अभ्यारण भी हो सकता है। यहां बाघ स्वच्छंद होकर अपने प्राकृतिक आवास में रहते हैं और शिकार करते हैं।

इस क्षेत्र में मानवीय गतिविधियों और शिकार पर पूरी तरह से रोक लगी होती है। राष्ट्रीय उद्यान या वन्यजीव अभ्यारण की तरह इसे भी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अधिसूचित किया जाता है। किसी भी प्राकृतिक क्षेत्र को टाइगर रिजर्व घोषित करने से पहले संबंधित राज्य सरकार को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वैधानिक निकाय ‘राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण’ से अनुमोदन लेना होता है। इसके बाद संबंधित क्षेत्र को बाघ अभ्यारण घोषित कर दिया जाता है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व हैं?

उत्तर: 54

प्रश्न: भारत का 54वां टाइगर रिजर्व कौन सा है?

उत्तर: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व

प्रश्न: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

प्रश्न: मध्य प्रदेश में कुल कितने टाइगर रिजर्व हैं?

उत्तर: 7

प्रश्न: मध्य प्रदेश का 7वां टाइगर रिजर्व कौन सा है?

उत्तर: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व

प्रश्न: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व कहां स्थित है?

उत्तर: मध्य प्रदेश के सागर, दमोह और नरसिंहपुर में विस्तृत है।

प्रश्न: भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व कौन सा है?

उत्तर: नागार्जुनसागर श्रीशैलम टाइगर रिजर्व (आंध्र प्रदेश)

प्रश्न: भारत का सबसे छोटा टाइगर रिजर्व कौन सा है?

उत्तर: ओरांग टाइगर रिजर्व (असम)

प्रश्न: भारत में बाघों की संख्या कुल कितनी है?

उत्तर: 3167 (2022 की जनगणना के अनुसार)

प्रश्न: भारत का सबसे पुराना टाइगर रिजर्व कौन सा है?

उत्तर: कार्बेट टाइगर रिजर्व (उत्तराखंड)

प्रश्न: भारत का राष्ट्रीय पशु कौन सा है?

उत्तर: बाघ

प्रश्न: भारत के किस राज्य में बाघों की संख्या सर्वाधिक है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

प्रश्न: विश्व में सबसे ज्यादा बाघ किस देश में हैं?

उत्तर: भारत

प्रश्न: सफ़ेद बाघों के लिए कौन जाना जाता है?

उत्तर: मध्य प्रदेश के बघेलखण्ड क्षेत्र का रीवा जिला सफ़ेद बाघों के लिए जाना जाता है।

प्रश्न: पहला सफ़ेद बाघ किसने देखा था?

उत्तर: पहले सफेद बाघ रीवा के महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव ने गोविंदगढ़ (रीवा) के जंगलों में देखा था।

प्रश्न: दुनिया की पहली व्हाइट टाइगर सफारी कहां खोली गई है?

उत्तर: मध्य प्रदेश के सतना जिले के मुकुंदपुर में दुनिया की पहली व्हाइट टाइगर सफारी खोली गई है।

प्रश्न: सर्वाधिक बाग भारत के किस टाइगर रिजर्व में हैं?

उत्तर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (उत्तराखंड)

यह भी पढ़े:

कैस्पियन सागर (Caspian Sea) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कैस्पियन सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नसीरिया और इजराइल के बीच विवादित क्षेत्र गोलन हाइट्स | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए गोलन हाइट्स से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
कैलोट्स वांगी (Calotes Wangi) छिपकली की एक नई प्रजातिक्या है डंकी रुट, जिसकी मदद से लाखों लोग पहुँच रहे अमेरिका और यूरोप | क्यों माना जाता है बेहद खतरनाक रुट ?

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय