Valentine’s Day: क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे ? वैलेंटाइन डे की कहानी

वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है ? समस्त जानकारी.........

आज के इस लेख में हम युवाओं के लोकप्रिय त्यौहार वैलेंटाइन डे – Valentine Day के बारे में जानेंगे कि यह क्यों मनाया जाता है? कब से मनाया जा रहा है और इसका इतिहास क्या है?

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

वैलेंटाइन डे – Valentine’s Day

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। युवाओं में इस डे को लेकर एक अलग लेवल का उत्साह दिखता है और बेसब्री से लोग इसका इंतजार भी करते हैं। यहां तक कि साल दर साल यह और लोकप्रिय होता जा रहा है। जिस प्रकार से, जब हमारा कोई त्यौहार आने वाला होता है, तो उसकी तैयारी हम सभी कुछ दिन पहले से ही शुरू कर देते हैं, उसी प्रकार से इस डे को स्पेशल बनाने के लिए, माहौल एक हक हफ्ता पहले से ही बनना शुरू हो जाता है, जिसे वैलेंटाइन डे वीक के नाम से जाना जाता है।

तो आप सभी ये जरूर समझ गए होंगे कि यह किस लेवल का डे है। पर क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की कि वैलेंटाइन डे मनाया क्यों जाता है? कब इसकी शुरुआत हुई? इसके शुरू होने के क्या कारण थे? तो आइए आज इसी बात पर हम चर्चा करेंगे कि आखिर वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है? इसके पीछे का क्या कारण है? इसका इतिहास क्या है और इसकी शुरुआत कैसे हुई?

वैलेंटाइन डे का इतिहास – History of Valentine’s Day

‘आरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन’ नाम की पुस्तक के अनुसार रोम नगर (वर्तमान में इटली की राजधानी) के एक पादरी थे, संत वैलेंटाइन। वे बहुत ही खुशमिजाज किस्म के इंसान थे और यही कारण था कि वे दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने में विश्वास रखते थे। उनके अनुसार प्रेम में ही जीवन होता है। वैसे भी हम सभी यह कहावत जरूर सुने होंगे कि जिस जीवन में प्रेम नहीं, वो जीवन किस काम का। यानी जीवन में प्रेम का होना बहुत ही आवश्यक है।

उस समय रोम नगर का राजा क्लाउडियस हुआ करता था। उसकी इच्छा एक शक्तिशाली शासक बनने की थी। इस वजह से वह अपनी सेना का विस्तार करना चाहता था, लेकिन रोम नगर के शादीशुदा पुरुष सेना में शामिल नहीं होना चाहते थे। तब क्लाउडियस को ये बात समझ में आई कि प्रेम-प्रसंग और विवाह जैसी माया में फंसे होने के कारण लोग सेना में शामिल नहीं होना चाहते हैं। इस वजह से क्लाउडियस का प्रेम-प्रसंग, विवाह जैसी चीजों से विश्वास उठ गया और वह इन सब बातों और इस प्रकार के लोगों से घृणा करने लगा।

क्लाउडियस का मानना था कि प्रेम और विवाह से पुरुषों की शक्ति और बुद्धि दोनों नष्ट होती है। प्रेम और विवाह में लिप्त व्यक्ति कोई भी कार्य अपनी पूर्ण क्षमता के साथ नहीं कर सकता है, उसका ध्यान भटक ही जाएगा। खासतौर से सैनिकों का।

एक तरफ संत वैलेंटाइन प्यार को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ वहां के राजा को यह पसंद नहीं था। वैलेंटाइन को प्रेम या प्यार के प्रति लोगों में बढ़ावा देना देख, राजा क्लाउडियस ने सैनिकों और अधिकारियों की शादी पर पाबंदी लगा दी।

राजा का यह आदेश वैलेंटाइन को बिल्कुल पसंद नहीं आया, इसलिए उन्होंने इस बात का विरोध किया। विरोध स्वरूप उन्होंने कई सैनिकों और अधिकारियों की शादियां कराई और लोगों को प्रेम और विवाह के प्रति प्रेरित किया। राजा को यह नागवार गुजरा और वह गुस्से में आग बबूला हो गया। गुस्से से बौखलाए क्लाउडियस ने वैलेंटाइन को कैद करने का आदेश दे दिया। तत्पश्चात उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।

जब संत वैलेंटाइन जेल में कैद थे, तो उन्हें चाहने वाले बहुत सारे लोग उनसे मिलने आया करते थे। भेंट स्वरूप उन्हें गुलाब और गिफ्ट दिया करते थे। ऐसा कर वो सभी यह जताते थे कि आपकी ही तरह हम सभी भी प्रेम में विश्वास रखते हैं। 14 फरवरी 269 ईस्वी (AD) को संत वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया गया। यानी 14 फरवरी को संत वैलेंटाइन मृत्यु को प्राप्त हुए। उस दिन से हर साल 14 फरवरी को ‘प्यार के दिन’ यानी वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है।

कहा जाता है कि अपनी मौत से पहले संत वैलेंटाइन ने जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोब को अपनी आंखें दान की थी और उन्होंने जैकोब को एक पत्र लिखा था, जिसमें आखरी में उन्होंने लिखा था ‘तुम्हारा वैलेंटाइन।’ तो प्यार के लिए बलिदान देने और पूरे विश्व में प्यार को बढ़ावा देने वाले पादरी संत वैलेंटाइन की कुछ इस प्रकार रही कहानी।

वैलेंटाइन डे कब से मनाया जा रहा है – Since when is Valentine Day being celebrated ?

विश्व भर में प्रेम को बढ़ावा देने वाले और प्रेम को ही जीवन मानने वाले पादरी संत वैलेंटाइन को रोम के राजा क्लाउडियस द्वारा 14 फरवरी 269 ईस्वी को मृत्युदंड के रूप में फांसी की सजा दी गई, तब से उनकी मृत्यु दिवस को हर साल वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जा रहा है और आज के दौर में तो यह बहुत ही लोकप्रिय है।

वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है – Why is Valentine’s Day celebrated ?

प्रेम के समर्थक और दुनिया भर में प्रेम को बढ़ावा देने के लिए जाने-जाने वाले रोम के पादरी संत वैलेंटाइन को प्रेम प्रतीक मानते हुए और उनके उद्देश्यों को याद करने के स्वरूप, उनके मृत्यु दिवस के दिन हर साल वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। रोम नगर का राजा क्लाउडियस अपना साम्राज्य और वर्चस्व बढ़ाने का इच्छुक था। इस वजह से वह सेना का विस्तार करना चाहता था। पर वहां के स्थानीय लोग जो शादीशुदा और परिवार वाले थे, वो सेना में शामिल नहीं होना चाहते थे।

तब क्लॉडियस को यह लगा था कि यह प्रेम-प्रसंग में फंसे होने की वजह से सेना में शामिल नहीं होना चाहते हैं। इस वजह से उसने सैनिकों और अधिकारियों की शादी पर पाबंदी लगा दी थी। उस दौरान प्रेम के समर्थक माने जाने वाले वहां के पादरी संत वैलेंटाइन, राजा के इस आदेश से बिल्कुल भी खुश नहीं हुए और उन्होंने इस बात का विरोध करना शुरू कर दिया। यहां तक कि विरोध स्वरूप उन्होंने कई सैनिकों की शादी करवाई। इस वजह से गुस्साए क्लाउडियस ने उन्हें जेल में कैद करवाया और उसके बाद फांसी की सजा दे दी।

तो जो वैलेंटाइन के समर्थक और उनके चाहने वाले थे, उन्होंने ठाना कि वैलेंटाइन की याद स्वरूप हर वर्ष उनको याद करते हुए और दुनिया भर में प्रेम के संदेश को फैलाने के लिए उनकी मृत्यु दिवस को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाएंगे। इस वजह से वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

जिस प्रकार से वैलेंटाइन डे एक अनोखा त्यौहार है, ठीक वैसे ही इसके मनाए जाने का तरीका भी अनोखा है। वो कैसे ? तो आइए उसके बारे में भी जान लेते हैं……

वैलेंटाइन डे वीक सूची (valentine day week List)

जिस प्रकार से हिंदू परंपरा में नवरात्रि त्यौहार का उत्सव 9 दिन तक चलता है, ठीक वैसे ही वैलेंटाइन डे त्योहार भी 7 फरवरी से 14 फरवरी, यानी पूरे एक सप्ताह तक चलता है। इस दौरान हर एक दिन एक विशेष दिन होता है, जिसे हम वैलेंटाइन डे वीक के नाम से जानते हैं।

7 फरवरी रोज डे (7 February Rose Day):

वैलेंटाइन डे वीक के पहले दिन रोज डे होता है। यानी की 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे को गुलाब गिफ्ट करते हैं। हर रंग के गुलाब का मतलब अलग होता है। जैसे:

लाल गुलाब (Red Rose):मुझे तुमसे प्यार है (आई लव यू)
गुलाबी गुलाब (Pink Rose):शुक्रिया।
सफेद गुलाब (White Rose):तुम मेरे लिए परफेक्ट हो (शुरुआती दौर…..)
पीला गुलाब (Yellow Rose): हम दोस्त हैं और मुझे तुम्हारी परवाह है।
नारंगी गुलाब (Orange Rose): क्या आप मेरी जिंदगी का हिस्सा बनेंगे।
नीले गुलाब (Blue Rose): आप मेरे लिए बेहद खास हैं।
पीला-लाल गुलाब (Yellow-Red Rose): मुझे आप पसंद हैं।
सफेद-लाल गुलाब (White-Red Rose): आप मेरे लिए परफेक्ट हैं।

8 फरवरी प्रपोज डे (8 February Propose Day):

वैलेंटाइन डे वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे होता है। यानी की 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे को प्रपोज करते हैं। किसी को प्रपोज करने का मतलब होता है, उसके सामने अपने प्यार का प्रस्ताव रखना।

9 फरवरी चॉकलेट डे (9 February Chocolate Day):

वैलेंटाइन डे वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे होता है। यानी की 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे को चॉकलेट देते हैं। इस तरह से एक-दूसरे में मिठास बांटने का काम करते हैं।

10 फरवरी टेडी बियर डे (10 February Propose Day):

वैलेंटाइन डे वीक के चौथे दिन टेडी बियर डे होता है। यानी की 10 फरवरी को टेडी बियर डे मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे को टेडी बियर या अन्य कई गिफ्ट्स देते हैं। इस तरह से दिन प्रतिदिन अपने रिश्ते को भरोसेमंद और मजबूत करते जाते हैं।

11 फरवरी प्रॉमिस डे (11 February Promise Day):

वैलेंटाइन डे वीक के पांचवे दिन प्रॉमिस डे होता है। यानी की 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे को ईमानदारी पूर्वक साथ निभाने का वादा करते हैं। इस तरह से कसमे-वादे खाकर रिश्ते को और मजबूत बनाने का प्रयास करते हैं।

12 फरवरी प्रॉमिस डे (12 February Promise Day):

वैलेंटाइन डे वीक के छठवें दिन हग डे होता है। यानी की 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे को अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को प्यार से गले लगाते हैं। इस तरह से दोनों हमेशा एक दूसरे का साथ देने का एहसास जताते हैं।

13 फरवरी किस डे (13 February Kiss Day):

वैलेंटाइन डे वीक के सातवें दिन किस डे होता है। यानी की 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त साथ गुजारते हैं और किस करते हैं। किस करने को प्यार के इकरार के रूप में देखा जाता है।

14 फरवरी वैलेंटाइन डे (14 Valentine Day):

इस प्रकार से समस्त डे समाप्त होने के पश्चात अंत में आता है वैलेंटाइन डे। इस दिन सभी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं और पूरा दिन एक-दूसरे के साथ वक्त गुजारते हैं।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: वैलेंटाइन डे प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?

उत्तर: वैलेंटाइन डे प्रतिवर्ष 14 फरवरी को मनाया जाता है।

प्रश्न: वैलेंटाइन डे कब से मनाया जा रहा है?

उत्तर: विश्व भर में प्रेम को बढ़ावा देने वाले और प्रेम को ही जीवन मानने वाले पादरी संत वैलेंटाइन को रोम के राजा क्लाउडियस द्वारा 14 फरवरी 269 ईस्वी को मृत्युदंड के रूप में फांसी की सजा दी गई, तब से उनकी मृत्यु दिवस को हर साल वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जा रहा है और आज के दौर में तो यह बहुत ही लोकप्रिय है।

प्रश्न: वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: प्रेम के समर्थक और दुनिया भर में प्रेम को बढ़ावा देने के लिए जाने-जाने वाले रोम के पादरी संत वैलेंटाइन को प्रेम प्रतीक मानते हुए और उनके उद्देश्यों को याद करने के स्वरूप, उनके मृत्यु दिवस के दिन हर साल वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। रोम नगर का राजा क्लाउडियस अपना साम्राज्य और वर्चस्व बढ़ाने का इच्छुक था। इस वजह से वह सेना का विस्तार करना चाहता था। पर वहां के स्थानीय लोग जो शादीशुदा और परिवार वाले थे, वो सेना में शामिल नहीं होना चाहते थे।

तब क्लॉडियस को यह लगा था कि यह प्रेम-प्रसंग में फंसे होने की वजह से सेना में शामिल नहीं होना चाहते हैं। इस वजह से उसने सैनिकों और अधिकारियों की शादी पर पाबंदी लगा दी थी। उस दौरान प्रेम के समर्थक माने जाने वाले वहां के पादरी संत वैलेंटाइन, राजा के इस आदेश से बिल्कुल भी खुश नहीं हुए और उन्होंने इस बात का विरोध करना शुरू कर दिया। यहां तक कि विरोध स्वरूप उन्होंने कई सैनिकों की शादी करवाई। इस वजह से गुस्साए क्लाउडियस ने उन्हें जेल में कैद करवाया और उसके बाद फांसी की सजा दे दी।

तो जो वैलेंटाइन के समर्थक और उनके चाहने वाले थे, उन्होंने ठाना कि वैलेंटाइन की याद स्वरूप हर वर्ष उनको याद करते हुए और दुनिया भर में प्रेम के संदेश को फैलाने के लिए उनकी मृत्यु दिवस को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाएंगे। इस वजह से वैलेंटाइन डे मनाया जाता है

प्रश्न: पादरी संत वैलेंटाइन कहां के थे?

उत्तर: रोम (इटली)

प्रश्न: वैलेंटाइन डे वीक सूची (valentine day week List)

उत्तर:
7 फरवरी रोज डे (7 February Rose Day)
8 फरवरी प्रपोज डे (8 February Propose Day)
9 फरवरी चॉकलेट डे (9 February Chocolate Day)
10 फरवरी टेडी बियर डे (10 February Propose Day)
11 फरवरी प्रॉमिस डे (11 February Promise Day)
12 फरवरी प्रॉमिस डे (12 February Promise Day)
13 फरवरी किस डे (13 February Kiss Day)
14 फरवरी वैलेंटाइन डे (14 Valentine Day)

यह भी पढ़े:

अनातोलिया (Anatolia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनातोलिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नदक्षिण-पूर्व एशिया (South-East Asia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
अरब प्रायद्वीप (Arabian Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अरब प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नकोरियाई प्रायद्वीप (Korean Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोरियाई प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय