यमन (Yemen) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यमन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यमन (Yemen) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न .......

आज के इस लेख में हम यमन (Yemen) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

यमन (Yemen)

यमन मध्य पूर्व एशिया का एक देश है, जो कि अरब प्रायद्वीप पर सऊदी अरब के बाद दूसरा सबसे बड़ा अरब संप्रभु राज्य है। इसे आधिकारिक तौर पर यमन गणराज्य के नाम से जाना जाता है। बीते दिनों इसकी राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर अमेरिका और ब्रिटेन ने कई हमले किए। यमन, अरब प्रायद्वीप के दक्षिण-पश्चिम कोने पर है। इसकी सीमा उत्तर में सऊदी अरब से और उत्तर-पूर्व में ओमान से लगती है। जबकि पश्चिम में यह लाल सागर, दक्षिण-पश्चिम में बाब अल-मंदेब स्ट्रेट तथा दक्षिण में अदन की खाड़ी और अरब सागर से घिरा है।

इन्हीं सागरों के जरिए यह इरिट्रिया, जिबूती और सोमालिया के साथ समुद्री सीमाएं साझा करता है। इन सागरों में यमन के कई द्वीप भी स्थित हैं। लाल सागर में कामरान और हनीश द्वीप समूह तथा बाब अल-मंदेब स्ट्रेट में पेरिम द्वीप प्रमुख हैं। जबकि इसका सबसे बड़ा द्वीप सोकोत्रा अरब सागर में स्थित है। यह एक पहाड़ी देश है। यहां की वनस्पति में खजूर और बबूल जैसे पेड़ प्रमुख हैं। सऊदी अरब के साथ यमन की ज्यादातर उत्तरी सीमा रूब-अल-खली रेगिस्तान से होकर गुजरती है। वहीं, अदन की खड़ी वाले दक्षिणी किनारे पर हद्रामौत घाटी का विस्तार है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: यमन कहां स्थित है?

उत्तर: यमन, एशिया महाद्वीप में अरब प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। अरब प्रायद्वीप वाले हिस्से को मध्य पूर्व एशिया के रूप में भी जाना जाता है। कुल मिलाकर यह एक ऐसी लोकेशन है, जिसे और भी अन्य नाम से जाना जाता है।

प्रश्न: अरब प्रायद्वीप का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

उत्तर: सऊदी अरब।

प्रश्न: अरब प्रायद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश कौन सा है?

उत्तर: यमन।

प्रश्न: अरब प्रायद्वीप का सबसे छोटा देश कौन सा है?

उत्तर: कतर।

प्रश्न: यमन की सीमा?

उत्तर: इसकी सीमा उत्तर में सऊदी अरब से और उत्तर-पूर्व में ओमान से लगती है। जबकि पश्चिम में यह लाल सागर, दक्षिण-पश्चिम में बाब अल-मंदेब स्ट्रेट तथा दक्षिण में अदन की खाड़ी और अरब सागर से घिरा है।

प्रश्न: यमन की राजधानी?

उत्तर: सना।

प्रश्न: किन देशों के साथ यमन अपनी समुद्री सीमाएं साझा करता है?

उत्तर: इरिट्रिया, जिबूती और सोमालिया के साथ समुद्री सीमाएं साझा करता है।

प्रश्न: यमन का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?

उत्तर: सोकोत्रा द्वीप।

प्रश्न: यमन का सोकोत्रा द्वीप किस सागर में स्थित है?

उत्तर: अरब सागर।

प्रश्न: अरब प्रायद्वीप में कौन-कौन से देश आते हैं?

उत्तर: उत्तर: इस प्रायद्वीप पर सऊदी अरब, यमन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और कुवैत स्थित हैं। इनके साथ-साथ इराक और जॉर्डन के दक्षिणी हिस्से को भी इसमें शामिल किया जाता है, मगर बहरीन को इसमें शामिल नहीं किया जाता, क्योंकि यह प्रायद्वीप से अलग एक द्वीप पर स्थित है।

प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन सा है?

उत्तर: अरब प्रायद्वीप।

यह भी पढ़े:

अरब प्रायद्वीप (Arabian Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अरब प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नदक्षिण-पूर्व एशिया (South-East Asia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
कोरियाई प्रायद्वीप (Korean Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोरियाई प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नलेबनान (Lebanon) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लेबनान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय