जेम नदी (Zhem River) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जेम नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

जेम नदी (Zhem River)

दोस्तों आज के इस लेख में हम कजाकिस्तान की प्रमुख नदियों में से एक जेम नदी (Zhem River) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं…….

विषय सूची

जेम नदी (Zhem River)

जेम नदी को एम्बा नदी के नाम से भी जाना जाता है। इसकी लंबाई लगभग 640 किलोमीटर है। यह पश्चिमी कजाकिस्तान में मुगोडझार पहाड़ियों से निकलती है और उस्त-उर्ट पठार के उत्तर से होकर बहते हुए उथले लैगून की एक श्रृंखला बनाती है। इसके बाद दक्षिण-पश्चिम में कैस्पियन सागर में जाकर गिर जाती है। इसका निचला मार्ग नमक के टीलों और पेट्रोलियम समृद्ध एम्बा क्षेत्रों से होकर गुजरता है।

यह नदी 18वीं शताब्दी में नौगम्य हुआ करती थी। वर्तमान में इसे यूरोप और एशिया के बीच की प्राकृतिक सीमा के रूप में परिभाषित किया जाता है। सीमा रूप में इसे पहली बार फिलिप जोहान वॉन स्ट्राहलेनबर्ग द्वारा प्रस्तावित किया गया था। जेम एक बर्फीली नदी है, जो कि सर्दियों में जम जाती है। तेमिर नदी इसकी प्रमुख सहायक नदी है।

* नौगम्य का मतलब है कि कोई जलनिकाय, जैसे कि नदी, नहर, या झील, इतनी गहरी, चौड़ी, और गति वाली हो कि कोई भी जलयान इन्हे आसानी से पार कर सके। साथ ही, रास्ते में आने वाली बाधाएं, जैसे कि चट्टानें और पेड़, ऐसे हों कि उनसे आसानी से बचकर निकला जा सके।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: जेम नदी को किस और नाम से भी जाना जाता है?

उत्तर: जेम नदी को एम्बा नदी के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न: जेम नदी कहां से निकलती है?

उत्तर: यह पश्चिमी कजाकिस्तान में मुगोडझार पहाड़ियों से निकलती है।

प्रश्न: जेम नदी कहां गिरती है?

उत्तर: कैस्पियन सागर।

प्रश्न: किस नदी को यूरोप और एशिया के बीच की प्राकृतिक सीमा के रूप में परिभाषित किया जाता है?

उत्तर: जेम नदी को।

प्रश्न: यूरोप और एशिया के बीच की प्राकृतिक सीमा के रूप में जेम नदी को पहली बार किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया था?

उत्तर: फिलिप जोहान वॉन स्ट्राहलेनबर्ग द्वारा।

प्रश्न: जेम नदी की प्रमुख सहायक नदी कौन सी है?

उत्तर: तेमिर नदी।

प्रश्न: जेम नदी किस महाद्वीप में बहने वाली एक प्रमुख नदी है?

उत्तर: एशिया

प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर: एशिया

प्रश्न: एशिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

उत्तर: रूस

प्रश्न: जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

उत्तर: एशिया

प्रश्न: जनसंख्या की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?

उत्तर: एशिया

प्रश्न: एशिया का सबसे छोटा देश कौन सा है?

उत्तर: मालदीव

प्रश्न: एशिया में कुल कितने देश हैं?

उत्तर: 48

प्रश्न: लग्जरी लिविंग की दृष्टि से एशिया का सबसे महंगा शहर कौन सा है?

उत्तर: सिंगापुर

यह भी पढ़े:

यूरोप (Europe) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यूरोप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नग्वाटेमाला (Guatemala) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ग्वाटेमाला से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
बाल्कन प्रायद्वीप (Balkan Peninsula) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बाल्कन प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नपूर्वी एशिया (East Asia) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पूर्वी एशिया से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
एक सर्जन डॉक्टर से अल-जवाहिरी कैसे बना आतंकी संगठन अल कायदा का मुख्य लीडर ? जानिए विस्तार से……..सिख समुदाय का काली बेईं नदी से है पुराना नाता, जिसकी सफाई का जिम्मा बाबा बलवीर सिंह सीचेवाल ने अकेले ही उठा लिया था

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय