भारत के 5 नए रामसर स्थल (5 New Ramsar Sites of India) और उनसे संबंधित प्रश्न

5 New Ramsar Sites of India

आज के इस लेख में हम रामसर स्थलों की सूची में जोड़े गए भारत के 5 नए रामसर स्थलों (5 New Ramsar Sites of India) और उससे जुड़े हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

चर्चा में क्यों ?

बीते दिनों रामसर स्थलों की सूची में भारत के 5 नए स्थलों को शामिल किया गया, जिससे भारत में रामसर स्थलों की संख्या 75 से बढ़कर 80 हो गयी है।

भारत के 5 नए रामसर स्थल (5 New Ramsar Sites of India)

नए घोषित रामसर साइट्स तमिलनाडु और कर्नाटक में हैं। तमिलनाडु में कराईवेट्टी पक्षी अभ्यारण्य और लॉन्गवुड शोला रिजर्व वन को इसमें शामिल किया गया है। वहीं, कर्नाटक में मागदी केरे संरक्षण रिजर्व, अंकसमुद्र पक्षी संरक्षण रिजर्व और अघनाशिनी एस्चुएरीको इसमें शामिल किया गया है। तमिलनाडु में 2 नए रामसर स्थलों के जुड़ने से यह देश में सबसे ज्यादा 16 रामसर स्थलों वाला राज्य बन गया है।

कर्नाटक में नए घोषित स्थलों में से अघनाशिनी एस्चुएरी सबसे बड़ा है, जो कि 4801 हेक्टेयर में फैला है। यह अघनाशिनी नदी के किनारे स्थित मैंग्रोव, मछलियों और झींगों की नर्सरी के लिए फेमस है। इसे महत्वपूर्ण मछली प्रजनन और अंडा देने वाला क्षेत्र माना जाता है। वहीं, दूसरे 2 स्थल मागदी केरे संरक्षण रिजर्व और अंकसमुद्र पक्षी संरक्षण रिजर्व कृत्रिम वॉटर शेड हैं।

रामसर स्थल क्या होते हैं?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्त्व रखने वाली आर्द्रभूमियों को रामसर कन्वेंशन 1971 के तहत रामसर स्थल की सूची में शामिल किया जाता है और इन्ही आर्द्रभूमियों को रामसर स्थल कहा जाता है। किसी भी स्थल को रामसर स्थल की सूची में शामिल होने की सबसे जरुरी शर्त यह होती है कि वह स्थल कम-से-कम 180 पक्षियों (जलपक्षी) को आवास प्रदान करता हों।

ये विभिन्न रूपों में हो सकते हैं, जैसे कि नदियों, मैंग्रोव, कीचड़ युक्त भूमि, दलदल, तालाबों, जलमग्न स्थान, लैगून, झीलों, बिलबोंग (नदी की वह शाखा जो आगे चलकर समाप्त हो गयी हो) और बाढ़ के मैदानों समेत अन्य भी कई रूप।

रामसर कन्वेंशन

रामसर कन्वेंशन यूनेस्को द्वारा स्थापित एक अंतर-सरकारी पर्यावरणीय संधि है, जिसे वर्ष 1971 में ईरान के रामसर शहर में अपनाया गया और 1975 में इसे लागू किया गया। यह पर्यावरणीय संधि ईरान के रामसर शहर में आयोजित की गयी, इस वजह से इस संधि का नाम रामसर पड़ा। भारत में रामसर कन्वेंशन 1982 में लागू हुआ।

आपको कमेंट के माध्यम से बताना है कि विश्व का सबसे बड़ा रामसर स्थल कौन सा है ????? यदि आपको इसका उत्तर नहीं पता है, तो आप FAQ का सबसे आखरी प्रश्न देखें।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।

Join TelegramJoin Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: भारत के किस राज्य में सर्वाधिक रामसर स्थल हैं?

उत्तर: तमिलनाडु (16)

प्रश्न: भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल कौन सा है?

उत्तर: सुंदरवन (4230 वर्ग किलोमीटर)

प्रश्न: भारत का सबसे छोटा रामसर स्थल कौन सा है?

उत्तर: रेणुका (0.2 वर्ग किलोमीटर)

प्रश्न: भारत का सबसे पुराना रामसर स्थल कौन सा है?

उत्तर: चिल्का झील

प्रश्न: मध्य प्रदेश में कितने रामसर स्थल हैं?

उत्तर: 4

प्रश्न: भारत में रामसर कन्वेंशन कब लागू हुआ?

उत्तर: 1982

प्रश्न: भारत में कुल कितने रामसर स्थल हैं?

उत्तर: 80

प्रश्न: भारत का पहला रामसर स्थल कौन सा है?

उत्तर: चिल्का झील

प्रश्न: सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: पश्चिम बंगाल

प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा रामसर स्थल कौन सा है?

उत्तर: पैंटानल (दक्षिण अमेरिका)

यह भी पढ़े:

बंगाल की खाड़ी (Bay of Bangal) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बंगाल की खाड़ी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न…..इतिहास क्या है, इतिहास का अर्थ और इतिहास पढ़ने का उद्देश्य ?
टाइग्रिस और यूफ्रेट्स नदी प्रणाली (Tigris and Euphrates River System) | संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नसाइप्रस (Cyprus) | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साइप्रस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
सभी पक्षियों में कौवा ही एक मात्र ऐसा पक्षी क्यों है, जो केवल एक आंख से ही देख पाता है? जानें कारणफलों पर लगे स्टीकर पर अंकित कोड के आधार पर फल की क्वालिटी कैसे चेक करें ??
कोको या कोको पाउडर क्या है? इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी सरल शब्दों मेंक्या है डंकी रुट, जिसकी मदद से लाखों लोग पहुँच रहे अमेरिका और यूरोप | क्यों माना जाता है बेहद खतरनाक रुट ?

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय