आज के इस लेख में हम पेय पदार्थ और मुख्य रूप से चॉकलेट बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले कोको (Cocoa) या कोको पाउडर और कोको ट्रायंगल (Cocoa Triangle) के बारे में जानेंगे।
तो आइए जानते हैं……..
कोको (Cocoa)
क्या आपने चॉकलेट बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले कोको के बारे में कभी सुना है। कोको नामक वृक्ष के फलों के बीज से कोको तैयार किया जाता है। इसका वृक्ष 4 से 7 मीटर तक ऊँचा तथा इसके फल का आकार पपीते के फल जैसा होता है। इसके फल तनों पर लगते हैं। एक कोको फल में 30 से 60 तक बीज होते हैं। इन बीजों को सुखाकर, भुनने और पीसने पर कोको प्राप्त होता है, जिसे कोको पाउडर कहा जाता है। यह भी चाय की तरह एक पेय पदार्थ है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से चॉकलेट बनाने में किया जाता है।
कोको उत्पादक क्षेत्र
कोको पश्चिम अफ्रीकी देशों की एक महत्वपूर्ण नकदी फसल है। इसे गर्म और आर्द्र जलवायु वाले क्षेत्रों में उगाया जाता है। अधिकांश कोको उत्पादक क्षेत्र भूमध्य रेखा से 20 डिग्री अक्षांशों के भीतर ही सीमित हैं। कोको के लिए सीधी धूप और तेज हवाएं दोनों ही हानिकारक हैं, इसलिए इसे बड़े पेड़ों की छाया में उगाया जाता है।
इसे अफ्रीका महाद्वीप में घाना, आइवरी कोस्ट, नाइजीरिया और कैमरून में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। घाना में इसकी सघनता का सबसे बड़ा क्षेत्र अकरा, कुमसाई और ताकोराडी शहरों के बीच का क्षेत्र है। इस क्षेत्र को कोको ट्रायंगल के नाम से भी जाना जाता है। इस इलाके में अधिक सघनता का मुख्य कारण यहाँ उत्पादन के लिए मौजूद भौगोलिक परिस्थितियां हैं। इसके अलावा इसे मेक्सिको, ब्राज़ील, पापुआ न्यूगिनी, वेनेजुएला, मलेशिया और फिलिपींस में भी उगाया जाता है।
कोको का उपयोग कैसे करें (How to use cocoa)
कोको पाउडर का सेवन या उपयोग निम्न प्रकार से किया जा सकता है।
- चाय या कॉफी में पेय पदार्थ के रूप में।
- चॉकलेट बनाने में।
- कैप्सूल बनाकर खाने में।
- लेप बनाकर शरीर में लगाने में।
- किसी अन्य प्रकार के प्रोडक्ट बनाने में।
(कोको पाउडर के उपयोग, सेवन, फायदा और नुकसान से संबंधित समस्त जानकारियां किसी न किसी शोध पर आधारित हैं, इसलिए कोको पाउडर का सेवन कैसे और कितनी मात्रा में करना चाहिए, इसके लिए डॉक्टरी सलाह जरूर लें।)
कोको पाउडर के सेवन से होने वाले फायदे (Benefits of consuming cocoa powder)
- हाई बीपी को कम करने में सहायक।
- हृदय रोगों को दूर करने में सहायक।
- मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में सहायक।
- स्ट्रोक से बचाने में सहायक।
- इंसुलिन उत्पादन में सहायक, जो कि डायबिटीज टाइप 2 को प्रभावी होने से रोकता है।
अधिक मात्रा में कोको पाउडर के सेवन से होने वाले नुकसान (Disadvantages of consuming excessive amounts of cocoa powder)
- सही से नींद न आना।
- दिल की धड़कन अनियमित रहना।
- चिंता या डिप्रेशन बढ़ना।
- दस्त की समस्या बढ़ना।
- एलर्जी का शिकार होना।
- गर्भवती महिलाओं व अन्य गंभीर रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों को कोको पाउडर का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़ें।
FAQ:
प्रश्न: कोको किस प्रकार की फसल है?
उत्तर: नकदी फसल
प्रश्न: कोको का उत्पादन कहाँ ज्यादा होता है?
उत्तर: कोको पश्चिम अफ्रीकी देशों की एक महत्वपूर्ण नकदी फसल है। इसे गर्म और आर्द्र जलवायु वाले क्षेत्रों में उगाया जाता है। अधिकांश कोको उत्पादक क्षेत्र भूमध्य रेखा से 20 डिग्री अक्षांशों के भीतर ही सीमित हैं। कोको के लिए सीधी धूप और तेज हवाएं दोनों ही हानिकारक हैं, इसलिए इसे बड़े पेड़ों की छाया में उगाया जाता है।
प्रश्न: कोको से कौन सी चॉकलेट बनती है?
उत्तर: कोको के मिश्रण में वसा और चीनी मिलाकर डार्क चॉकलेट बनाई जाती है।
प्रश्न: क्या चॉकलेट में कोको पाउडर होता है?
उत्तर: हां
प्रश्न: चॉकलेट में कितना कोको होता है?
उत्तर: चॉकलेट में 35% से 70% तक कोको होता है।
प्रश्न: किस तरह की चॉकलेट में कोको ज्यादा होता है?
उत्तर: बिटरस्वीट चॉकलेट में।
प्रश्न: 1 दिन में कितनी चॉकलेट खाना चाहिए?
उत्तर: 30 से 60 ग्राम तक।
प्रश्न: कोको के प्रमुख उत्पादक देश कौन से हैं?
उत्तर: इसे अफ्रीका महाद्वीप में घाना, आइवरी कोस्ट, नाइजीरिया और कैमरून में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। इसके अलावा इसे मेक्सिको, ब्राज़ील, पापुआ न्यूगिनी, वेनेजुएला, मलेशिया और फिलिपींस में भी उगाया जाता है।
प्रश्न: विश्व का सबसे बड़ा कोको उत्पादक कौन है?
उत्तर: आइवरी कोस्ट और घाना।
यह भी पढ़े:
यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।