आज के इस लेख में हम हाल ही में चर्चा में रहे संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 99वें (Article 99 of the United Nations Charter) के बारे में जानेंगे।
तो आइए जानते हैं…….
चर्चा में क्यों?
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 99वें का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष का ध्यान इजराइल और हमास के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध के बीच अग्रेषित किया। ध्यान अग्रेषित करने का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा स्थापित करने के साथ-साथ मानवीय हताहत को रोकना है। चर्चा में इसलिए भी है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अपने करियर में पहली बार संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 99वें का इस्तेमाल कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र चार्टर का अनुच्छेद 99 (Article 99 of the United Nations Charter)
संयुक्त राष्ट्र चार्टर का अनुच्छेद 99वे चर्चा में है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वे अपने करियर में पहली बार अनुच्छेद 99 का इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इजराइल और हमास के बीच युद्धविराम (Ceasefire) के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 99वे को लागू किया है।
गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC – United Nations Security Council) के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए मानवीय युद्ध विराम लागू करने की अपील की, ताकि नागरिक आबादी को अधिक नुकसान से बचाया जा सके। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 99वें में कहा गया है कि महासचिव किसी भी मामले को सुरक्षा परिषद के ध्यान में ला सकता है, जो उनकी राय में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हो। अनुच्छेद 99वें को महासचिव की विवेकाधीन शक्ति के रूप में देखा जाता है।
बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़े।
FAQ:
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र कैसा संगठन है?
उत्तर: संयुक्त राष्ट्र एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय कानून, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानवाधिकार और विश्व शांति को सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर कार्यरत रहना है।
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र की स्थापना कब हुई:
उत्तर: 1945
प्रश्न: वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में कुल कितने सदस्य देश हैं?
उत्तर: 193
प्रश्न: भारत कब संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना?
उत्तर: 1945
प्रश्न: 1945 में संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर कितने देशों के हस्ताक्षर के साथ संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई थी?
उत्तर: 50
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में कुल कितने स्थायी सदस्य देश हैं?
उत्तर: 5 (संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, रुस, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस)
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल कितने सदस्य होते हैं?
उत्तर: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं (पाँच स्थायी सदस्य और दो वर्षीय कार्यकाल हेतु चुने गए दस अस्थायी सदस्य)
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहां है?
उत्तर: न्यूयॉर्क (अमेरिका)
प्रश्न: संयुक्त राष्ट्र के कितने अंग हैं?
उत्तर: 6
यह भी पढ़ें:
यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।