भूमध्य सागर और भूमध्य सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

भूमध्य सागर (Mediterranean Sea)

आज के इस लेख में हम भूमध्य सागर (Bhumadhya Sagar) – Mediterranean Sea और उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण और प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित तथ्यों के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं…….

विषय सूची

भूमध्य सागर (Bhumadhya Sagar) – Mediterranean Sea

भूमध्य सागर 3 महाद्वीप यूरोप, अफ्रीका और एशिया को जोड़ने वाला सागर है, जिससे कुल 21 देशों की सीमाएं लगती हैं। इसके उत्तर में स्पेन, फ्रांस, इटली, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, मॉन्टेनीग्रो, अल्बानिया और ग्रीस हैं। पूर्व में तुर्की, सीरिया, लेबनान, इजराइल और फिलिस्तीन हैं। दक्षिण में मिस्र, लीबिया, ट्यूनीशिया, अल्जीरिया और मोरक्को हैं।

पश्चिम में जिब्राल्टर जलसंधि है, जो भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर को जोड़ती है। दक्षिण-पूर्व में यह स्वेज नहर के माध्यम से लाल सागर से जुड़ा हुआ है। इस सागर में दो द्वीपीय देश भी अवस्थित हैं। पहला है साइप्रस और दूसरा है माल्टा।

साल 2017 में UPSC ने भूमध्य सागर से लगने वाली देशों की सीमा को लेकर सवाल पूछा था

प्रश्न: भूमध्य सागर, निम्नलिखित में से किन देशों की सीमा है?

1. जॉर्डन

2. इराक

3. लेबनान

4. सीरिया

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

(a) केवल 1, 2 और 3

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 3 और 4

(d) केवल 1, 3 और 4

तो इसका सही जवाब है ऑप्शन (c)

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़ें:

कालाहारी मरुस्थल कहां है? कालाहारी मरुस्थल का भौगोलिक परिदृश्यक्या है D2M Technology, जिसकी मदद से बिना इंटरनेट के सभी प्लेटफार्म में देख पाएंगे वीडियो !!!
कोच्चि जल मेट्रो परियोजना – Kochi Water Metro Project | देश की पहली वाटर मेट्रो ट्रेनक्या होता है लिथियम? लिथियम की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!!! ऐसे ही नहीं लिथियम को सफेद सोना कहा जाता है

FAQ:

प्रश्न: भूमध्य सागर का प्रकाश स्तंभ किसे कहते हैं?

उत्तर: स्ट्राम्बोली ज्वालामुखी (स्ट्राम्बोली भूमध्य सागर में सिसिली के उत्तर में लिपरी द्वीप पर स्थित है, जिसमें से हमेशा गैस निकलती रहती है। इस वजह से इसके आसपास का भाग हमेशा चमकता रहता है। यही वजह है कि इसे भूमध्य सागर का ‘प्रकाश स्तम्भ’ कहा जाता है।)

प्रश्न: भूमध्य सागर में कौन सा ज्वालामुखी स्थित है?

उत्तर: स्ट्राम्बोली ज्वालामुखी

प्रश्न: भूमध्य सागर की कुंजी किस स्थान को कहा जाता है?

उत्तर: जिब्राल्टर जलसंधि

प्रश्न: भूमध्य सागर का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर: रूम सागर

प्रश्न: भूमध्य सागर और लाल सागर को जोड़ने वाली नहर?

उत्तर: स्वेज नहर

प्रश्न: भूमध्य सागर को भूमध्य सागर ही क्यों कहा जाता है?

उत्तर: यह विश्व भू-भाग के मध्य में स्थित है, इस वजह से इसे भूमध्य सागर कहा जाता है।

प्रश्न: भूमध्य सागर से कितने देशों की सीमा लगती है?

उत्तर: 21 देशों की (स्पेन, फ्रांस, इटली, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, मॉन्टेनीग्रो, अल्बानिया, ग्रीस, तुर्की, सीरिया, लेबनान, इजराइल, फिलिस्तीन, मिस्र, लीबिया, ट्यूनीशिया, अल्जीरिया और मोरक्को)

प्रश्न: भूमध्य सागर इतना नीला क्यों है?

उत्तर: पानी में नमक की उच्च सांद्रता के कारण

प्रश्न: भूमध्य सागर का पानी किस रंग का है?

उत्तर: नीले रंग का

प्रश्न: भूमध्य सागर में कितने द्वीपीय देश हैं?

उत्तर: 2 (माल्टा और साइप्रस)

प्रश्न: भूमध्य सागर का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है?

उत्तर: सिसिली द्वीप

प्रश्न: भूमध्य सागर के पूर्व में कौन सा महाद्वीप है?

उत्तर: एशिया

प्रश्न: भूमध्य सागर के उत्तर में कौन सा महाद्वीप है?

उत्तर: यूरोप

प्रश्न: भूमध्य सागर के दक्षिण में कौन सा महाद्वीप है?

उत्तर: अफ्रीका

प्रश्न: भूमध्य सागर की सीमा कितने महाद्वीपों से लगती है?

उत्तर: 3 (यूरोप, अफ्रीका और एशिया)

प्रश्न: भूमध्य सागर कहां है?

उत्तर: भूमध्य सागर अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर में स्थित है, जोकि उत्तर में यूरोप से और पूर्व में एशिया महाद्वीप से घिरा हुआ है, साथ ही पश्चिम दिशा में जिब्राल्टर जलसंधि के माध्यम से यह अटलांटिक महासागर से जुड़ा हुआ है।

प्रश्न: भूमध्य सागर का द्वार किसे कहा जाता है?

उत्तर: जिब्राल्टर जलसंधि को

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

Bhugol | भूगोल | Ek samagra adhyayan | एक समग्र अध्ययन | 14th Edition | Mahesh Kumar Barnwal | Cosmos Publication |
Bhugol | भूगोल | Ek samagra adhyayan | एक समग्र अध्ययन | 14th Edition | Mahesh Kumar Barnwal | Cosmos Publication |
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय