बुलेट ट्रेन के इंजन का आकार एयरोडायनमिक क्यों होता है और कैसे आया इस प्रकार का आकार रखने का विचार ?

बुलेट ट्रेन के इंजन का आकार एयरोडायनमिक क्यों होता है?

आज के इस लेख में हम जानेंगे कि बुलेट ट्रेन के इंजन का आकार एयरोडायनमिक क्यों होता है, क्या है इसके पीछे की वजह और किस प्रकार से ऐसा आकार रखने का विचार आया?

तो आइए जानते हैं…….

विषय सूची

बुलेट ट्रेन के इंजन का आकार एयरोडायनमिक क्यों होता है

साथियों क्या आपने कभी नोटिस किया है कि बुलेट ट्रेन के इंजन का एक विशेष एयरोडायनमिक (वायुगतिकी) आकार होता है। अगर आपने नोटिस किया है, तो आपके मन में ऐसा विचार नहीं आया कि इसके इंजन का आकार ऐसा क्यों बनाया गया है? चलिए बुलेट ट्रेन के इंजन के आकार की कहानी के बारे में जानते हैं।

बात है 1964 की जब जापान में बुलेट ट्रेन एक टनल से क्रॉस हो रही थी। टनल से क्रॉस होते समय बुलेट ट्रेन की गति से जब हवा टकराई, तो उस स्थिति में 70 डेसीबल तक की आवाज 400-400 मीटर दूर तक सुनी गई। इस परेशानी से वैज्ञानिक बड़े परेशान हुए। इसका समाधान खोजने के लिए दिमाग लगाना शुरू हुए।

इसी बीच एक जापानी वैज्ञानिक थे, जिनका नाम था आइजी नकात्सू, उनका ध्यान गया एक पक्षी पर, जिसका नाम है किंगफिशर। किंगफिशर पक्षी जब अपने शिकार को पकड़ता है, तो अपनी एयरोडायनमिक चोंच के कारण पानी में बिना टर्बुलेन्स क्रिएट किये शिकार को उठाकर गायब हो जाता है। बस यही वो दिन था, जिसने बुलेट ट्रेन के इंजन को एयरोडायनमिक आकार दे दिया।

आप सभी कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं कि भारत में पहली बुलेट ट्रेन कहां से कहां तक चलने वाली है?

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम और व्हाट्सएप में जरूर जुड़े

Join Telegram Join Whatsapp

FAQ:

प्रश्न: भारत में पहली बुलेट ट्रेन कहां से कहां तक चलने वाली है?

उत्तर: अहमदाबाद से मुंबई

प्रश्न: भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन कौन सी है?

उत्तर: वंदे भारत एक्सप्रेस

प्रश्न: भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफार्म कौन सा है?

उत्तर? कर्नाटक के हुबली जिले में स्थित सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन

प्रश्न: भारत का सबसे छोटा रेलवे प्लेटफार्म कौन सा है?

उत्तर: आईबी रेलवे स्टेशन

प्रश्न: सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन किस देश में हैं?

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका

प्रश्न: सबसे बड़ा हाई स्पीड रेल नेटवर्क किस देश में है?

उत्तर: चीन

प्रश्न: सबसे बड़ा समग्र रेल नेटवर्क किस देश में है?

उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका

प्रश्न: विश्व के कितने देशों में रेलवे नेटवर्क नहीं है?

उत्तर: 7 (आइसलैंड, अंडोरा, भूटान, कुवैत, मालदीव, गिनी-बिसाऊ, लीबिया)

प्रश्न: भारत के किस राज्य में ट्रेन नहीं चलती है?

उत्तर: सिक्किम

प्रश्न: भारत की पहली यात्री ट्रेन कहां चलाई गई थी?

उत्तर: मुंबई के बोरी बंदर स्टेशन से ठाणे स्टेशन की बीच

प्रश्न: किस भारतीय राज्य में केवल एक रेलवे स्टेशन है?

उत्तर: मिजोरम

यह भी पढ़ें:

आईबेरियन प्रायद्वीप (Iberian Peninsula) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आईबेरियन प्रायद्वीप से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नदक्षिण चीन सागर (South China Sea) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दक्षिण चीन सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
चंबल नदी (Chambal River) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चंबल नदी से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नडिनारिक आल्पस (Dinaric Alps) और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए डिनारिक आल्पस से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
क्या आप जानते है, आमंत्रण और निमंत्रण में क्या है अंतर ? जानिए आसान भाषा में…..ऐसा कारनामा करने वाले सुनील नरेन विश्व क्रिकेट के एकलौते खिलाड़ी!!!
जोस बटलर : अगर क्रिकेटर नहीं होता तो कर रहा होता ये अपना पसंदीदा कामसिख समुदाय का काली बेईं नदी से है पुराना नाता, जिसकी सफाई का जिम्मा बाबा बलवीर सिंह सीचेवाल ने अकेले ही उठा लिया था

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय