दिहांग दिबांग बायोस्फीयर रिजर्व | Dihang Dibang Biosphere Reserve

Dihang Dibang Biosphere Reserve

आज के इस लेख में हम भारत के सबसे बड़े बायोस्फीयर रिजर्वस में से एक दिहांग दिबांग बायोस्फीयर रिजर्व (Dihang Dibang Biosphere Reserve) के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं……

विषय सूची

दिहांग दिबांग बायोस्फीयर रिजर्व (Dihang Dibang Biosphere Reserve)

दिहांग-दिबांग 1998 में गठित एक बायोस्फीयर रिजर्व है। इस बायोस्फीयर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 5112 वर्ग किलोमीटर है। यह अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग, वेस्ट सियांग और दिबांग घाटी में फैला है। लगभग 4000 किलोमीटर का इलाका इसके कोर एरिया में है। सीधी तेज ढाल और जटिल मौसम की वजह से यहां घनी आबादी नहीं है। लगभग 10,000 की आबादी जो यहां रहती है, उनमें ज्यादातर आदि, बौद्ध और मिश्मी लोग शामिल हैं।

यह बायोस्फीयर रिजर्व सियांग और दिबांग घाटी के बड़े हिस्से को कवर करता है, क्योंकि समुद्र तल से इस बायोस्फीयर रिजर्व की ऊंचाई 5000 से 6000 मीटर के बीच है, इसलिए यहां उपोष्ण कटिबंधीय चौड़ी पत्ती वाले वन, पाइन वन, शीतोष्ण चौड़ी पत्ती वाले वन, शंकुधारी और अल्पाइन वन देखने को मिलते हैं। इस बायोस्फीयर में प्राकृतिक वनस्पति उष्ण कटिबंध से पर्वत टुंड्रा तक एक अखंड क्रम में फैली हुई है, जोकि इस बायोस्फीयर से संबंधित एक महत्वपूर्ण तथ्य है। सियांग और दिबांग जैसी प्रमुख नदियां इसके पास से गुजरती हैं, इसलिए यहां जंतुओं और पौधों के स्तर पर विविधता बहुत ज्यादा है।

पर्याप्त प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध होने की वजह से यह रिज़र्व वन्यजीवों से समृद्ध है। लाल गोरल, मिश्मी ताकिन, कस्तूरी मृग ( कम से कम 2 उप-प्रजातियां), एशियाई काला भालू, कभी- कभार बाघ, गोंगशान मंटजेक और लाल पांडा जैसे दुर्लभ स्तनधारी पाए जाते हैं, वहीं पक्षियों में दुर्लभलाल बेलीथ ट्रैगोपैन और स्केलेटर्स मोनाल हैं। इस रिजर्व के आसपास से दो उड़ने वाली गिलहरियां खोजी गई हैं। इन्हें पेटौरिस्टा मेचुकेंसिस (Petaurista Mechukaensis) और पेटौरिस्टा मिश्मेंसिस (Petaurista Mishmiensis) नाम दिया गया है।

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

FAQ:

प्रश्न: भारत में कुल कितने बायोस्फीयर रिजर्व हैं?

उत्तर: 18

प्रश्न: भारत के कुल बायोस्फीयर रिजर्व में से कितने बायोस्फीयर रिजर्व यूनेस्को के वर्ल्ड नेटवर्क आफ बायोस्फीयर रिजर्व (WNBR) में शामिल हैं?

उत्तर: 12

प्रश्न: भारत का सबसे छोटा बायोस्फीयर रिजर्व कौन सा है?

उत्तर: डिब्रू-सैखोवा (असम)

प्रश्न: भारत का सबसे बड़ा बायोस्फीयर रिजर्व कौन सा है?

उत्तर: कच्छ की खाड़ी ( गुजरात)

प्रश्न: भारत का पहला बायोस्फीयर रिजर्व कौन सा है?

उत्तर: नीलगिरी बायोस्फीयर रिजर्व (1986)

प्रश्न: दिहांग दिबांग बायोस्फीयर रिजर्व भारत के किस राज्य में है?

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न: बायोस्फीयर रिजर्व के तीन अलग-अलग क्षेत्र कौन से हैं?

उत्तर: कोर क्षेत्र, बफर जोन और संक्रमण क्षेत्र (सहयोग क्षेत्र)

प्रश्न: भारत में सबसे अधिक बायोस्फीयर रिजर्व किस राज्य में हैं?

उत्तर: तमिलनाडु (4- मन्नार की खाड़ी बायोस्फीयर रिजर्व, नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व, अगस्त्यमलाई बायोस्फीयर रिजर्व और ग्रेट निकोबार बायोस्फीयर रिजर्व)

प्रश्न: मध्य प्रदेश में कितने बायोस्फीयर रिजर्व हैं?

उत्तर: 3

प्रश्न: मध्य प्रदेश के 3 बायोस्फीयर रिजर्व में से कितने बायोस्फीयर रिजर्व यूनेस्को के वर्ल्ड नेटवर्क आफ बायोस्फीयर रिजर्व (WNBR) में शामिल हैं?

उत्तर: 2

प्रश्न: मध्य प्रदेश का पहला बायोस्फीयर रिजर्व कौन सा है?

उत्तर: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (होशंगाबाद)

प्रश्न: भारत का नवीनतम बायोस्फीयर रिजर्व कौन सा है?

उत्तर: खंगचेंद्ज़ोंगा नेशनल पार्क (सिक्किम)

यह भी पढ़ें:

भूमध्य सागर और भूमध्य सागर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नबाएं हाथ से क्यों लिखते हैं कुछ लोग? वैज्ञानिक सोच और अलग-अलग मान्यताएं | Why Some People Write With Left Hand?
कालाहारी मरुस्थल कहां है? कालाहारी मरुस्थल का भौगोलिक परिदृश्यरासायनिक हथियार क्या होते हैं और कितने प्रकार के होते हैं? रासायनिक हथियार का इतिहास

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (UPSC-STATE PCS-SSC-BANK-RAILWAY-POLICE-SI, इनके अलावा विभिन्न प्रकार के वन-डे एग्जाम्स) की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपना नॉलेज बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की बुक्स पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दी गई बुक्स में से अपनी आवश्यकता और इच्छानुसार बुक्स का चयन कर सकते हैं……..धन्यबाद।

सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय