MP Police Constable 2023 Exam के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-45

आज के इस लेख में हम MP Police Constable 2023 Exam के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ किसी भी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं। (MP Police Constable 2023, MP Police GK Questions, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK 2023)

MP Police Constable 2023

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने MP Police Constable 2023 के लिए 7000+ जगहें निकाली हैं। लंबे समय से जॉब के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए जॉब पाने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि आने वाले भविष्य में पुलिस की जगह कब आएगी, इस विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप पूरी कोशिश करें कि इस बार जॉब हासिल कर लें।

बात करें MP Police Constable 2023 के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से क्वालीफाई होने या सलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable 2023 के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से क्वालीफाई होने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 GK Questions in Hindi

Q.1 भारत का राष्ट्रीय गीत है?

उत्तर: वंदे मातरम

Q.2 डॉक्टर बी आर अंबेडकर की जन्म भूमि?

उत्तर: महू (मध्य प्रदेश)

Q.3 मध्य प्रदेश के गुना जिले को कौन सी नदी विभाजित करती है?

उत्तर: सिंध नदी

Q.4 कौन सा शहर विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था?

उत्तर: हम्पी (कर्नाटक)

Q.5 ब्रिटिश ने ओडिशा का नाम बदलकर क्या कर दिया था?

उत्तर: उड़ीसा

Q.6 किस राज्य का पुनर्गठन करते हुए 2014 में तेलंगाना को भारत का 29 वां राज्य बनाया गया था?

उत्तर: आंध्र प्रदेश

Q.7 स्वतंत्र भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थीं?

उत्तर: सुचेता कृपलानी

Q.8 मूकनायक किनके द्वारा लिखित है?

उत्तर: डॉ बी आर अंबेडकर

Q.9 रविंद्र नाथ टैगोर को उनकी किस रचना के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था?

उत्तर: गीतांजलि

Q.10 कौन सा जलडमरूमध्य भारत और श्रीलंका को अलग करता है?

उत्तर: पाक जलडमरूमध्य

Q.11 ऐसे पुष्प क्या कहलाते हैं, जिनमें या तो नर या मादा के जननीय भाग हो सकते हैं?

उत्तर: एकलिंगी

Q.12 मध्यप्रदेश में सर्वाधिक कौन सी मिट्टी पाई जाती है?

उत्तर: काली मिट्टी

Q.13 जलाभिषेक अभियान किस राज्य में शुरू किया गया था?

उत्तर: मध्य प्रदेश

Q.14 आत्मीय सभा की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: राजा राममोहन राय

Q.15 भारत का सबसे पुराना संग्रहालय कौन सा है?

उत्तर: भारतीय संग्रहालय कोलकाता

Q.16 अलीराजपुर और सिंगरौली जिला कब बनाया गया था?

उत्तर: 2008

Q.17 हिंदी में प्रकाशित मध्य प्रदेश का पहला समाचार पत्र कौन सा है?

उत्तर: मालवा अखबार

Q.18 ग्वालियर का किला किसने बनवाया था?

उत्तर: सूरज सेन

Q.19 सांची स्तूप मध्य प्रदेश के किस जिले में है

उत्तर: रायसेन

Q.20 कान्हा नेशनल पार्क भारत के किस राज्य में है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP Police Constable 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग–44MP Police Constable 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग–43
D2M Technology, जिसकी मदद से बिना इंटरनेट के सभी प्लेटफार्म में देख पाएंगे वीडियो !!!भारतीय परमाणु पनडुब्बी INS अरिहंत | जानिए, विश्व के कितने देशों के पास परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां हैं?
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय