MP Police Constable 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग–43

GK Quiz in Hindi - MP Police Constable 2023 - Part-43

GK Quiz in Hindi – MP Police Constable 2023: आज के इस लेख में सामान्य ज्ञान, जिसे अंग्रेजी में General Knowledge बोला जाता है, उससे संबंधित 20 सवाल पूछे जाएंगे और आपको उन सवालों के जवाब देने हैं। कुलमिलाकर यह आपकी सामान्य ज्ञान की जानकारियों का एक परीक्षण है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

GK Quiz in Hindi – MP Police Constable 2023

हम सभी बचपन से General Knowledge – General Knowledge …….शब्द सुनते हुए बड़े हुए हैं। भले ही हम में से अधिकांशतः लोग हिंदी मीडियम स्कूलों में पढ़े होंगे, लेकिन शब्द General Knowledge ही जानते रहें होंगे। वो तो बड़े होने पर पता चला कि General Knowledge को हिंदी में सामान्य ज्ञान कहते हैं।

खासतौर पर बड़े होने पर जब हम प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी करने लगे, तब हमें वास्तव में समझ में आया कि General Knowledge का क्या महत्व होता है, जिसके पास General Knowledge की जितनी ज्यादा जानकारी है, वह उतना ही होशियार और अन्य की अपेक्षा अग्रणी माना गया।

आज का जो दौर चल रहा है, उसमें आप चाहे किसी भी सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या फिर किसी भी छोटी या बड़ी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देना हो, हर जगह आपका General Knowledge महत्व रखता है। हर जगह आपसे General Knowledge से संबंधित सवाल पूछें ही जाएंगे। अगर आपको लगता है कि General Knowledge से संबंधित आपकी तैयारी अच्छी है, तो इन 20 सवालों के जवाब देकर आप अपने सामान्य ज्ञान का परीक्षण कर सकते हैं।

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 GK Questions in Hindi

Q.1 अखिल भारतीय सेवाओं के लिए नियुक्तियां किसके द्वारा की जाती हैं?

उत्तर: राष्ट्रपति

Q.2 शारदा अधिनियम संबंधित है?

उत्तर: बाल विवाह

Q.3 नीति आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?

उत्तर: प्रधानमंत्री

Q.4 किस ग्रह को बौना ग्रह माना जाता है?

उत्तर: प्लूटो

Q.5 चीन सागर में उत्पन्न होने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को क्या कहा जाता है?

उत्तर: टाइफून

Q.6 हिमालय किस प्रकार का पर्वत है?

उत्तर: वलित पर्वत

Q.7 भारत में सबसे बड़ी सिंचाई नहर कौन सी है?

उत्तर: इंदिरा गांधी नहर

Q.8 भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार कौन सा है?

उत्तर: भारत रत्न

Q.9 पृथ्वी पर सबसे बड़ा और सफलतम जीवों का वर्ग कौन सा है?

उत्तर: आर्थ्रोपोडेज

Q.10 सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से निकलने के बाद किस पार्टी की स्थापना की थी?

उत्तर: फारवर्ड ब्लॉक

Q.11 महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत कब लौटे थे?

उत्तर: 1915

Q.12 राज्यसभा के लिए सदस्यों को नामित करने का अधिकार किसको है?

उत्तर: राष्ट्रपति

Q.13 डिजिटल कंप्यूटर की कार्य पद्धति किस सिद्धांत पर आधारित है?

उत्तर: गणना एवं तर्क पर

Q.14 विश्व का सबसे तेज जीव कौन सा है?

उत्तर: चीता

Q.15 जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह किस राज्य में स्थित है?

उत्तर: महाराष्ट्र

Q.16 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति एंग्लो इंडियन समुदाय के दो सदस्यों को लोकसभा में नामित करते हैं?

उत्तर: अनुच्छेद 331

Q.17 महाराजाधिराज की उपाधि धारण करने वाला गुप्त वंश का पहला शासक कौन था?

उत्तर: चंद्रगुप्त प्रथम

Q.18 भारत में जूट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?

उत्तर: पश्चिम बंगाल

Q.19 भारत में बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?

उत्तर: ओडिशा

Q.20 भारत के राष्ट्रपति द्वारा बुलाई गई संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कौन करता है?

उत्तर: लोकसभा अध्यक्ष

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

रासायनिक हथियार क्या होते हैं और कितने प्रकार के होते हैं? रासायनिक हथियार का इतिहासक्या होता है लिथियम? लिथियम की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश!!! ऐसे ही नहीं लिथियम को सफेद सोना कहा जाता है
क्या है चैट जीपीटी और काम कैसे करता है? समझिए सरल शब्दों में….जानिए, मिसाइल और सैटेलाइट के बीच अंतर व मिसाइल और सैटेलाइट में राकेट की भूमिका के बारे में
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय