MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-46

Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

MP Police GK Questions in Hindi: आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam 2023 के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK 2023,)

MP Police Constable Exam 2023

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने MP Police Constable 2023 के लिए 7000+ जगहें निकाली हैं। लंबे समय से जॉब के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए जॉब पाने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि आने वाले भविष्य में पुलिस की जगह कब आएगी, इस विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप पूरी कोशिश करें कि इस बार जॉब हासिल कर लें।

बात करें MP Police Constable 2023 के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से क्वालीफाई होने या सलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable 2023 के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से क्वालीफाई होने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 सिन्धु घाटी सभ्यता को ‘हड़प्पा सभ्यता’ का नाम किसने दिया था?

उत्तर: सर जॉन मार्शल

Q.2 सुनामी आने का प्रमुख कारण क्या है?

उत्तर: समुद्र के नीचे भूकंप

Q.3 किस नदी को मध्य प्रदेश की गंगा कहा जाता है?

उत्तर: बेतवा

Q.4 भारत के किस राज्य को पांच नदियों की भूमि के नाम से जाना जाता है?

उत्तर: पंजाब

Q.5 भारतीय संविधान का अभिभावक कौन है?

उत्तर: उच्चतम न्यायालय

Q.6 इस्लाम नगर में रानी महल और चमन महल किसने बनवाया था?

उत्तर: दोस्त मोहम्मद खान

Q.7 वेब आधारित ईमेल हॉटमेल की खोज किसने की थी?

उत्तर: सबीर भाटिया

Q.8 भारत की पहली स्कॉर्पियन वर्ग की पनडुब्बी कौन सी है?

उत्तर: आईएनएस कलवरी

Q.9 भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?

उत्तर: पंडित जवाहरलाल नेहरू

Q.10 ऐसे पौधे जो बीजाणुओं द्वारा प्रजनन करते हैं, क्या कहलाते हैं?

उत्तर: फर्न

Q.11 जम्मू और कश्मीर का संविधान कब लागू हुआ था?

उत्तर: 26 जनवरी 1957

Q.12 मध्य प्रदेश के किस जिले को सूती वस्त्र की राजधानी कहा जाता है?

उत्तर: इंदौर

Q.13 जबलपुर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?

उत्तर: नर्मदा

Q.14 प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर मध्यप्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: उज्जैन

Q.15 मध्य प्रदेश स्थापना दिवस?

उत्तर: 1 नवंबर 1956

Q.16 मध्य प्रदेश की किस वीरांगना को मुगलों ने हराकर मध्य प्रदेश को मुगल साम्राज्य में मिला लिया था?

उत्तर: रानी दुर्गावती

Q.17 मध्य प्रदेश की मुख्य भाषा क्या है?

उत्तर: हिंदी और उर्दू

Q.18 मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?

उत्तर: रविशंकर शुक्ल

Q.19 फेसबुक कंपनी के मालिक कौन हैं?

उत्तर: मार्क जुकरबर्ग

Q.20 मध्यप्रदेश का राजकीय वृक्ष कौन सा है?

उत्तर: बरगद

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-47

कीड़ा जड़ी की कीमत है सोने से भी ज्यादा | जानें, कीड़ा जड़ी से होने वाले फायदे, इसकी कीमत और इसके लिए होने वाली मारामारी के बारे मेंNCAP द्वारा किसी भी कार की सेफ्टी रेटिंग कैसे तय की जाती है ? समझिए, सरल शब्दों में
कैसे तय होती है पेट्रोल और डीजल की कीमतें ? साथ ही जानिए, किस सेक्टर में पेट्रोल और डीजल की कितनी खपत होती है ?भारत का कौन सा राज्य सबसे अधिक राज्यों के साथ अपनी सीमा साझा करता है?
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय