MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-47

MP Police GK Questions and Answers in Hindi

आज के इस लेख में हम MP Police Constable Exam 2023 के मद्देनजर, सामान्य ज्ञान और विज्ञान से संबंधित पूछे जा सकने वाले MP Police GK Questions के 20 प्रश्नों के बारे में जानेंगे, जो कि MP Police Constable के साथ-साथ सभी वनडे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। (MP Police GK Questions in Hindi, MP Police GK Questions and Answers in Hindi, MP Police Constable GK Questions, MP GK Questions in Hindi, MP Police GK 2023)

MP Police Constable Exam 2023

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने MP Police Constable 2023 के लिए 7000+ जगहें निकाली हैं। लंबे समय से जॉब के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए जॉब पाने का यह सुनहरा अवसर है, क्योंकि आने वाले भविष्य में पुलिस की जगह कब आएगी, इस विषय में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आप पूरी कोशिश करें कि इस बार जॉब हासिल कर लें।

बात करें MP Police Constable 2023 के सिलेबस की, तो 100 नंबर के वस्तुनिष्ठ प्रश्न में….

40 नंबरसामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान
30 नंबरबौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि
30 नंबरविज्ञान एवं सरल अंकगणित

सिलेबस पर गौर करें, तो लगभग 65 नंबर रिजनिंग, मैथ और मानसिक अभिरुचि के हैं और 35 नंबर के आसपास सामान्य ज्ञान और विज्ञान के। सामान्य तौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे रिजनिंग और मैथ में अच्छे होते हैं और इन विषयों की रेगुलर पढ़ाई भी करते हैं। पढ़ाई सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों की भी करते हैं, लेकिन ज्यादा फोकस मैथ, रिजनिंग जैसे विषयों में करते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि आज का जो दौर चल रहा है, उसमें किसी भी एग्जाम में अगर आपको सिलेक्शन पाना है, तो लगभग सभी विषय आपके मजबूत होने चाहिए। देखा जा रहा है कि दिन-प्रतिदिन सामान्य ज्ञान जैसी विषयों का हिस्सा हर प्रतियोगी परीक्षा में बढ़ता जा रहा है। आमतौर पर वनडे एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चे मैथ और रिजनिंग में तो अच्छा स्कोर कर जाते हैं, लेकिन सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसी विषयों में अपेक्षाकृत कम नंबर पाने की वजह से क्वालीफाई होने या सलेक्शन पाने से चूक जाते हैं।

MP Police Constable 2023 के सिलेबस की बात की जाए, तो मैथ, रिजनिंग और मानसिक अभिरुचि के पूछे जाने वाले 65 प्रश्नों में से तैयारी करने वाले बच्चे 50 से 60 प्रश्न कर लेंगे। अब यहां से क्वालीफाई होने के लिए उन्हें सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 35 में से 15 से 25 प्रश्न सही करने की आवश्यकता होगी। लेकिन बहुत से बच्चे इसी में फंस जाते हैं।

मेरे कहने का तात्पर्य यह है कि सिलेक्शन पाने के लिए आपको सामान्य ज्ञान और विज्ञान जैसे विषयों में भी फोकस करने की आवश्यकता है। इसलिए मैं आपको इस साइट पर प्रतिदिन 20 से 50 सामान्य ज्ञान और विज्ञान के सिलेक्टेड प्रश्न उपलब्ध कराऊंगा, जो आपकी सफलता में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

तो आइए शुरू करते हैं……

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 MP Police GK Questions in Hindi

Q.1 मध्य प्रदेश का राजकीय पशु क्या है?

उत्तर: बारहसिंघा

Q.2 मध्य प्रदेश के पहले राज्यपाल कौन थे?

उत्तर: डॉ. पट्टाभि सीतारामैया

Q.3 भारत की पहली मैपिंग सेटेलाइट का नाम क्या है?

उत्तर: कार्टोसेट-1

Q.4 पचमढ़ी मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: होशंगाबाद

Q.5 पेंच जल विद्युत परियोजना किन दो राज्यों की संयुक्त परियोजना है?

उत्तर: महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश

Q.6 बांधवगढ़ नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: उमरिया

Q.7 अपने देश में आपातकाल की घोषणा किसके द्वारा की जाती है?

उत्तर: राष्ट्रपति

Q.8 सांची का स्तंभ मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: रायसेन

Q.9 माधव नेशनल पार्क मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर: शिवपुरी

Q.10 भारत के पहले उपराष्ट्रपति कौन थे?

उत्तर: डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Q.11 भोपाल गैस त्रासदी में कौन सी गैस रिलीज हुई थी?

उत्तर: मिथाइल आइसोसाइनेट

Q.12 भारत का विभाजन संग्रहालय कहां है?

उत्तर: अमृतसर (पंजाब)

Q.13 पद्म पुरस्कारों की घोषणा किस अवसर पर की जाती है?

उत्तर: गणतंत्र दिवस

Q.14 होशंग शाह का मकबरा मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

उत्तर: धार जिले के मांडू में

Q.15 मध्य प्रदेश के किस जिले में सबसे पहले ओपन एयर ड्राइव इन थिएटर की शुरुआत हुई?

उत्तर: इंदौर

Q.16 मध्यप्रदेश के खजुराहो में आयोजित आठवें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की थीम क्या थी?

उत्तर: देश भक्ति

Q.17 मध्य प्रदेश के किस जिले में पहला रूरल टूरिस्ट कॉरिडोर बनाया जा रहा है?

उत्तर: भोपाल

Q.18 खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

उत्तर: गोविंदा (अभिनेता)

Q.19 वर्तमान में मध्यप्रदेश के राज्यपाल कौन हैं?

उत्तर: मंगूभाई छगनभाई पटेल

Q.20 अंकुर योजना का संबंध किस राज्य से है?

उत्तर: मध्य प्रदेश

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-48

MP Police Constable Exam 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-46MP Police Constable 2023 Exam के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग-45
MP Police Constable 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग–44MP Police Constable 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग–43
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय