MP Police Constable 2023 के लिए सामान्य ज्ञान और विज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर | भाग–42

GK Quiz in Hindi - MP Police Constable 2023

GK Quiz in Hindi – MP Police Constable 2023: आज के इस लेख में सामान्य ज्ञान, जिसे अंग्रेजी में General Knowledge बोला जाता है, उससे संबंधित 20 सवाल पूछे जाएंगे और आपको उन सवालों के जवाब देने हैं। कुलमिलाकर यह आपकी सामान्य ज्ञान की जानकारियों का एक परीक्षण है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

GK Quiz in Hindi – MP Police Constable 2023

हम सभी बचपन से General Knowledge – General Knowledge …….शब्द सुनते हुए बड़े हुए हैं। भले ही हम में से अधिकांशतः लोग हिंदी मीडियम स्कूलों में पढ़े होंगे, लेकिन शब्द General Knowledge ही जानते रहें होंगे। वो तो बड़े होने पर पता चला कि General Knowledge को हिंदी में सामान्य ज्ञान कहते हैं।

खासतौर पर बड़े होने पर जब हम प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी करने लगे, तब हमें वास्तव में समझ में आया कि General Knowledge का क्या महत्व होता है, जिसके पास General Knowledge की जितनी ज्यादा जानकारी है, वह उतना ही होशियार और अन्य की अपेक्षा अग्रणी माना गया।

आज का जो दौर चल रहा है, उसमें आप चाहे किसी भी सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या फिर किसी भी छोटी या बड़ी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देना हो, हर जगह आपका General Knowledge महत्व रखता है। हर जगह आपसे General Knowledge से संबंधित सवाल पूछें ही जाएंगे। अगर आपको लगता है कि General Knowledge से संबंधित आपकी तैयारी अच्छी है, तो इन 20 सवालों के जवाब देकर आप अपने सामान्य ज्ञान का परीक्षण कर सकते हैं।

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 GK Questions in Hindi

Q.1 रेडक्रॉस की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: हेनरी ड्यूनेंट

Q.2 खालसा पंथ की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: गुरु गोविंद सिंह

Q.3 स्वर्ण मंदिर की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: गुरु अर्जुन देव

Q.4 शान्ति निकेतन की स्थापना किसने की थी?

उत्तर: रवींद्रनाथ टैगोर

Q.5 ब्रह्म समाज का संस्थापक किसे माना जाता है?

उत्तर: राजा राममोहन राय

Q.6 चेचक के टीके का अविष्कार किसने किया था?

उत्तर: एडवर्ड जेनर

Q.7 फाउन्टेन पेन का अविष्कार किसने किया था?

उत्तर: पेट्रैच पोएनारू

Q.8 फोर स्ट्रोक पेट्रोल इंजन किस पर आधारित होता है?

उत्तर: ओटो–चक्र

Q.9 वह कौन सा जीव है, जो अपनी जिंदगी में केवल एक ही बार बच्चा पैदा करता है और उसके तुरंत बाद ही मर जाता है?

उत्तर: बिच्छू

Q.10 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में राष्ट्रीय आपातकाल के लिए प्रावधान है?

उत्तर: अनुच्छेद 352

Q.11 अंधों को पढ़ने के लिए लेखन पद्धति का अविष्कार किसने किया था?

उत्तर: लूई ब्रेल

Q.12 पंचायती राज का जनक किसे माना जाता है?

उत्तर: बलवंत राय मेहता

Q.13 किस वैज्ञानिक ने वंशानुगत के सिद्धांतों की खोज की थी?

उत्तर: ग्रेगर जॉन मेंडल 

Q.14 चंद्रमा की सतह से एक चट्टान को पृथ्वी पर लाया जाए, तो उसमें क्या परिवर्तन होगा?

उत्तर: इसका भार बदल जाएगा परन्तु द्रव्यमान नही

Q.15 पदार्थ के संवेग और वेग के अनुपात से कौन सी भौतिक राशि प्राप्त की जाती है?

उत्तर: द्रव्यमान

Q.16 रॉकेट किस सिद्धांत पर कार्य करता है?

उत्तर: संवेग संरक्षण

Q.17 पहाड़ की चोटियों पर आलूओं को पकाने में अधिक समय लगता है, क्योंकि?

उत्तर: वायुमंडलीय दाब कम होता है

Q.18 ध्वनि की उच्चता किस पर निर्भर करती है?

उत्तर: आयाम

Q.19 भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में अधिकतम कितने सदस्यों को मनोनीत किया जा सकता है?

उत्तर: 12

Q.20 किस संविधान संशोधन को भारत के लघु संविधान के रूप में भी जाना जाता है?

उत्तर: 42वें संविधान संशोधन को

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

रासायनिक हथियार क्या होते हैं और कितने प्रकार के होते हैं? रासायनिक हथियार का इतिहासकोच्चि जल मेट्रो परियोजना – Kochi Water Metro Project | देश की पहली वाटर मेट्रो ट्रेन
ई-वेस्ट यानी कि ई-कचरा क्या है? | ई-वेस्ट प्रबंधन नियम 2022पृथ्वी-2 बैलेस्टिक मिसाइल | पृथ्वी मिसाइलों की खासियत
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय