GK Quiz in Hindi: भारत का कौन सा राज्य तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा हुआ है? | विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न | भाग-13

GK Quiz in Hindi

GK Quiz in Hindi: आज के इस लेख में सामान्य ज्ञान, जिसे अंग्रेजी में General Knowledge बोला जाता है, उससे संबंधित 20 सवाल पूछे जाएंगे और आपको उन सवालों के जवाब देने हैं। कुलमिलाकर यह आपकी सामान्य ज्ञान की जानकारियों का एक परीक्षण है।

तो आइए शुरू करते हैं…….

GK Quiz in Hindi

हम सभी बचपन से General Knowledge – General Knowledge …….शब्द सुनते हुए बड़े हुए हैं। भले ही हम में से अधिकांशतः लोग हिंदी मीडियम स्कूलों में पढ़े होंगे, लेकिन शब्द General Knowledge ही जानते रहें होंगे। वो तो बड़े होने पर पता चला कि General Knowledge को हिंदी में सामान्य ज्ञान कहते हैं।

खासतौर पर बड़े होने पर जब हम प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) की तैयारी करने लगे, तब हमें वास्तव में समझ में आया कि General Knowledge का क्या महत्व होता है, जिसके पास General Knowledge की जितनी ज्यादा जानकारी है, वह उतना ही होशियार और अन्य की अपेक्षा अग्रणी माना गया।

आज का जो दौर चल रहा है, उसमें आप चाहे किसी भी सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या फिर किसी भी छोटी या बड़ी प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देना हो, हर जगह आपका General Knowledge महत्व रखता है। हर जगह आपसे General Knowledge से संबंधित सवाल पूछें ही जाएंगे। अगर आपको लगता है कि General Knowledge से संबंधित आपकी तैयारी अच्छी है, तो इन 20 सवालों के जवाब देकर आप अपने सामान्य ज्ञान का परीक्षण कर सकते हैं।

सामान्य ज्ञान के 20 सवाल – Top 20 GK Questions in Hindi

Q.1 अमर्त्य सेन को 1998 में अर्थशास्त्र विषय में कल्याण क्षेत्र के लिए कौन सा पुरस्कार दिया गया था?

उत्तर: नोबेल पुरस्कार

Q.2 एनरॉन विद्युत परियोजना किस राज्य में है?

उत्तर: महाराष्ट्र

Q.3 भारत का सबसे उच्च खेल पुरस्कार कौन सा है?

उत्तर: राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

Q.4 कौन सा पदार्थ प्रकृति में तीनों अवस्थाओं में पाया जाता है?

उत्तर: पानी

Q.5 लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र कितनी होनी चाहिए?

उत्तर: 25 वर्ष

Q.6 भारत के किस राज्य में सर्वप्रथम राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था?

उत्तर: पंजाब

Q.7 भारत के किन दो राष्ट्रपतियों की मृत्यु उनके कार्यकाल के दौरान ही हो गई थी?

उत्तर: डॉक्टर जाकिर हुसैन और डॉक्टर फखरुद्दीन अली अहमद

Q.8 भारत के कितने केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभाएं हैं?

उत्तर: दो (दिल्ली और पुदुचेरी)

Q.9 पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में कब शपथ ली थी?

उत्तर: 15 अगस्त 1947

Q.10 दूध से क्रीम निकालने में कौन सा बल लगता है?

उत्तर: अपकेंद्रीय बल

Q.11 लाल किले का निर्माण किसने करवाया था?

उत्तर: शाहजहां

Q.12 सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?

उत्तर: बुध

Q.13 बिहू किस राज्य का लोक नृत्य है?

उत्तर: असम

Q.14 भारत का कौन सा राज्य तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा हुआ है?

उत्तर: त्रिपुरा

Q.15 भारत के किस राज्य की तट रेखा सबसे लंबी है?

उत्तर: गुजरात

Q.16 पश्चिम बंगाल की सीमा कितने देशों के साथ लगती है?

उत्तर: 3 (बांग्लादेश, नेपाल, भूटान)

Q.17 अग्निशमन में किस गैस का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड

Q.18 किस राज्य के मुख्यमंत्री ने दही-हांडी को राज्य का अधिकारी खेल बनाने की घोषणा की है?

उत्तर: महाराष्ट्र

Q.19 हार्मोन शब्द का नामकरण किसने किया था?

उत्तर: बेलिस एवं स्टार्लिंग

Q.20 मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका कौन सी है?

उत्तर: तंत्रिका कोशिका

बेहतर जानकारी और निरंतर अपडेट रहने के लिए हमारे साथ टेलीग्राम में जरूर जुड़े

Join Telegram

यह भी पढ़े:

रिटायर्ड आउट क्या है? IPL में पहली बार किस खिलाड़ी ने किया था इस नियम का इस्तेमाल, जानें यहांसुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कैसे होती है ? जानें पूरी प्रक्रिया
किस नियम के तहत सांसदों को संसद से निलंबित किया जा सकता है ?लॉयर और एडवोकेट में अंतर | दोनों की कार्यप्रणाली और योग्यताएँ
सम्बंधित लेख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लोकप्रिय